न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WhatsApp कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? आसान तरीके और जरूरी टिप्स

जानिए व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के आसान तरीके और ट्रिक्स। थर्ड पार्टी ऐप्स और स्क्रीन रिकॉर्डिंग से कॉल रिकॉर्ड करें, साथ ही कानूनी सावधानियों का भी ध्यान रखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 7:22:06

WhatsApp कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? आसान तरीके और जरूरी टिप्स

आज के डिजिटल युग में व्हाट्सऐप हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सिर्फ मैसेजिंग के लिए नहीं, बल्कि वॉयस और वीडियो कॉलिंग के लिए भी खूब करते हैं। चाहे दोस्तों से गपशप करनी हो या ऑफिस की मीटिंग में हिस्सा लेना हो, व्हाट्सऐप हर जगह काम आता है। लेकिन कई बार ऐसा समय आता है जब हमें किसी जरूरी कॉल को दोबारा सुनने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे हालात में कॉल रिकॉर्ड करना बेहद जरूरी हो जाता है।

मगर परेशानी ये है कि व्हाट्सऐप खुद कोई इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर नहीं देता है। इसी वजह से बहुत से लोगों को लगता है कि व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करना संभव ही नहीं है। लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ आसान उपायों की मदद से आप व्हाट्सऐप कॉल को भी सरलता से रिकॉर्ड कर सकते हैं। यहां हम आपको व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के कुछ आसान और कारगर ट्रिक्स के बारे में बताएंगे।

व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के आसान तरीके

आप कॉल रिकॉर्डिंग के लिए कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद ले सकते हैं। व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आप Cube ACR या Salestrail जैसे ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। ये दोनों ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध हैं और इन्हें आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

इन ऐप्स को इंस्टॉल करने के बाद आपको जरूरी परमिशन देनी होती है। एक बार सेटअप पूरा हो जाने पर जब आप व्हाट्सऐप कॉल करेंगे, तो ये ऐप्स उसे ऑटोमैटिकली रिकॉर्ड कर लेंगे। इसमें कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ता — कॉल के साथ ही रिकॉर्डिंग भी शुरू हो जाती है।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग से भी हो सकती है मदद

अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो आप अपने फोन में मौजूद स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए कॉल करने से पहले आपको अपने मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू करनी होगी। इससे पूरी बातचीत रिकॉर्ड हो जाएगी, हालांकि ध्यान रहे कि यह वीडियो फॉर्मेट में सेव होगी। रिकॉर्डिंग फाइल आपको फोन की गैलरी या फाइल मैनेजर में मिल जाएगी।

इन बातों का रखें खास ध्यान:

- कुछ स्मार्टफोन्स में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं होती। ऐसे में पहले एक बार टेस्ट ज़रूर कर लें और स्क्रीन रिकॉर्डिंग सेटिंग्स में वॉयस रिकॉर्ड का ऑप्शन ऑन कर दें।

- कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स के लिए जरूरी है कि उन्हें सभी जरूरी परमिशन जैसे माइक्रोफोन, कॉल लॉग आदि मिलें, तभी वे ठीक से काम करेंगे।

- किसी की कॉल रिकॉर्ड करने से पहले उसकी अनुमति लेना ज़रूरी होता है, ताकि आप किसी कानूनी पचड़े में न फंसें।

इन सरल तरीकों से आप जरूरी व्हाट्सऐप कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं और भविष्य में उन्हें दोबारा सुनकर कोई भी जरूरी जानकारी दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला