न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 500 क्रेडिट स्कोर पर मिल सकता है होम लोन? जानिए पूरी गणना

क्या 500 क्रेडिट स्कोर पर होम लोन मिल सकता है? जानिए इस कम स्कोर पर बैंक लोन क्यों नहीं देते, किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और कैसे क्रेडिट स्कोर सुधारकर होम लोन की संभावना बढ़ाई जा सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 3:50:01

क्या 500 क्रेडिट स्कोर पर मिल सकता है होम लोन? जानिए पूरी गणना

पर्सनल लोन, होम लोन या किसी भी प्रकार का लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर एक अहम भूमिका निभाता है। बैंक या एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ) आपके क्रेडिट स्कोर को ध्यान में रखते हुए ही लोन स्वीकृत करती हैं। यदि आपका स्कोर अच्छा है, तो आपको आसानी से और बिना किसी गारंटर के लोन मिल सकता है। इसके साथ ही कम ब्याज दर पर भी लोन की मंज़ूरी मिल सकती है। वहीं, खराब क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक या एनबीएफसी लोन देने से मना भी कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या जिनका क्रेडिट स्कोर 500 है, वे होम लोन के लिए पात्र हैं? ध्यान दें, 500 का क्रेडिट स्कोर देश की प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो संस्थाओं जैसे कि CRIF High Mark, CIBIL, Equifax और Experian द्वारा खराब श्रेणी में रखा जाता है। ऐसा स्कोर लोन अप्रूवल की संभावना को काफी हद तक कम कर देता है।

कम स्कोर पर बैंक क्यों हिचकिचाते हैं?

खासकर जब बात होम लोन की हो, और आप HDFC, ICICI या Axis Bank जैसे मेनस्ट्रीम बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से लोन लेने की सोच रहे हों। ये सभी आमतौर पर 650 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को प्राथमिकता देते हैं। बैंकर्स का कहना है कि ग्राहकों को अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को लेकर सजग रहना चाहिए, क्योंकि जिन ग्राहकों का स्कोर कम होता है, उन्हें लोन देने में संस्थाएं ज्यादा सतर्कता बरतती हैं।

लोन आवेदन से पहले करें ये जरूरी तैयारी

Live Mint की रिपोर्ट के अनुसार, Basic Home Loan के CEO और सह-संस्थापक अतुल मोंगा ने कहा, “यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो नया लोन लेने से पहले अपने मौजूदा कर्ज को कम करने की कोशिश करें। क्रेडिट उपयोग अनुपात (credit utilization ratio) को 30% से नीचे रखें और यह सुनिश्चित करें कि आपकी लोन EMI और क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भरे जा रहे हों।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि, “कम समय में बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए पूछताछ करने से बचें, क्योंकि इससे आपका स्कोर और गिर सकता है। साथ ही, अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को नियमित रूप से जांचें और किसी भी त्रुटि की पहचान करके तुरंत उसे ठीक करवाएं।"

500 क्रेडिट स्कोर पर क्या चुनौतियाँ होती हैं?

500 का स्कोर यह दर्शाता है कि व्यक्ति ने समय पर भुगतान नहीं किया या अत्यधिक क्रेडिट का इस्तेमाल किया है। यह बैंक की नज़र में आपको उच्च जोखिम वाला ग्राहक बनाता है। ऐसे में होम लोन मिलना मुश्किल हो जाता है। यदि किसी कारणवश अप्रूवल मिल भी जाता है, तो शर्तें कड़ी हो सकती हैं:

उच्च ब्याज दरें: जहाँ अच्छे स्कोर वालों को 8.1% जैसी कम दरें मिल सकती हैं, वहीं खराब स्कोर वालों पर ब्याज दर 10% या उससे अधिक भी हो सकती है।

अतिरिक्त गारंटी या को-एप्लिकेंट की जरूरत: बैंक सुरक्षा के तौर पर अधिक दस्तावेज़ और सह-आवेदक की मांग कर सकता है।

लोन अमाउंट सीमित हो सकता है: आपको सीमित राशि का लोन स्वीकृत किया जा सकता है।

क्रेडिट स्कोर सुधारने के आसान कदम

हालांकि 500 के स्कोर पर होम लोन पाना मुश्किल है, लेकिन यह असंभव नहीं है। यदि आप अपने भुगतान समय पर करें, पुराने कर्जों को व्यवस्थित करें, और बार-बार नई क्रेडिट लाइन के लिए आवेदन न करें, तो धीरे-धीरे आपका क्रेडिट स्कोर सुधर सकता है। यह एक स्थायी प्रक्रिया है लेकिन शुरूआत आज से ही की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद