न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, महाकुंभ को बदनाम करना 56 करोड़ लोगों की आस्था से खिलवाड़

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 5:43:05

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, महाकुंभ को बदनाम करना 56 करोड़ लोगों की आस्था से खिलवाड़

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "सनातन धर्म, मां गंगा, भारत या महाकुंभ के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाना या फर्जी वीडियो बनाना, देश के 56 करोड़ श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने के समान है।"

सीएम योगी ने महाकुंभ की ऐतिहासिक सफलता का जिक्र करते हुए कहा, "जब हम यहां चर्चा में भाग ले रहे हैं, तब तक प्रयागराज में 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।" उन्होंने कहा कि विपक्षी दल शुरू से ही महाकुंभ का विरोध कर रहे थे। उन्होंने पिछली विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए कहा, "सनातन के इस भव्य आयोजन को आयोजित करना क्या अपराध है? अगर हां, तो हमारी सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी।"

सीएम योगी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि "महाकुंभ किसी विशेष राजनीतिक इकाई का आयोजन नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का पर्व है।" उन्होंने कहा कि "कुछ लोग इसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं, लेकिन महाकुंभ सनातन संस्कृति की भव्यता और श्रद्धा का परिचायक है, जिसे दुनिया भर से समर्थन मिला है।"

सपा पर सीएम योगी का हमला

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा प्रमुख ने पहले महाकुंभ के बजट को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, "सपा के सोशल मीडिया पोस्ट उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं। यह भाषा किसी सभ्य समाज की नहीं हो सकती।"

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि "ये लोग अकबर का किला जानते थे, लेकिन अक्षयवट और सरस्वती कूप से अनजान थे।" उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार से स्नान करने वालों का आंकड़ा मांगते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते।

विपक्षी दलों के बयानों पर प्रतिक्रिया

सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं के बयानों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "राजद नेता लालू प्रसाद यादव को महाकुंभ फालतू लगता है, तो टीएमसी की एक नेता इसे मृत्युकुंभ बताती हैं।" उन्होंने सपा नेता जया बच्चन के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने गंगा में शव बहाए जाने से पानी प्रदूषित होने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी बयान सपा, आरजेडी, टीएमसी और अन्य सहयोगी दलों की मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि "महाकुंभ पूरे देश और समाज का आयोजन है, जिसे भव्यता से आयोजित करना हमारी प्राथमिकता है और इसे हम आगे भी जारी रखेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल