न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को वैक्‍सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारी में केंद्र सरकार: रिपोर्ट

केंद्र सरकार देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को वैक्‍सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारी कर रही है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 9:44:16

सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को वैक्‍सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारी में केंद्र सरकार: रिपोर्ट

केंद्र सरकार देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को वैक्‍सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारी कर रही है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकते है। मेडिकल जर्नल नेचर में प्रकाशित खबर के मुताबिक कई देशों के वैज्ञानिकों के संयुक्‍त अध्‍ययन में कहा गया है कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी बहुत से स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी डेल्‍टा वेरिएंट (Delta Variant) के चलते संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि शोध में बताया गया है कि जो भी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी संक्रमण की चपेट में आ रहा है उसमें गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिल रहे हैं, लेकिन उन्‍हें आइसोलेशन में जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बूस्टर डोज पर वैज्ञानिक अध्‍ययन कम होने के कारण अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एक टीम इस पर काम कर रही है। टीके को लेकर गठित राष्‍ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति के एक सदस्‍य ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज देने की तैयारी चल रही है।

आईजीआईबी के निदेशक डॉ अनुराग अग्रवाल के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की किसी भी तरह की संभावित कमी को रोकने के लिए बूस्‍टर डोज की शुरुआत करना जरूरी है। मंगलवार को मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है शहर में कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, बल्कि आ चुकी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अभी गणपति बप्पा आने वाले हैं इसलिए मैंने ऐलान किया है कि ‘मेरा-घर मेरा बप्पा।’ मैं अपने बप्पा को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। इसके अलावा ‘मेरा मंडल, मेरा बप्पा’ का नारा है। मंडल में दस कार्यकर्ता इसका खयाल रखेंगे। कोई भी इधर-उधर बिना मास्क के नहीं घूमेगा। तीसरी लहर आने वाली नहीं है बल्कि आ चुकी है। नागपुर में तो अभी ऐलान भी किया गया है।’

उधर, राज्य में ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत का कहना है कि नागपुर में कोरोना के केस दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे है। यह देखकर कहा जा सकता है कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जल्द ही कोविड आपदा प्रबंधन बल की बैठक होगी। कुछ पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया है, लेकिन इसके बारे में जनता के प्रतिनिधियों के साथ बात करके अंतिम फैसला लिया जाएगा। राउत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन कोविड से जुड़ी पाबंदियों का जल्द ही ऐलान कर सकता है।

मुंबई के अस्‍पतालों के आईसीयू वार्ड में बड़ी संख्‍या में फिर से कोविड-19 के मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसमें अहम बात यह है कि आईसीयू (ICU) में भर्ती दो-तिहाई लोगों ने कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाई है। ऐसे में मुंबई में बढ़ रहे गंभीर कोरोना केस का कारण अस्‍पतालों ने वैक्‍सीन न लगवाने को बताया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सेवन हिल्स अस्‍पताल के आईसीयू में मुंबई के लगभग एक तिहाई गंभीर कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें से लगभग 68% मरीजों ने कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाई है। 133 मरीजों में से 91 मरीजों ने एक भी डोज नहीं ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर