न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या: प्रसाद व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में एक का सिर फटा

अयोध्या में शुक्रवार को प्रसाद व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 4:55:00

अयोध्या:  प्रसाद व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प,  लाठीचार्ज में  एक का सिर फटा

अयोध्या में शुक्रवार को प्रसाद व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में एक व्यापारी का सिर फट गया, जिससे गुस्साए व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया और हनुमानगढ़ी मंदिर के गेट पर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का आरोप है कि CO की पिटाई से एक व्यापारी घायल हुआ। वहीं, पुलिस का कहना है कि व्यापारी दर्शनार्थियों की भीड़ के बीच घुसकर प्रसाद बेच रहे थे, और मना करने पर विवाद करने लगे। अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता नंदू ने कहा कि हनुमानगढ़ी में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की लाइन में व्यापारी प्रसाद और पानी बेच रहे थे। इसी दौरान CO पुलिस बल के साथ पहुंचे और व्यापारियों को प्रसाद बेचने से रोका। जब व्यापारियों ने विरोध किया, तो मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही भक्त स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी मंदिर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाइन की व्यवस्था की थी, लेकिन व्यापारी भीड़ में घुसकर प्रसाद बेच रहे थे, जिससे भीड़ को संभालने में दिक्कत हो रही थी। SP सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सड़कें जाम थीं। इसी दौरान कुछ व्यापारी लाइन में घुसकर प्रसाद और अन्य सामान बेच रहे थे। एक श्रद्धालु ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने व्यापारियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान गलतफहमी हो गई, जिसे अब सुलझा लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप