न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद आतिशी का पहला सम्बोधन, दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है अरविन्द केजरीवाल

मीडिया को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा, दिल्ली में केवल एक ही मुख्यमंत्री है और वह अरविंद केजरीवाल हैं... मैं अगले कुछ महीनों तक केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम करूंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 3:27:01

मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद आतिशी का पहला सम्बोधन, दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल को अपना "गुरु" बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अगले विधानसभा चुनावों में आप प्रमुख को फिर से शीर्ष पद पर पहुंचाना है। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में आतिशी ने केजरीवाल के खिलाफ "झूठे मामले" दर्ज करने और आप सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने के लिए भाजपा पर भी हमला बोला।

मीडिया को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा, "दिल्ली में केवल एक ही मुख्यमंत्री है और वह अरविंद केजरीवाल हैं... मैं अगले कुछ महीनों तक केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम करूंगी।"

दिल्ली मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री आतिशी ने कहा कि यह केवल आप में ही संभव है कि कोई "पहली बार राजनेता बना व्यक्ति किसी राज्य का मुख्यमंत्री बने"।

वित्त समेत 14 मंत्रालय संभाल रहीं आतिशी ने कहा, "अगर मैं किसी और पार्टी में होती तो शायद मुझे चुनाव का टिकट भी नहीं मिलता। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया, मुझे विधायक और मंत्री बनाया और आज मुझे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर इतना भरोसा किया। लेकिन मुझे दुख भी है क्योंकि दिल्ली के CM और मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। AAP के सभी विधायकों और दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं कहना चाहती हूं कि दिल्ली का CM सिर्फ एक है- अरविंद केजरीवाल।"

गौरतलब है कि वरिष्ठ आप नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी, पार्टी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से इस बात पर सहमति जताई, जब अरविंद केजरीवाल ने पार्टी विधायकों की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव अपने उत्तराधिकारी के रूप में रखा। शुक्रवार को जेल से रिहा हुए केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वह पद से इस्तीफा दे देंगे और तभी वापस आएंगे, जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे। आतिशी पार्टी और सरकार का एक प्रमुख चेहरा हैं और उनके पास वित्त, शिक्षा और पीडब्ल्यूडी सहित कई विभाग हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका