न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, पिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, लगाई आस्था की डुबकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को महाकुंभ पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने इस अवसर पर संतों और महंतों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही अखिलेश यादव अपने पिता की स्थापित प्रतिमा को देखने और श्रद्धांजलि अर्पित करने भी गए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 12:10:53

महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, पिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा सेक्टर 16 के एक शिविर में स्थापित की गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके बाद इस पर सियासी हलचल तेज हो गई थी। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को महाकुंभ पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने इस अवसर पर संतों और महंतों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही अखिलेश यादव अपने पिता की स्थापित प्रतिमा को देखने और श्रद्धांजलि अर्पित करने भी गए।

अखिलेश यादव ने सेक्टर 16 स्थित शिविर में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शंखनाद भी किया गया। अखिलेश ने इस भावुक पल को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'सबके नेताजी और अपने पिताजी को महाकुंभ परिसर में श्रद्धा सुमन अर्पण।' माल्यार्पण के दौरान खींची गई तस्वीरें अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिससे सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने अपने पिता के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की समाजवादी विचारधारा और उनके योगदान को याद किया। गंगा स्नान के बाद अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मौजूद संतों और महंतों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। महाकुंभ में अखिलेश यादव की इस यात्रा को सियासी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अखिलेश ने शेयर की ये भी तस्वीरें

अखिलेश ने महाकुंभ में स्नान तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है साथ ही उन्होंने लिखा, 'महाकुंभ की पुण्य-यात्रा! महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है, वो भी संगम के किनारे ही मतलब जीवन में एक बार और वो भी नदियों के मिलन स्थल पर, इसीलिए इससे ये संकल्प लेना चाहिए कि हमें जो जीवन मिला है वो अलग-अलग दिशाओं से आती हुई धाराओं के मिलन से ही अपना सही अर्थ और मायने पा सकता है. हमें संगम की तरह जीवन भर मेलजोल का सकारात्मक संदेश देना चाहिए. सद्भाव, सौहार्द और सहनशीलता की त्रिवेणी का संगम जब-जब व्यक्ति के अंदर होगा… तब-तब हम सब महाकुंभ का अनुभव करेंगे.'

अखिलेश यादव का यह कदम उनके पिता की विरासत को सहेजने और उनकी यादों को जीवित रखने की दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। महाकुंभ जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा की स्थापना सपा के लिए भावनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अखिलेश यादव की इस यात्रा और उनके द्वारा प्रतिमा पर किए गए माल्यार्पण ने समर्थकों को भावनात्मक रूप से जोड़ा है। यह कदम मुलायम सिंह यादव के प्रति सपा के कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सम्मान और अपनापन बढ़ाने का प्रतीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल