न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट, किसानों को दो दिन में फसल काटने का आदेश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब से लगती भारत-पाक सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीएसएफ ने सीमावर्ती किसानों को 48 घंटे में फसल काटने और खेत खाली करने के निर्देश दिए हैं। सीमा पर गश्त बढ़ाई गई है और गोली मारने के आदेश भी जारी हुए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 9:28:30

पहलगाम हमले के बाद पंजाब बॉर्डर पर अलर्ट, किसानों को दो दिन में फसल काटने का आदेश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब से लगती भारत-पाक सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। BSF ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया है। अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों की सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है। बढ़ते तनाव को देखते हुए बीएसएफ ने सीमावर्ती किसानों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे तारबंदी के पार बोई गई गेहूं की फसल को अगले 48 घंटों में काटकर खेत खाली कर दें। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कोई बड़ी कार्रवाई या घटना हो सकती है।

सीमा पर स्थिति को गंभीर देखते हुए गुरुद्वारों से भी घोषणा करवाई जा रही है। किसानों को साफ हिदायत दी गई है कि अगर तय समय में फसल नहीं काटी गई, तो बॉर्डर के गेट पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। आदेश मिलने के तुरंत बाद किसान तेजी से कंबाइन मशीनों के जरिए कटाई में जुट गए हैं ताकि समय रहते फसल सुरक्षित कर ली जाए।

बॉर्डर पर हलचल मिलते ही फायरिंग के आदेश

लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार पठानकोट से फाजिल्का तक फैली 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर सेना और बीएसएफ की गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं। सीमावर्ती गांवों में बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है और गांववालों को भी अलर्ट रहने की अपील की गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि अगर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस या बीएसएफ को सूचित करें। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बॉर्डर पर किसी भी हलचल मिलने पर जवानों को सीधे गोली मारने के आदेश भी दे दिए गए हैं। बीएसएफ की क्विक रिएक्शन टीमें भी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुकी हैं।

सरहदी गांवों को खाली करवाने की तैयारी

फिरोजपुर जिले के कालू वाला गांव जैसे इलाके, जो तीन ओर से सतलुज नदी से घिरे हैं और एक ओर पाकिस्तान से सटे हैं, विशेष चिंता का विषय बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भारत-पाक तनाव बढ़ने पर सबसे पहले इन गांवों को खाली करवाया जाता है। इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही बनते दिख रहे हैं। किसानों को आदेश मिल चुके हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी फसल काट लें। इससे सरहदी गांवों में दहशत का माहौल बन गया है और लोगों के बीच अनिश्चितता बढ़ती जा रही है।

विशेष परमिट के साथ खेती की इजाजत

जीरो लाइन से पहले के सीमावर्ती गांवों में किसानों को विशेष परमिट के जरिए खेती की अनुमति दी जाती है। फसल की बुआई और कटाई के दौरान बीएसएफ के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। हालांकि, कंटीली तार जीरो लाइन से काफी पहले लगी है, जबकि जीरो लाइन पर केवल पिलर लगाए गए हैं। इन सबके बीच सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें