न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 475 नए मामले, मुम्बई में मिले 19 नए मरीज, 6 मरे

भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नए मामले सामने आए, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,919 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 6 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें कर्नाटक के तीन, छत्तीसगढ़ के दो और असम का एक रोगी शामिल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 5:41:20

पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 475 नए मामले, मुम्बई में मिले 19 नए मरीज, 6 मरे

मुम्बई। भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नए मामले सामने आए, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,919 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 6 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें कर्नाटक के तीन, छत्तीसगढ़ के दो और असम का एक रोगी शामिल है। पिछले साल 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए वैरिएंट के कारण मामलों में तेजी आई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को 841 नए मामले सामने आए जो मई 2021 में दर्ज किए गए उच्चतम मामलों का 0.2 प्रतिशत था।

मुम्बई में मिले 19 नए मरीज

महाराष्ट्र के मुंबई में कोविड-19 के वैरिएंट जेएन.1 से 19 लोग संक्रमित पाए गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शाह ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में जेएन.1 से संक्रमित पाए गए 22 लोगों में 19 लोग मुंबई के हैं। उन्होंने बताया कि 2 सैंपल शहर के बाहर के मरीजों के थे और एक डुप्लिकेट था। महानगर पालिका की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ये सैंपल पिछले महीने परीक्षण के लिए भेजे गए थे और सोमवार को इनकी रिपोर्ट आई। इसमें बताया कि शहर में जेएन.1 से संक्रमित सभी 19 रोगियों में हल्के लक्षण थे और उनमें से 2 को अन्य बीमारियां थीं। मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

कितना खतरनाक मालूम पड़ रहा JN.1 वैरिएंट

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इस संबंध में सूत्रों ने कहा, 'मौजूदा समय में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन.1' की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।' भारत ने पूर्व में कोविड-19 की तीन लहरें देखी हैं जिसमें अप्रैल-जून 2021 में डेल्टा लहर के दौरान दैनिक नए मामलों और मौतों की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। संक्रमण के चरम पर होने के दौरान 7 मई, 2021 को 4,14,188 नए मामले दर्ज किए गए और इस दिन 3,915 संक्रमितों की मौत हुई थी।

2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े 4 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास