न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जंग की फंडिंग का आरोप लगाकर ट्रंप के करीबी ने भारत को दी 100% टैरिफ लगाने की धमकी

भारत-रूस तेल व्यापार पर भड़के ट्रंप के करीबी सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत को 100% टैरिफ की धमकी दी। अमेरिका-भारत के बीच व्यापार समझौते पर तनाव और दबाव की राजनीति तेज़।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 8:33:36

जंग की फंडिंग का आरोप लगाकर ट्रंप के करीबी ने भारत को दी 100% टैरिफ लगाने की धमकी

अमेरिका और भारत के बीच फिर से तनाव की लहर उठती दिख रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और रणनीतिक सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत को लेकर तीखा बयान देते हुए साफ कह दिया है कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भारत इस खरीददारी के ज़रिए यूक्रेन में चल रही जंग को फाइनेंशियल सपोर्ट दे रहा है।

रूस से तेल खरीद पर भड़के ट्रंप समर्थक

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मिलर ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप इस बात को बिल्कुल साफ कर चुके हैं कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना युद्ध को आर्थिक रूप से पोषित करने जैसा है, और यह अमेरिका के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य है।" इतना ही नहीं, मिलर ने भारत पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की भी बात कह डाली। उनका कहना है कि भारत अगर रूस से कच्चा तेल खरीदने की अपनी नीति नहीं बदलता, तो उसे इसका आर्थिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

चीन के साथ भारत की तुलना कर भड़के ट्रंप के सलाहकार

मिलर ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि अमेरिकी जनता को यह जानकर झटका लगेगा कि भारत और चीन, दोनों ही देश रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीद रहे हैं। यह केवल आश्चर्यजनक ही नहीं, बल्कि बेहद चिंताजनक भी है। उनका कहना है कि इससे रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक संबल मिलता है, और अमेरिका इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेगा।

भारत पर टैरिफ का दबाव: अमेरिका की रणनीति

गौरतलब है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। ऐसे में अमेरिका अब दबाव की नीति अपनाता दिख रहा है। 31 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप ने 25% आयात शुल्क की घोषणा की थी, जो एक हफ्ते बाद लागू होगा। यह कदम भारत को खासकर कृषि और डेयरी क्षेत्र में रियायत देने के लिए मजबूर करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

भारत की स्थिति: दबाव के बावजूद नहीं बदला रुख

हालांकि, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका की इन धमकियों का भारत पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। भारत अभी भी रूस से तेल की खरीद को अपने आर्थिक हित में जरूरी मानता है और फिलहाल इस नीति में बदलाव के संकेत नहीं दे रहा है।

अटका हुआ व्यापार समझौता: दोनों देश अड़े अपने-अपने रुख पर

अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि, डेयरी और रिटेल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में दरवाज़े खोले, लेकिन भारत घरेलू हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर रज़ामंद नहीं हो रहा। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच फाइनल ट्रेड डील अब तक नहीं हो पाई है। इस बीच ट्रंप और उनके करीबी लगातार आक्रामक बयानबाज़ी और टैरिफ की धमकी देकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया