न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन के अंतिम सोमवार पर जयपुर में शिवभक्ति का सैलाब, गलियों में गूंजा हर-हर महादेव

श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज शिवभक्ति में पूरी तरह डूबा नजर आया। सुबह से ही राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गली-मोहल्ले में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 11:17:07

सावन के अंतिम सोमवार पर जयपुर में शिवभक्ति का सैलाब, गलियों में गूंजा हर-हर महादेव

जयपुर। श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज शिवभक्ति में पूरी तरह डूबा नजर आया। सुबह से ही राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गली-मोहल्ले में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गुलाबी नगरी जयपुर में ताड़केश्वर महादेव, रोजगारेश्वर महादेव, झारखंड महादेव, चमत्कारेश्वर महादेव सहित कई मंदिरों में लंबी कतारें सुबह से ही लग गईं। विशेष बात यह रही कि गलता जी से निकली कांवड़ यात्रा ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया। नंगे पांव कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालु गलियों से होकर मंदिरों तक पहुंचे, साथ में गूंजते रहे – “बम बम भोले”।

बुजुर्गों की आंखों में गहराती आस्था और बच्चों के चेहरों पर पहली कांवड़ यात्रा का उत्साह देखने लायक था। हर कोना, हर चेहरा आज भोलेनाथ की भक्ति में रंगा हुआ दिखा।

देशभर में दिखी शिवभक्ति की लहर

सिर्फ जयपुर ही नहीं, बल्कि देशभर के प्रमुख शिवधामों – जैसे बाबा वैद्यनाथ (देवघर), केदारनाथ (उत्तराखंड), काशी विश्वनाथ (वाराणसी), महाकालेश्वर (उज्जैन) और सोमनाथ (गुजरात) – में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इन स्थानों पर महादेव का भव्य श्रृंगार हुआ और सुबह से देर रात तक रुद्राभिषेक और दर्शन का क्रम जारी रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?