न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सज्जन कुमार को उम्रकैद से नाखुश पीड़ित परिवार बोले – 'उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए'

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि, पीड़ित परिवारों ने इस फैसले को नाकाफी बताते हुए कहा कि उन्हें फांसी की सजा की उम्मीद थी।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 7:27:51

सज्जन कुमार को उम्रकैद से नाखुश पीड़ित परिवार बोले – 'उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए'

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि, पीड़ित परिवारों ने इस फैसले को नाकाफी बताते हुए कहा कि उन्हें फांसी की सजा की उम्मीद थी।

पीड़ितों की प्रतिक्रिया

दंगा पीड़ित सुरजीत सिंह प्रधान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सज्जन कुमार को बहुत कम सजा मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ दो सिखों की हत्या का मामला नहीं है, बल्कि सैकड़ों सिखों के नरसंहार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उस समय गांधी परिवार के इशारे पर सिखों के घरों में आग लगाई गई, गलों में टायर डालकर पेट्रोल से जलाया गया और यह सब राजीव गांधी के करीबी सज्जन कुमार के नेतृत्व में हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि सज्जन कुमार जगदीश टाइटलर, कमलनाथ और कई बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ इस हिंसा में शामिल था। उन्होंने सिखों की संपत्तियों को लूटकर हजारों करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई।

सरकार से मांग: संपत्ति जब्त हो और सजा बढ़ाई जाए

पीड़ित परिवारों ने भारत सरकार से अपील की कि सज्जन कुमार की अवैध संपत्तियों की जांच कर एक महीने के अंदर उन्हें जब्त किया जाए। साथ ही, उसे फांसी की सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की जाए।

उन्होंने आगे कहा कि 1984 के दंगों में विधवा हुई 800-900 बहनों को मुआवजा दिया जाए और पंजाब में बसे 25,000 विस्थापित परिवारों को भी राहत प्रदान की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया कि 40 साल बाद कुछ न्याय मिला है, लेकिन इसे पूर्ण न्याय नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि 10,000 से अधिक सिखों का नरसंहार हुआ था, लेकिन कानपुर में शामिल दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली। उन्होंने केंद्र सरकार और अमित शाह से मांग की कि हाईकोर्ट में अपील दायर कर सज्जन कुमार को फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि सिखों के नरसंहार में शामिल सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

"हमारे जख्मों के आगे यह सजा कुछ भी नहीं"

दंगा पीड़ित गुरदीप कौर ने कोर्ट के फैसले को न्याय से बहुत कम बताया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि सज्जन कुमार को फांसी की सजा मिलेगी, क्योंकि वह पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहा है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 85 साल की उम्र में उसे दोबारा उम्रकैद मिलना कोई बड़ी सजा नहीं है, क्योंकि अपनी पूरी जवानी उसने ऐशो-आराम में बिताई। गुरदीप कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि सज्जन कुमार की सजा को फांसी में बदला जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को सच्चा न्याय और कुछ राहत मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी

गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म