न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में दिखने वाले ये संकेत दर्शाते हैं उनकी गलत संगति, समय रहते लगाएं इनका पता

लेकिन जब उनकी शिकायत आने लगती हैं तब इसका पता चलता हैं और इसमें देरी हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो बच्चों की गलत संगति को दर्शाते हैं। इनका समय रहते पता लगाकर बच्चों को सही राह पर लाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Feb 2023 5:10:04

बच्चों में दिखने वाले ये संकेत दर्शाते हैं उनकी गलत संगति, समय रहते लगाएं इनका पता

बच्चों की सही परवरिश करना पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं। पेरेंट्स कोशिश करते हैं कि बच्चों को अच्छी सीख देते हुए नेक इंसान बनाया जाए। लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते चले जाते हैं वे आजादी से जीने की चाहत में कई बार गलत संगति में पड़ जाते हैं। अगर ऐसे समय में बच्चे पर ध्यान ना दिया गया तो स्थिति बिगड़ सकती हैं। बच्चों के बिगड़ने की ये शुरुआत पहले तो इतनी धीमी होती है कि माता-पिता के लिए इसे समझ पाना मुश्किल होता हैं। लेकिन जब उनकी शिकायत आने लगती हैं तब इसका पता चलता हैं और इसमें देरी हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो बच्चों की गलत संगति को दर्शाते हैं। इनका समय रहते पता लगाकर बच्चों को सही राह पर लाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

tips to keep away children from bad company,mates and me,relationship tips

बार-बार मूड का बदलना

बढ़ती उम्र में छोटी-छोटी बात पर मूड का बदल जाना आम बात है। बढ़ते हुए बच्चों में यह बदलाव ज्यादा देखा जाता है। लेकिन आपको इस बदलाव की अवधि पर गौर करना चाहिए। यदि आपके बच्चे के साथ भी ऐसा हो रहा हो जैसे बच्चा अचानक से बहुत उदास या बहुत ज्यादा उत्साहित हो जाता है तो इस बात पर ध्यान देना जरूरी है।

चलने और बोलने का तरीका

बच्चों की बोल-चाल में अचानक आया कोई बड़ा बदलाव उनकी संगति से प्रभावित होता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा बिना मतलब जाने बार-बार कोई गलत शब्द दोहरा रहा हो या फिर बच्चा किसी अजीब स्टाइल को फॉलो करने लगे, तो ये बच्चों के गलत संगति में पड़ने की शुरूआत होती है।

दिलचस्पी ना लेना

हर बच्चे की आदत नहीं होती है कि वो लोगों से आसानी से मिलजुल जाए। इसका मतलब ये नहीं है कि बच्चे को कोई समस्या है। हालांकि अगर बच्चा किसी भी काम में दिलचस्पी नहीं ले रहा है या फिर वो किसी भी काम को बीच में ही छोड़ देता है तो ये एक चिंता की बात हो सकती है। ध्यान दें कि कहीं उसमें डिप्रेशन या फिर आत्मविश्वास की कमी जैसे लक्षण तो नहीं आ रहे हैं।

tips to keep away children from bad company,mates and me,relationship tips

घर आने में हो देरी

बच्चे अगर स्कूल या कोचिंग से अक्सर लेट घर आते हैं, तो समझ जाएं कि पढ़ाई के बाद बच्चा आपसे छिप कर दोस्तों के साथ समय बिता रहा है। ऐसे में अगर बच्चे घर देर से आने की सही वजह पैरेंट्स से छिपाएं, तो इस बात को अनदेखा ना करें। आप खुद बच्चों को बिना बताए उनके लेट घर आने की वजह का स्मार्टली पता लगाने की कोशिश करें।

चीजों को छुपाना

अगर आपसे कुछ छिपा कर कतरा है, भले ही वो काम मामूली सा क्यों ना हो लेकिन उसकी ये आदत संदेह पैदा करने के लिए काफी है। ध्यान ना देने पर धीरे-धीरे ये आदत किसी बड़ी चीज में भी बदल सकती है। बच्चें में चीजों को छिपाकर रखने की आदत आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकती है। इसका मतलब है कि बच्चे को वो आदत पसंद आ रही है या फिर उसे आप पर भरोसा नहीं है। ये दोनों बाते चिंता बढ़ाने वाली हैं।

पढ़ाई में पिछड़ना

कभी कोई बच्चा अच्छी पढ़ाई करते-करते अचानक से पढ़ाई में बिछड़ने लगे और सामान्य से भी कम अंक अर्जित करने लगे तो हो सकता है कि इन सब के पीछे कोई समस्या हो। यह डिप्रेशन या असंतोष के कारण हो सकता है। ऐसे में बच्चे पर चिल्लाने या उसे पीटने की जगह बच्चे से समस्या के बारे में बात करें।

tips to keep away children from bad company,mates and me,relationship tips

झूठ बोलने की आदत

माता-पिता से सफेद झूठ बोलना और बातें छुपाना भी बच्चों की गलत संगति का ही नतीजा होता है। इसलिए अगर आपका बच्चा आपसे झूठ बोलना और बातें छुपाना शुरू करे, तो समझ जाएं कि बच्चा कुछ ना कुछ गलत कर रहा है। ऐसे में बच्चों को प्यार से समझाने की कोशिश करें और उनकी हरकतों पर भी नजर रखें।

हर बात पर आक्रामक होना

गलत शब्दों का प्रयोग और लोगों को गलत नामों से पुकारना ऐसे संकेत हैं जो सबसे पहले सामने आते हैं। साथ ही घर में हर बात पर आक्रामक ढंग से विद्रोह करना भी इस बात का संकेत है कि आपका बच्चा गलत संगति में है। साथ ही अगर बच्चा उद्दंड हो रहा हो, जानबूझकर आसपास के लोगों को चोट पहुंचाता हो और बहुत तर्कशील हो रहा हो तब भी समझें कि ये अचानक हुआ बदलाव गलत संगति का असर हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती