न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को ये बातें सिखाना हैं पेरेंट्स की जिम्मेदारी, सुनहरे भविष्य में आएगी काम

बच्चों के आसपास की हर छोटी और बड़ी घटना उसके लिए सीखने का एक अवसर है, जो उसके भविष्य की नींव रखती है। बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए माता-पिता को बचपन में ही कुछ बातों को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पेरेंट्स को अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Nov 2022 10:52:21

बच्चों को ये बातें सिखाना हैं पेरेंट्स की जिम्मेदारी, सुनहरे भविष्य में आएगी काम

बचपन की सीख जीवनभर साथ रहती है। बच्चों को अगर शुरू से ही छोटे-छोटे नियमों के पालन की आदत डलवाई जाए तो यह बड़े होकर उनके उज्जवल भविष्य का कारण बनते हैं। ऐसे में ये माता-पिता की जिम्मेदारी बन जाती है कि वो अपने बच्चे को कम उम्र में ही उन बातों की आदत डाल दें, जो उसके आने वाले कल के लिए जरूरी हैं। बच्चों के आसपास की हर छोटी और बड़ी घटना उसके लिए सीखने का एक अवसर है, जो उसके भविष्य की नींव रखती है। बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए माता-पिता को बचपन में ही कुछ बातों को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पेरेंट्स को अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए।

parents to teach good things to children,mates and me,relationship tips

प्लीज बोलना

बच्चों को बचपन में ही प्लीज बोलना सिखा देना बेहतर होता है। इसके लिए बेहतर होगा कि आप घर पर उनके साथ भी प्लीज बोलना शुरू करें। घर के अन्य सदस्य भी अगर प्लीज शब्द का प्रयोग करेंगे तो बच्चे अपने आप ही सीख जाएंगे।

समय की अहमियत

बचपन से ही बच्चों को समय की अहमियत बतानी चाहिए। उन्हें अपने कामों को समय से करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। बच्चों को न केवल उनके समय की कीमत समझानी चाहिए बल्कि दूसरों के समय की भी इज्जत करने की सीख देनी चाहिए।

बुरे शब्दों से दूरी

कई बार बच्चे दूसरों की देखा-देखी या टीवी में देखकर अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि इस तरह से वह सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। लेकिन पेरेंट्स को तभी बच्चों को टोकना चाहिए जब वह पहली बार उनके मुंह से कोई भी अपशब्द सुनें। बच्चों को समझाएं ऐसा करना उनकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।

parents to teach good things to children,mates and me,relationship tips

अपनी चीजों की सफाई

अक्सर बच्चे अपने कपड़े, खिलौने, किताबें और दूसरे सामान बिखेरकर रखते हैं लेकिन, इन आदतों को बचपन में ही सुधारने की जरुरत है। माता-पिता को चाहिए कि वो बच्चों को अपनी चीजों को सफाई और सहेजकर रखना सिखाएं। ये आदत आगे चलकर उसके व्यक्तित्व के विकास में सहायक साबित होगी।

अनुशासन में रहना

सिर्फ स्कूल से जुड़ीं गतिविधियां व लोग ही बच्चे का पूरा जीवन नहीं हैं। जब तक वह स्कूल व कॉलेज में होता है तब तक वहां कुछ घंटे अनुशासन में रहना उसके लिए अनिवार्य होता है लेकिन उसके बाद क्या? बच्चे की दिनचर्या को भी बचपन से अनुशासन में रखें, जैसे समय पर सोना व उठना, व्यायाम करना, किताबें पढ़ना, खेलना, लोगों से मिलता-जुलना वगैरह, जिससे कि स्कूल व कॉलेज खत्म होने के बाद भी उसका अनुशासन बना रहे और दिनचर्या व्यवस्थित रखने की आदत उसे जीवनभर काम आएगी।

धैर्य रखना

कई बार बच्चे खिलौने या फिर किसी दूसरे सामान के लिए जिद करने लगते हैं और मां-बाप उन्हें शांत करने के लिए उनकी मांग पूरी कर देते हैं। ये गलत हैं। माता-पिता को चाहिए कि वो बच्चे को कुछ चीजों के लिए मना भी करें। इससे बच्चों में धैर्य की भावना आती है।

सॉरी बोलना

बच्चों को सॉरी बोलना सिखाना बहुत ही जरूरी है। अगर कभी आपसे किसी का नुकसान हो जाए तो आप भी उनके सामने सॉरी शब्द का इस्तेमाल करें। बेहतर होगा अगर आप अपने बच्चे के साथ भी सॉरी शब्द का प्रयोग खूब करें। ऐसा करने से बच्चे भी सॉरी बोलना सीख जाएंगे।

लोगों के प्रति सहयोग की भावना

बच्चे को सहयोग की भावना सिखाना बेहद जरूरी है। बच्चे अपने भाई-बहन के प्रति कैसा रवैया रखते हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ उनका व्यवहार कैसा है, इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनके इस व्यवहार से उनका व्यक्तित्व जुड़ा हुआ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती