न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बच्चों को जरूर सिखाएं जीवन से जुड़े ये सबक, संवरेगा उनका भविष्य

ऐसे में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन से जुड़े बड़े सबक बनते हैं और इन्हें युवाओं को जरूर सीखाना चाहिए। ये सबक उनका भविष्य संवारने का काम करेंगे। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sun, 22 Jan 2023 12:26:36

अपने बच्चों को जरूर सिखाएं जीवन से जुड़े ये सबक, संवरेगा उनका भविष्य

जीवन की डगर आसान नहीं हैं और इसपर चलते समय आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी आते हैं। लेकिन इस डगर में कुछ सावधानी बरती जाए तो इसे आसान भी बनाया जा सकता हैं। ऐसे में अगर युवाओं को समय रहते जीवन के सबक सीखने को मिल जाए तो उनका जीवन संवारा जा सकता हैं। टीनएज में युवाओं के अंदर उत्साह भरपूर होता है और यही समय होता हैं जब वे कुछ अच्छे से सीख पाते हैं। किशोरावस्था में व्यक्ति हर रोज नई-नई चीजें सीखता है और कई अलग-अलग भावनाओं को महसूस करता है। ऐसे में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन से जुड़े बड़े सबक बनते हैं और इन्हें युवाओं को जरूर सीखाना चाहिए। ये सबक उनका भविष्य संवारने का काम करेंगे। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में...

must teach your children these lessons related to life their future will improve,mates and  me,relationship tips

अपना लक्ष्य बनाएं और समय की इज्जत करें

किशोरों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अपने जीवन का लक्ष्य जानना और उसे पूरा करने के लिए समय की इज्जत करना। इस उम्र में आपको अपना लक्ष्य और आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं, ये पता होना जरूरी है। एक बेहतर जीवन जीने के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और बेवजह के कामों में समय की बर्बादी से बचें।

हेल्थ को दें प्राथमिकता

टीनेजर्स अक्सर चीजों को लेकर भ्रमित रहते हैं और उन्हें गलत ढंग से अपनाने लगते हैं। उदाहरण के लिए, वे ऐसा सोच सकते हैं कि अपने दोस्तों के साथ शराब पीना और धूम्रपान करना मजेदार हो सकता है। इसलिए टीनेजर्स को यह समझना चाहिए कि उनके द्वारा लिए गए निर्णय उनके जीवन पर दीर्घकालिक बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। साथ ही उनको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सेहतमंद शरीर से ही वह जिंदगी में तरक्की के शिखर पर पहुंच पाएंगे।

must teach your children these lessons related to life their future will improve,mates and  me,relationship tips

समय की इज्ज़त करों

समय इस दुनिया की सबसे कीमती चीज है। जो हम सब को मुफ्त में मिलती है। लेकिन दिक्कत यह है कि अगर ये एक बार चला जाए तो दुबारा लौटकर वापस नहीं आता। मगर अफ़सोस कि आजकल के युवा अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया और प्यार मोहब्बत जैसी फालतू की चीजों में बर्बाद कर देते हैं। और जब समय बीत जाता है तो बैठ कर पछताते हैं। याद रखें अगर आपको अपने सपनों को हकीकत में बदलना है तो सबसे पहले आपको समय का सही तरीके से उपयोग करना सीखना होगा। अगर आप समय का सदुपयोग करें तो यह आपका भविष्य संवार सकता है परंतु यदि आप समय का दुरूपयोग करेंगे तो यहीं समय आपका भविष्य बर्बाद भी कर सकता है।

दिखावे से बचें और आमदनी से कम खर्च करें

आपकी यह उम्र अपना भविष्य बनाने की है, आजकल अधिकतर किशोर सोशल मीडिया के दिखावे और चकाचौंध से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और उसके पीछे बिना सोचे समझे भागने लगते हैं। आपको अपना विवेक इस्तेमाल करना चाहिए और फजूल के दिखावे से बचना चाहिए। पैसे की अहमियत को समझें और अपनी आमदनी में खुश रहे।

must teach your children these lessons related to life their future will improve,mates and  me,relationship tips

करियर के प्रति असमंजस होना सामान्य बात है

अधिकांश टीनेजर्स जैसे-जैसे बड़े होते हैं वे बहुत तनावग्रस्त रहने लगते हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि वे जीवन में क्या बनना चाहते हैं? यह चिंता और डर उन्हें जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसलिए, टीनेजर्स को ये बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि अगर उन्होंने अभी तक अपने जीवन के बारे में नहीं सोचा है तो कोई बात नहीं, क्योंकि उनके पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त समय है।

हर पल सीखते रहो

इस दुनिया में इतना कुछ है सीखने के लिए, समझने के लिए और जानने के लिए कि यदि हम जीवन भर पढ़ते और सीखते रहें तो भी सब-कुछ जान नहीं पाएंगे। क्योंकि जीवन परिवर्तनशील है। यहां हर दिन, हर पल नई-नई चीजें सामने आती रहती है। अतः कभी भी यह समझ कर ना बैठें कि आपने सब-कुछ सीख लिया है। वरना आप जीवन में औरों से पीछे छुट जाएंगे। यदि आपको शिक्षा और तकनीक के क्रांति के दौर में जीवन में क़ामयाब होना है तो हमेशा अपडेटेड रहिए। हर पल नई-नई बातें सीखते रहिए और नए परिवर्तन को अपनाते हुए आगे बढ़ते रहिए।

must teach your children these lessons related to life their future will improve,mates and  me,relationship tips

चुनौतियों का डटकर सामना करें

आजकल हम हर रोज अखबारों में आत्महत्या के कई मामले सुनते हैं, जिससे पता चलता है आजकल किशोरों में सहनशक्ति और परेशानियों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। ऐसे माहौल में आपको हमेशा स्ट्रांग रहना चाहिए और जीवन में चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत बांधनी चाहिए।

खुद पर भरोसा करना सीखें

ऐसा जरूरी नहीं है कि आप जो भी फैसला लें उसमें लोग आपका हमेशा साथ दें। इसलिए टीनेजर्स को खुद का चीयरलीडर बनने का प्रयास करना चाहिए और जिस काम पर वो भरोसा करते हैं, उसके लिए डटकर खड़े रहना चाहिए। पहली बार ऐसा करना आसान नहीं होगा, लेकिन समय के साथ इसे सीखा जा सकता है। टीनेजर्स को खुद पर भरोसा करना सीखना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता