न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप बच्चों को जबरदस्ती पढ़ने के लिए बैठाते हैं? जानें इसके 5 बड़े नुकसान

बच्चों को जबरदस्ती पढ़ाई करने के लिए मजबूर करना उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए हानिकारक हो सकता है। जानें क्यों बच्चों को प्यार से समझाकर पढ़ाई के महत्व को समझाना चाहिए और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 5:36:38

क्या आप बच्चों को जबरदस्ती पढ़ने के लिए बैठाते हैं? जानें इसके 5 बड़े नुकसान

बच्चों का मन करे तो वे दिनभर केवल खेलते-कूदते रहें। यह बात पैरेंट्स भली-भांति जानते हैं, इसलिए वे समय-समय पर बच्चों को पढ़ाई का महत्व भी याद दिलाते रहते हैं। बचपन में खेलना-कूदना स्वाभाविक भी है और बच्चों के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए जरूरी भी। लेकिन पढ़ाई भी उतनी ही अहम है, और इसलिए बचपन से ही बच्चों में पढ़ाई की आदत डालना बेहद जरूरी हो जाता है। हालांकि समस्या तब खड़ी होती है जब बच्चे पढ़ने में रुचि नहीं दिखाते। इस स्थिति में अधिकतर पैरेंट्स गुस्से में आकर डांट-डपट कर या जबरदस्ती बच्चों को पढ़ाई के लिए बैठा देते हैं। लेकिन क्या यह तरीका सही है? एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चों को प्यार से समझाकर, पढ़ाई का महत्व बताकर पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जबरदस्ती पढ़ाई करवाने से कई तरह के गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्यों बच्चों को धमकाकर पढ़ने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।

# पढ़ाई को बोझ समझने लगते हैं बच्चे

जब बच्चों को डर और दबाव के जरिए पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है, तो उनके मन में पढ़ाई को लेकर एक नेगेटिव भावना पैदा हो जाती है। वे पढ़ाई को बोझ समझने लगते हैं और स्वेच्छा से पढ़ने का भाव उनके भीतर विकसित नहीं हो पाता। हो सकता है बच्चा आपके सामने पढ़ने का दिखावा करे, लेकिन दिलचस्पी के अभाव में असल में वह कुछ भी नहीं सीख पाता। इसलिए ज़रूरी है कि बच्चे को पढ़ाई का महत्व इस तरह समझाया जाए कि वह दिल से पढ़ाई को अपनाए, न कि सिर्फ मजबूरी में।

# पढ़ाई के प्रति रुचि नहीं बन पाती

जब पढ़ाई जबरदस्ती थोप दी जाती है, तो बच्चों में उसका स्वाभाविक इंटरेस्ट नहीं पनप पाता। वे पढ़ते तो हैं लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए या अच्छे नंबर लाने के उद्देश्य से। ऐसे में वे विषयों को गहराई से समझने या नई चीजों को जानने के प्रति जिज्ञासु नहीं बन पाते, जिससे उनका ज्ञान अधूरा रह जाता है और सीखने की आदत कमजोर हो जाती है।

# बढ़ सकता है स्ट्रेस और एंग्जाइटी

बच्चों पर पढ़ाई का अत्यधिक दबाव डालना उनकी मानसिक सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। कई बार पैरेंट्स बच्चों से उनकी क्षमता से ज्यादा अपेक्षा करने लगते हैं, जिससे बच्चों में स्ट्रेस, एंग्जाइटी जैसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जन्म ले सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा दबाव रहने पर बच्चे बर्नआउट का भी शिकार हो सकते हैं, जो भविष्य में गंभीर मानसिक विकारों की वजह बन सकता है।

# बच्चों की क्रिएटिविटी पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

जबरदस्ती पढ़ाई करवाने से बच्चों की रचनात्मकता भी प्रभावित हो सकती है। जब बच्चा पढ़ाई को सिर्फ एक अनचाहा काम मानकर पूरा करने की कोशिश करता है, तो वह न तो उसमें गहरी रुचि दिखाता है, न ही चीजों को समझने या विश्लेषण करने की आदत विकसित कर पाता है। इससे उसकी क्रिटिकल थिंकिंग कमजोर होती है और नयी चीजों के प्रति जिज्ञासा भी घट जाती है, जो उसकी समग्र विकास प्रक्रिया के लिए सही नहीं है।

# बच्चे और पैरेंट्स के रिश्ते पर भी पड़ सकता है असर

बच्चों पर बार-बार पढ़ाई का दबाव बनाना आपके और आपके बच्चे के रिश्ते को भी प्रभावित कर सकता है। लगातार फोर्स करने से बच्चों में गुस्सा, नाराजगी और शिकायत की भावना पनप सकती है। कई बार बच्चे पैरेंट्स से दूरी बनाने लगते हैं और छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को अपने विरोधी मानने लगते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि बच्चों पर अत्यधिक पढ़ाई का दबाव न डालें बल्कि पढ़ाई को उनके लिए एक मजेदार और उत्साहजनक गतिविधि बनाने का प्रयास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत