न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को लेकर पैरेंट्स कर बैठते हैं ये गलतियां, पड़ता हैं नकारात्मक प्रभाव

आज इस कड़ी में हम आपको पैरेंट्स की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 7:59:05

बच्चों को लेकर पैरेंट्स कर बैठते हैं ये गलतियां, पड़ता हैं नकारात्मक प्रभाव

हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा एक अच्छा इंसान बने और इसके लिए वे बच्चों को सीख देते रहते हैं। लेकिन आपको यह भी जानने की जरूरत हैं कि बच्चे आपको देखकर ही बहुत चीजें सीखते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को भी अपना बर्ताव अच्छा रखना चाहिए अन्यथा बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पैरेंट्स की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं पैरेंट्स की इन गलतियों के बारे में।

बच्चों को ज़रूरत से ज़्यादा सुरक्षा देना

जब पैरेंट्स बच्चों को ज़रूरत से ज़्यादा सुरक्षा प्रदान करते हैं, तो उनका आत्मविश्‍वास कमज़ोर पड़ने लगता है। जब उनके सामने आत्मविश्‍वास से भरपूर बच्चे आते हैं, तो उनमें ईर्ष्या या हीनभावना पनपने लगती है।

parenting blunders,common parental mistakes,errors in parenting,mistakes every parent makes,parenting missteps,faults in parenting,common parenting pitfalls,parenting oversight,mistakes made by parents,parenting errors to avoid

बच्चों को बिगाड़ना

सभी पैरेंट्स अपने बच्चों को बहुत लाड़-प्यार से पालते हैं, लेकिन कुछ बच्चे उनके इसी लाड़-प्यार का नाजायज़ फ़ायदा उठाते हैं, जब उन्हें इस बात का पता चलता है कि उनके घर में दूसरा नन्हा मेहमान आनेवाला है, तो वे अपने को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। धीरे-धीरे असुरक्षा की यह भावना उनके मन में घर करने लगती है, जो आगे चलकर ईर्ष्या में बदल जाती है। कई बार बच्चे अवसाद में भी चले जाते हैं और दूसरे बच्चे के सामने उन्हें अपना अस्तित्व ख़तरे में लगने लगता है।

अन्य बच्चों के साथ तुलना करना


प्रतिस्पर्धा के दौर में अधिकतर पैरेंट्स अपने बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से करते हैं, जिसका ख़ामियाज़ा बच्चों को भुगतना पड़ता है, परिणामस्वरूप उनमेंईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ने लगती है और उनका आत्मविश्‍वास कम होने लगता है।

parenting blunders,common parental mistakes,errors in parenting,mistakes every parent makes,parenting missteps,faults in parenting,common parenting pitfalls,parenting oversight,mistakes made by parents,parenting errors to avoid

ब़ड़े की उपेक्षा कर छोटे बच्चे पर अधिक ध्यान देना

अधिकतर पैरेंट्स को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। पहला बच्चा जब बड़ा हो जाता है, तो छोटा होने के कारण दूसरे बच्चे की तरफ़ पैरेंट्स का अधिक ध्यान देना स्वाभाविक है, जिसके कारण पहले बच्चे में जलन की भावना बढ़ने लगती है।

ओवर कंट्रोल करना


बच्चों को अनुशासित रखने के लिए कुछ पैरेंट्स उन पर ज़रूरत से ज़्यादा नियंत्रण और सख्ती करते हैं। उनकी इस ग़लती के कारण बच्चों में ईर्ष्या पैदा होने लगती है। बिना बताए उनके साथ सख्ती करना या उन्हें नियंत्रण में रखने के लिए ज़बर्दस्ती नियम-क़ानून थोपने से बच्चों में आत्मविश्‍वास की कमी होने लगती है और वह ख़ुद को अपने भाई-बहन और दोस्तों से कमतर आंकने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत