न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर की 14298, ये बातें भी जानें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 5:39:35

RRB : उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर की 14298, ये बातें भी जानें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब रिक्तियों की नई संख्या 40 श्रेणियों के लिए 14298 है, जो पहले 18 श्रेणियों के लिए 9144 थी। यानी कुल 5154 पदों का इजाफा हुआ है। हालांकि बोर्ड ने आवेदन करने की नई तिथियों की घोषणा नहीं की है।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार आरआरबी सीबीटी परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2024 के लिए निर्धारित है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि सहित विवरण आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाएंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

रेलवे में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 14298 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल कैटेगरी में कुल 6171, आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS में कुल 1481, ओबीसी वर्ग में कुल 3469, एससी में 2014 और एसटी में 1152 पद भरे जाएंगे। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1092 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 के कुल 8052 पदों पर भर्तियां होंगी। वर्कशॉप में कुल 5154 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा में उपस्थित होने पर यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400 रुपए की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी। एससी/एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जो उन्हें स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद लौटा दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा।

ये है आयु सीमा

तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है पेपर पैटर्न

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए पेपर में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, बेसिक कंप्यूटर एंड एप्लिकेशंस, मैथ्स और इंजीनियरिंग विषयों से सवाल होंगे। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड III के पेपर में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मैथ्स के साथ साइंस के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। टेक्नीशियन एग्जाम में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?