न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तय किया अपना उम्मीदवार, तमिलनाडु सांसद तिरुचि सिवा पर लगेगी मुहर!

विपक्षी INDIA अलायंस ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तमिलनाडु के सांसद तिरुचि सिवा को उम्मीदवार बनाने पर विचार शुरू किया है। भाजपा के सीपी राधाकृष्णन उम्मीदवार बनने के बाद तमिलनाडु में राजनीतिक रणनीति और अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 4:44:13

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तय किया अपना उम्मीदवार, तमिलनाडु सांसद तिरुचि सिवा पर लगेगी मुहर!

विपक्षी INDIA अलायंस ने उपराष्ट्रपति चुनाव के अपने उम्मीदवार के चयन के लिए आज शाम अहम बैठक बुलाई है। शुरुआती खबरों के अनुसार तमिलनाडु के सांसद तिरुचि सिवा के नाम पर मुहर लग सकती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि भाजपा ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित कर तमिलनाडु कार्ड खेला, जिससे राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा और रणनीति प्रभावित हो सकती है। भाजपा के इस फैसले से डीएमके, एआईएडीएमके और कांग्रेस को राजनीतिक रूप से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

विशेषकर यदि डीएमके ने समर्थन नहीं दिया तो तमिल नेता को उम्मीदवार बनाने के खिलाफ विपक्षी रणनीति अपनाई जा सकती है। वहीं एआईएडीएमके के पास भी अब कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं रहेगा, जिससे विपक्षी दलों को अपने कदम सोच-समझकर रखने होंगे।

कांग्रेस की मजबूरी और रणनीति

कांग्रेस की चुनौती यह है कि तमिलनाडु से आने वाले उम्मीदवार को समर्थन देकर डीएमके को संतुलित किया जाए, ताकि राज्य में कोई असंतोष पैदा न हो। इसी कारण तिरुचि सिवा को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव सामने आया है। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा के बाद चर्चा यह रही कि विपक्ष बिहार से किसी नेता को आगे ला सकता है या फिर तमिलनाडु के किसी प्रभावशाली नेता पर दांव खेल सकता है।

डीएमके की मांग थी कि विपक्षी अलायंस तमिलनाडु से किसी नेता को उम्मीदवार बनाए, और इसी पर कांग्रेस ने सहमति जताई।

तिरुचि सिवा का महत्व

तिरुचि सिवा इस लिहाज से उपयुक्त हैं कि वे तमिलनाडु के डीएमके के राज्यसभा सांसद हैं। भले ही विपक्ष के पास जीत के लिहाज से पर्याप्त संख्या नहीं है, लेकिन उनके नाम पर तमिल अस्मिता और राज्य का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। वहीं, सरकार की ओर से सीपी राधाकृष्णन को लेकर सहमति बनाने की कवायद जारी है। संभावना है कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों से संपर्क साधकर उन्हें राधाकृष्णन का समर्थन करने के लिए प्रेरित कर सकती है, ताकि चुनाव की प्रक्रिया टल सके।

इस रणनीति से विपक्ष और सरकार दोनों ही अगले साल के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिहाज से राजनीतिक संदेश देने और स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं