न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाली प्रवासी मजदूरों के लिए ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, हर माह 5 हजार रुपये देने का वादा

बंगाली प्रवासी मजदूरों के लिए ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया। श्रमोश्री योजना के तहत लौटने वाले मजदूरों को हर माह 5,000 रुपये भत्ता और नौकरी का प्रावधान मिलेगा। जानें अब तक कितने प्रवासी लौट चुके हैं और SIR पर सीएम का विरोध।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 5:42:05

बंगाली प्रवासी मजदूरों के लिए ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, हर माह 5 हजार रुपये देने का वादा

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर राजनीतिक बहस के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक अहम घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार है, वहां बंगाली भाषी लोग उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। इनकी संख्या लगभग 22 लाख बताई जा रही है। ममता बनर्जी ने इन सभी प्रवासी मजदूरों से अपने राज्य बंगाल लौटने का आग्रह किया है। राज्य लौटने वाले या लौटने वाले प्रवासियों की मदद के लिए श्रमोश्री योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा।

श्रमोश्री योजना के तहत मिलेगा आर्थिक सहारा

सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को एक साल तक हर महीने 5,000 रुपये मुफ्त यात्रा भत्ता मिलेगा। यह राशि आईटीआई और श्रम विभाग की ओर से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, उन्हें जॉब कार्ड दिया जाएगा और बाद में अलग-अलग नौकरियों में काम देने का प्रावधान होगा। यह योजना विशेष रूप से उन बंगाली प्रवासी मजदूरों के लिए है, जो अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं और अपने राज्य लौट रहे हैं।

अब तक कितने प्रवासी लौट चुके हैं?

ममता बनर्जी ने कहा कि अब तक विभिन्न राज्यों में उत्पीड़न झेलने के बाद 2,870 परिवार और 10,000 से अधिक प्रवासी मजदूर राज्य में वापस आ चुके हैं। लौटे मजदूर प्रवासी मजदूर कल्याण संघ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैबिनेट में इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही ताजपुर बंदरगाह के लिए नए टेंडर को भी स्वीकृति दे दी गई है।

पीएम की रैली में शामिल होने पर सवाल टाला

प्रवासी बंगाली मजदूरों के उत्पीड़न को लेकर यह चर्चा है कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी की 22 अगस्त को बंगाल में होने वाली रैली में शामिल नहीं होंगी। जब उनसे इस विषय पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से परहेज किया और सवाल को टाल दिया।

चुनावी रणनीति और SIR पर विरोध

पश्चिम बंगाल में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में ममता बनर्जी पहले से ही चुनावी समीकरण सेट करने में जुट गई हैं। उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराए गए SIR का खुलकर विरोध किया और कहा कि पश्चिम बंगाल अभी इस प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने पूरे SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, लेकिन बंगाल में इसकी शुरुआत कब होगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत