न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने जन्माष्टमी का पूरा वीडियो शेयर कर ट्रॉलर्स को दिया जवाब, इस मशहूर एक्टर का निधन

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बीच जान्हवी किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 1:30:26

2 News : जान्हवी ने जन्माष्टमी का पूरा वीडियो शेयर कर ट्रॉलर्स को दिया जवाब, इस मशहूर एक्टर का निधन

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बीच जान्हवी किसी और कारण से चर्चाओं में आ गई हैं। वह शनिवार (16 अगस्त) को मुंबई के घाटकोपर में जन्माष्टमी के दही हांडी समारोह में शामिल हुईं। जान्हवी ने वहां नारियल से मटकी फोड़ी और भारत माता की जय का नारा लगाया। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं जमी और वे जान्हवी को ट्रॉल करने लगे। उन्होंने जान्हवी के जयकारे वाले वीडियो का मीम बना दिया। बात ज्यादा बढ़ने पर जान्हवी से रहा नहीं गया और उन्होंने ट्रॉल्स को करारा जवाब दिया है।

जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन्माष्टमी का पूरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आपके लिए पूरा वीडियो। इवेंट में लोगों ने भी भारत माता की जय का नारा लगाया था, अगर उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो प्रॉब्लम और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटिरियल के तौर पर यूज करते हो। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं, मैं रोज बोलूंगी भारत माता की जय।” उल्लेखनीय है कि जान्हवी पहले भी कई मौकों पर किसी न किसी कारण से यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले वह रैंप वॉक के कारण तथा फिल्मों में एक्टिंग के लिए लगातार ट्रॉल होती रहती हैं। जान्हवी चुप नहीं रहती और हर दफा ऐसे लोगों को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देती हैं।

जान्हवी के काम की बात करें तो 29 अगस्त को उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज होने जा रही है। इसमें उन्होंने एक दक्षिण भारतीय लड़की का रोल किया है। उनके अपोजिट एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। हाल ही एक मलयाली एक्ट्रेस ने इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद जान्हवी को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आलोचना की थी। जान्हवी ने साल 2018 में ‘धड़क’ मूवी के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर थे।

‘सुपरमैन’ फिल्मों में ‘जनरल जॉड’ का किरदार अदा करने वाले एक्टर टेरेंस स्टैम्प ने छोड़ी दुनिया

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘सुपरमैन’ फिल्मों में ‘जनरल जॉड’ का रोल प्ले कर दुनियाभर में नाम कमाने वाले एक्टर टेरेंस स्टैम्प ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 87 साल के थे। उन्होंने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘सुपरमैन’ फ्रेंचाइजी और ‘द एडवेंचर्स ऑफ प्रिसिला’ जैसी फिल्में शामिल हैं। टेरेंस के निधन की जानकारी स्टैम्प परिवार ने दी है। स्टैम्प का जन्म साल 1938 में लंदन के ईस्ट एंड में हुआ था। उनके पिता एक टगबोट स्टोकर थे।

स्टैम्प को ‘सुपरमैन’ फिल्मों में उनके विलेन के किरदार ‘जनरल जॉड’ के लिए याद किया जाता है। इस एक किरदार की वजह से वे 1960 के दशक के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए थे। उनकी फिल्म ‘द एडवेंचर्स ऑफ प्रिसिला’ और ‘क्वीन ऑफ द डेजर्ट’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला था। स्टैम्प ने एक बार बताया था कि वे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक बार बम विस्फोट के चपेट में आने से बाल-बाल बच गए थे।

इसके बाद उन्होंने स्कूल की पढ़ाई छोड़कर एड्स में काम करना शुरू कर दिया, जिसके जरिए उन्हें ड्रामा स्कूल में स्कॉलरशिप मिली, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की। इसके बाद स्टैम्प ने रिचर्ड डोनर की फिल्म ‘सुपरमैन’ और ‘सुपरमैन II’ में ‘जनरल जॉड’ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें दुनियाभर में फेमस कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह