न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Railway Jobs 2025: रेलवे में 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई!

अगर आप रेलवे में 32,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि यह सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 12:31:31

Railway Jobs 2025: रेलवे में 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई!

अगर आप रेलवे में 32,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि यह सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज, 1 मार्च 2025, को आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, संशोधन विंडो 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक खुली रहेगी, जिसके दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

RRB Level 1 Recruitment 2025 Apply: आवेदन कैसे करें?

- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होमपेज पर उपलब्ध आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2025 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
- एक बार जब ये सब हो जाए तो अकाउंट में लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।

RRB Level 1 Recruitment 2025: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है, जिसमें से ₹400 की राशि परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक, एससी/एसटी, अल्पसंख्यक समुदाय और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है, जो परीक्षा में शामिल होने के बाद बैंक शुल्क काटकर लौटा दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकता है।

इस भर्ती प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे—कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल टेस्ट (Medical Test)। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को इसे पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा। योग्यता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आवश्यक अंक सामान्य वर्ग और EWS के लिए 40%, जबकि OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), SC और ST के लिए 30% निर्धारित किए गए हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि वे इस सुनहरे अवसर से वंचित न रह जाएं!

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?