Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आम : फलों का राजा गर्मी में देता है कुछ अलग ही मजा! इन बीमारियों से निपटने में है सक्षम

आम एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है जोकि खाने में खट्टा-मीठा लगता है। आम के औषधीय गुण हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाते...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 9:40:30

आम : फलों का राजा गर्मी में देता है कुछ अलग ही मजा! इन बीमारियों से निपटने में है सक्षम

आम एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है जोकि खाने में खट्टा-मीठा लगता है। आम के औषधीय गुण हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। बता दें कि आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह भारत में अधिकांश गर्मियों के मौसम में पाया जाता है। आम का फल न केवल स्वादिष्ट बल्कि एक प्रभावशाली पौष्टिक तत्व भी है। कच्चे आम खाने से भी कई फायदे सामने आते हैं। आम का उपयोग हम दैनिक जीवन में सलाद और अचार के रूप में भी करते हैं। आम खाने से पाचन क्रिया बेहतर और स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा और आंखों सहित कैंसर के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।


mango,mango medicinal values,mango advantages,immunity,cancer,weight gain,health article in hindi आम में कौन-कौनसे पोषक तत्व पाए जाते हैं

कैलोरी – 99

प्रोटीन – 1.4 ग्राम

कार्ब – 24.7 ग्राम

वसा – 0.6 ग्राम

आहार फाइबर – 2.6 ग्राम

विटामिन सी – दैनिक आहार का 67%

कॉपर – RDI का 20%

फोलेट – RDI का 18%

विटामिन बी 6 : RDI का 11.6%
विटामिन ए – आरडीआई का 10%
विटामिन ई – RDI का 9.7%
विटामिन बी 5 – RDI का 6.5%
विटामिन के : RDI का 6%
नियासिन : RDI का 7%
पोटेशियम – RDI का 6%
राइबोफ्लेविन – RDI का 5%
मैंगनीज – RDI का 4.5%

थियामिन – RDI का 4%
मैग्नीशियम – RDI का 4%

mango,mango medicinal values,mango advantages,immunity,cancer,weight gain,health article in hindi कैंसर से बचाव के लिए
लोगों की खराब जीवनशैली की वजह से दिन-ब-दिन कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए, खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। खाने की बात करें, तो आम कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा कम कर सकता है। आम के फल के गूदे में कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। इन तमाम खूबियों के कारण आम में कैंसर के खतरे को कम करने का गुण होता है।

आम में मौजूद एंटी कैंसर गुण को मैंगिफरिन का नाम दिया गया है, जो फलों में पाया जाने वाला यौगिक है। मैंगिफरिन पेट व लिवर में कैंसर कोशिकाओं और अन्य ट्यूमर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आम के पॉलीफेनॉल्स स्तन कैंसर को दबा देते हैं। आम में मौजूद पॉलीफेनॉलिक यौगिकों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं (ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बन सकता है)। इसके अलावा, इन यौगिकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होता है।


mango,mango medicinal values,mango advantages,immunity,cancer,weight gain,health article in hindi वज़न बढ़ाने के लिए

यदि आपका वजन बहुत कम है, आप बहुत ज्यादा दुबले पतले हैं और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ये काम करें। रोज़ाना दिन में कम से कम 1 आम खाएं। आम के पूरे सीज़न खा सकें तो बेहतर होगा। ऐसा करने से आप का वजन बढ़ने लगेगा और यदि आप इसके साथ दूध का सेवन करते हैं, तो आपको और भी ज्यादा आम के फायदे होंगे। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है क्योंकि हम लापरवाही में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते। यदि आप आम का पना बनाकर पिएं तो आपको बहुत फायदा होगा।


mango,mango medicinal values,mango advantages,immunity,cancer,weight gain,health article in hindi प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

आम के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है क्योंकि इसमें प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने वाले पोषक तत्वों का उच्च स्रोत है। बता दें कि आम के 165 ग्राम तत्व में विटामिन-ए की मात्रा 10% तक पाई जाती है जबकि आम की समान मात्रा में विटामिन सी का तीन चौथाई भाग दैनिक आहार का शामिल रहता है। यह विटामिन हमारे शरीर को रोगों से लड़ने वाली श्वेत रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायक होता है और त्वचा को सुधारकर निखार लाता है। इसके अलावा आम में पाए जाने वाले फोलेट, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन बी भी प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology