न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके घर रखी सूजी में पड़ जाते हैं कीड़े, सुरक्षित रखने के लिए आजमाए ये उपाय

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सूजी को कीड़ों से सुरक्षित रखा जा सकता हैं और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 4:36:37

क्या आपके घर रखी सूजी में पड़ जाते हैं कीड़े, सुरक्षित रखने के लिए आजमाए ये उपाय

सूजी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता हैं। छोटे बच्चे हो या बड़े सभी का नाश्ता बनता हैं सूजी। इसी के साथ ही सूजी से कई तरह के अन्य व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन अभी गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और इस दौरान सूजी में कीड़े पड़ने की समस्या सामने आती हैं। पैकेट खोलने के कुछ दिनों या महीने बाद इनमें घुन या कीड़े लग जाते हैं। जब उसमें कीड़े लग जाते हैं और खाने योग्य नहीं रह जाती, तो इसे फेंकना ही उचित समझा जाता है। इससे आपके पैसे और सामान दोनों का नुकसान होता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सूजी को कीड़ों से सुरक्षित रखा जा सकता हैं और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to store suji,household tips,kitchen tips

धूप में रखें सूजी

सूजी को यदि आप लंबे समय तक बचा कर रखना चाहते हैं तो उसे धूप में रख दें। कीड़े लगने पर सूजी को पहले छान लें और फिर कुछ समय के लिए धूप में रख दें। कीड़े छननी में ही अलग हो जाएंगे। लेकिन आप कुछ समय के लिए उसे धूप में रखकर बीच-बीच में हिलाते रहें। इससे वो उसमें मौजूद कीड़े भाग जाएंगे और फिर उसे छानकर किसी दूसरे डिब्बे में बंद करके रखें।

नीम के पत्ते सूजी में रखें

कीचन में सूजी को अच्छे से एयरटाइट कंटेनर में रखते हैं लेकिन फिर भी रवा में कीड़े लग जाते हैं तो सूजी में नीम के पत्ते डालें। इसके लिए 10-12 नीम के पत्ते साफ करके सूजी में रख दें। ये ध्यान रहे कि नीम के पत्तों में पानी न हो, वह सूखे हुए हों। लगभग आधे घंटे में सूजी के कीडें नीम के कारण भाग जाएंगे। छान कर इस्तेमाल करें।

इलायची का करें इस्तेमाल

सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए आप किसी कढ़ाई में इसे भून लें और इसे ठंडा होने पर इसमें 8-10 इलायची डालकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इससे कीड़े नहीं लगेंगे।

तेज पत्ता

कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल सबसे अच्छे उपायों में से एक है। तेज पत्तों को कंटेनर्स में सूजी के साथ रखें ये कीड़े होने से तो बचाते ही हैं, साथ ही इन्हें नमी से भी बचाते हैं।

tips to store suji,household tips,kitchen tips

कपूर का इस्तेमाल करें

कपूर कई तरह के कीड़े भगाने में मदद करता है। सूजी में लगे कीड़ों को निकालने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में सूजी निकाल कर उसके ऊपर एक अखबार फैला लें। कपूर के तीन चार टुकड़ों को अखबार के ऊपर डालें। लगभग आधे घंटे में कपूर की गंथ से कीड़े भाग जाएंगे। फिर छलनी से सूजी छान कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

रेफ्रिजरेटिंग

यदि आपको सूजी लंबे समय के लिए इकठ्ठा करके रखना है तो इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके रख दें। इन सभी चीज़ों को रेफ्रिजरेटर में रखने से ये बहुत दिनों तक ताज़ी तो रहेंगी साथ ही इसमें कीड़े भी नहीं लगेंगे।

एयरटाइट कंटेनर

सूजी को बंद करके किसी एयरटाइट कंटेनर में रख दें। ताकि उसमें पानी न जाए और डिब्बे को अच्छे से बंद कर दें। ध्यान रखें कि जब भी सूजी को डिब्बे में बंद करके रखेंगे तो उसमें पानी न हो। पानी पड़ जाने के कारण सूजी में कीड़े लग सकते हैं। सबसे पहले तो जिस डिब्बे में सूजी रखें, उसका ढक्कन पूरी तरह से टाइट होना चाहिए। सूजी को कांच से बने एयर टाइट जार या कंटेनर में ही रखें।
पुदीने की पत्तियां

सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए इनमें सूखी पुदीने की पत्तियां रख सकती हैं। पुदीने की खुशबू से इन सामग्रियों में कीड़े नहीं लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत