Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खाना बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा ऐसा स्वाद कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

आपके बड़े काम आएगी और खाने को जायकेदार बनाएगी। इन कुकिंग टिप्स की मदद से ऐसा स्वाद मिलेगा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 4:05:08

खाना बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा ऐसा स्वाद कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

खाना बनाना एक कला हैं जिसके बारे में जितना जाना जाए वह कम हैं। जी हां, खाना बनाने का हर क्षेत्र का अपना अलग जायका हैं और इसे बनाने का अपना अलग तरीका हैं। ऐसे में खाना बनाने की कई बारीकियां हैं जिन्हें जान लिया जाए तो आपके हाथों में स्वाद आ जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खाना बनाने से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके बड़े काम आएगी और खाने को जायकेदार बनाएगी। इन कुकिंग टिप्स की मदद से ऐसा स्वाद मिलेगा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में..
tips to cook delicious food,household tips - पनीर कभी-कभी बहुत कड़ा मिल जाता हैं। ऐसे में उन्हें नर्म करके काटने के लिये पनीर को दस मिनट तक गुनगुने पानी में नमक डालकर रखें। इस तरह पनीर नरम और मुलायम हो जाता है।
- चावल बनाते समय अगर इसमें थोड़ा नीबू का रस मिला दें तो चावल खिले-खिले और टेस्टफुल भी बनते हैं।
- भिंडी को ज्यादा समय तक ताज़ा बनाये रखने की दिक्कत आये तो इस पर सरसों का तेल लगा दें। इससे इनकी ताज़गी बरकरार रहेगी।
- दाल बनाते समय उसमें शुरुआत में ही नमक न डालें, तब यह अच्छी तरह गलेगी। इसके बनने के बाद ही इसमें नमक मिलायें। खासतौर पर उड़द या राजमा जैसे देर से गलने वाली चीजों को बनाने में यह उपाय बहुत कारगर है।
- नूडल्स के साथ उबलते पानी में थोड़ा नमक और तेल डाल दें। इसके बाद निकालकर ठंडे पानी से धोयें। ताकि वे आपस में चिपकने न पायें। tips to cook delicious food,household tips - पराठे बनाते समय उसमें थोड़ा उबला आलू कद्दूकस कर के मिला लें, इससे पराठे टेस्टी बनते हैं। साथ ही पराठे तेल या घी की बजाय बटर में बनाये जायें तो भी इनका टेस्ट बढ़ जाता है।
- ग्रेवी को बनाकर उसमें कुछ सत्तू भी मिला लें। इससे आपकी ग्रेवी गाढ़ी होने के साथ ही टेस्टी भी हो जाती है।
- पकौड़े बनाने के लिये घोल बनाते समय उसमें थोड़ा सा अरारोट और गर्म तेल मिला दें। इससे पकौड़े कुरकुरे होने के साथ ही स्वादिष्ट भी बनते हैं। इसके अलावा पकौड़े सर्व करते समय उस पर चाट मसाला छिड़क देने से उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- खस्ता पूरियां बनाने के लिये आटा लगाते समय उसमें थोड़ा चावल का आटा भी मिला लें। चावल के आटे की जगह सूजी भी मिला सकते हैं। साथ ही आटा गूंथते समय उसमें एक-दो चम्मच चीनी मिला लेने पर वे अच्छी तरह फूल जाती हैं।
- हमें मालूम होना चाहिये कि रायता बनाने में हींग और जीरा का खास इस्तेमाल होता है। पर अगर हम रायते में इसे भूनकर और पीसकर डालने के बजाय इनका तड़का लगायें तो रायता ज्यादा टेस्टी बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology