न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 चीजों के कारण बदबू मारने की जगह महकेगा आपके घर का डस्टबिन

हर घर में डस्टबिन तो मिल ही जाता हैं जिसमें दिनभर का कचरा रखा जाता हैं। सूखे और गीले कचरे के लिए हमेशा अलग-अलग डस्टबिन रखने चाहिए जिससे आपको सुविधा होती हैं और डस्टबिन में बदबू कम आती हैं। हांलाकि डस्टबिन की रोज सफाई की जाती हैं अन्यथा इससे आने वाली बदबू से पूरे घर में गंध फ़ैल जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 5:58:19

इन 6 चीजों के कारण बदबू मारने की जगह महकेगा आपके घर का डस्टबिन

हर घर में डस्टबिन तो मिल ही जाता हैं जिसमें दिनभर का कचरा रखा जाता हैं। सूखे और गीले कचरे के लिए हमेशा अलग-अलग डस्टबिन रखने चाहिए जिससे आपको सुविधा होती हैं और डस्टबिन में बदबू कम आती हैं। हांलाकि डस्टबिन की रोज सफाई की जाती हैं अन्यथा इससे आने वाली बदबू से पूरे घर में गंध फ़ैल जाती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते है जब डस्टबिन की सफाई ना हो पाती हैं या होने के बावजूद भी इससे बदबू आती रहती हैं। कचरे से बदबू आने से घर के अंदर कीड़े-मकोड़े भी आने लगेंगे। इससे बीमारी फैलने का डर रहता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से डस्टबिन की बदबू को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

trash can care tips,dustbin

नींबू का छिलका

नींबू के फायदों के बारे में सभी जानते हैं। इसका रस ही नहीं बल्कि छिलके का भी इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। खास बात है कि नींबू के छिलके को डस्टबिन में डाल देने से बदबू की समस्या चली जाती है। कोशिश करें कि डस्टबिन को एक बार गुनगुने पानी से जरूर साफ करें। इसके लिए पानी में पहले 6 से 7 नींबू के छिलके को मिक्स कर उबाल लें और फिर उसे हल्का ठंडा होने दें। अब इस पानी से डस्टबिन को धो दें। इसके अलावा नींबू के छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें। कचरा डालने से पहले 1 चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर डाल दें, फिर इसमें कचरा डंप करें।

trash can care tips,dustbin

एसेंशयिल ऑयल

खासतौर पर किचन के डस्टबिन में खराब खाना, गीला और सूखा कचरा मिक्स होने के बाद सबसे ज्यादा स्मैल आती है। ऐसे में किचन को स्मैल फ्री कर महकाना बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए आप रूई में एसेंशियल ऑयल लगाकर डस्टबिन में रख दें। आप देखेंगे कि कुछ देर में डस्टबिन की बदबू दूर हो जाएगी और किचन महकने लगेगा।

trash can care tips,dustbin

बेकिंग सोडा

डस्टबिन के बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा प्रभावी तरीके से काम कर सकता है। यह बदबू को अब्सॉर्ब करता है। बदबू दूर करने के अलावा आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल डस्टबिन साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। बदबू दूर करने के लिए आप 1 कप बेकिंग सोडा डस्टबिन में डाल दें, और फिर इसमें कचरे को डंप करें। अगर डस्टबिन भर गया है और इससे बदबू आ रही है तो ऊपर से बेकिंग सोडा का छिड़काव करें और फिर 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 1 घंटे बाद आप इसे आसानी से फेंक सकती हैं।

trash can care tips,dustbin

ब्लीचिंग पाउडर

डस्टबिन की बदबू से निजात पाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और अन्य केमिकल युक्त क्लीनर का भी उपयोग काफी कारगर होता है। इसके लिए डस्टबिन में कचरा डालने से पहले या फिर कचरे के ऊपर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर दें। एक से दो घंटों में डस्टबिन की बदबू छूमंतर हो जाएगी।

trash can care tips,dustbin

कैट लिटर

कैट लिटर मार्किट में आसानी से उपलब्ध रहता है। यह एक तरह का ड्राई प्रोडक्ट होता है, जिसे आप डस्टबिन में रख सकते हैं। कैट लिटर बदबू को सोख कर लगभग एक हफ्ते तक डस्टबिन को स्मैल फ्री रखने का काम करता है। एक हफ्ते में कैट लिटर पिघलने के बाद आप डस्टबिन खाली कर इसमें नया कैट लिटर रख सकते हैं।

trash can care tips,dustbin

ब्लीच

घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी डस्टबिन का इस्तेमाल किया जाता है। बाहर होने की वजह से इसमें गंदगी अधिक होती है, क्योंकि कई बार इसमें बारिश के पानी इकट्ठा हो जाते हैं और कुछ दिन बाद उसमें बदबू आने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको ब्लीच का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लीच के अलावा आप अन्य केमिकल युक्त क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आप डस्टबिन के अंदर कर दें और 2 घंटे के लिए छोड़ दें। कोशिश करें कि ब्लीच का उपयोग तब करें जब डस्टबिन खाली हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत