न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत पर हमले की योजना नवाज शरीफ ने बनाई थी', पाकिस्तान की मंत्री अजमा बुखारी का बड़ा दावा

पाकिस्तान की मंत्री अजमा बुखारी ने दावा किया कि भारत पर हमले की योजना पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने तैयार की थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, और अब पाकिस्तान संघर्षविराम के लिए भारत से गुहार लगा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 8:05:47

'भारत पर हमले की योजना नवाज शरीफ ने बनाई थी', पाकिस्तान की मंत्री अजमा बुखारी का बड़ा दावा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इसी संदर्भ में पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के खिलाफ किए गए हमलों की योजना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने खुद तैयार की थी।

नवाज शरीफ की निगरानी में बनी थी पूरी रणनीति

abp न्यूज़ की खबर के अनुसार सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की वरिष्ठ नेता अजमा बुखारी ने 14 मई 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भारत के खिलाफ चलाया गया पूरा सैन्य अभियान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की देखरेख में तैयार किया गया था।" उन्होंने आगे कहा, "नवाज शरीफ A, B, C या D टाइप के नेता नहीं हैं, उनका काम खुद बोलता है और उनका विजन लंबे समय तक असर डालता है।"

अजमा बुखारी ने आगे जोड़ा, "नवाज शरीफ ही वह नेता हैं जिन्होंने पाकिस्तान को एक परमाणु शक्ति बनाया था और अब उन्होंने भारत के खिलाफ की गई पूरी सैन्य योजना की रूपरेखा भी तय की।" बता दें कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं और 1999 के कारगिल युद्ध के समय भी उन्होंने देश की कमान संभाली थी।

भारत की जवाबी कार्रवाई में तबाह हुए आतंकी और सैन्य ठिकाने

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को पीओके और पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर जोरदार हमले किए। भारतीय सेना की कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने उन्हें सफलतापूर्वक मार गिराया।

इस कार्रवाई के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और एयरबेस को भी ध्वस्त कर दिया। भारत के इन हमलों से घबराए पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ को कॉल कर युद्धविराम की मांग की और संघर्षविराम को लेकर बातचीत शुरू की।

नवाज शरीफ की प्रतिक्रिया और सेना को बधाई

जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हुआ, तो नवाज शरीफ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अल्लाह का शुक्र है कि उसने पाकिस्तान को गौरवान्वित किया। मैं प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, एयर चीफ मार्शल जहीर सिंधु और पाकिस्तान की पूरी सशस्त्र सेना को बधाई देता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी