न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का को डांट लगाते दिखे नील, वीडियो वायरल, इन्होंने कहा-किसी में रणबीर की आलोचना करने की हिम्मत नहीं

एक्टर नील नितिन मुकेश जल्द ही वेब सीरीज ‘है जुनून’ में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। मंगलवार (12 मई) को इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 2:32:57

2 News : अनुष्का को डांट लगाते दिखे नील, वीडियो वायरल, इन्होंने कहा-किसी में रणबीर की आलोचना करने की हिम्मत नहीं

एक्टर नील नितिन मुकेश जल्द ही वेब सीरीज ‘है जुनून’ में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। मंगलवार (12 मई) को इस सीरीज का प्रीमियर रखा गया था, जिसे म्यूजिकल नाइट नाम दिया गया। प्रीमियर में फिल्म की कास्टिंग के साथ एक्ट्रेस अनुष्का सेन भी पहुंची थीं। वहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नील, अनुष्का को डांट लगाते दिखे। वीडियो में अनुष्का, नील के पास से गुजरते हुए दूसरे सेक्शन में जाती नजर आती हैं।

इतने में नील उनसे कुछ कहते हैं और वो उनकी ओर घूम जाती हैं। जैसे ही अनुष्का पलटती हैं, नील उंगली दिखाते हुए उन्हें गुस्से में कुछ कहते हैं। इसके जवाब में डरी-सहमी दिख रहीं अनुष्का ना कहते हुए दिखती हैं। हालांकि इसके बावजूद नील के हाव-भाव देखकर यही लगता है कि वो लगातार उन्हें गुस्से में कुछ बोल रहे हैं। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि अनुष्का और नील के बीच क्या बातचीत हुई और क्या सच में एक्टर ने अनुष्का पर गुस्सा किया। यूजर्स इसे देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट किया, “कुछ तो पक्का बड़ा हुआ होगा।”

दूसरे ने लिखा, “ओछी हरकत की होगी।” तीसरे ने लिखा, “क्या ये पब्लिसिटी स्टंट है।” एक ने तो नील के बर्ताव पर कहा कि वो शॉर्ट टेम्पर्ड है और हमेशा ऐसा ही करते हैं। एक ने लिखा, “कोई किसी के साथ पब्लिक में इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकता है।” बता दें अनुष्का इस इवेंट में रेड बॉडीकॉन और हाई बन में पहुंची थीं। अनुष्का ने इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इनमें वो नील के साथ पोज करती भी दिखीं। उनके साथ जैकलीन, बोमन ईरानी, सिद्धार्थ निगम भी मौजूद रहे। सीरीज ‘है जुनून’ 16 मई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज में सुमेध मुदगालकर, सिद्धार्थ निगम, युक्ती थरेजा के भी अहम किरदार हैं।

विवेक अग्निहोत्री बोले, पब्लिक में स्टार्स की बुराई करने से बचते हैं सब

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘ताशकंद फाइल्स’ जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और उनकी फाइनेंशियल डिमांड से परेशान हो गए हैं। विवेक ने डिजिटल कमेंट्री के साथ बातचीत में कहा कि रणबीर कपूर को क्रिटिसाइज करने की इंडस्ट्री में किसी की हिम्मत नहीं है। रणबीर बहुत पावरफुल हैं। औकात ही नहीं है इनकी, हिम्मत है करने की, करके दिखाएं। विवेक ने रणबीर स्टारर ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बयान पर रिएक्ट किया।

विवेक ने आगे कहा कि मैं आपको चैलेंज करता हूं कि आप कोई एक नाम लेकर बताइए जो इंडस्ट्री में एक्टर्स की बुराई न करते हों। पब्लिक में कहने की उनकी हिम्मत हैं? उनमें नहीं है। तो वो परेशान होना डिजर्व करते हैं। दो फिर 150 करोड़ घटिया काम के, सड़ी हुई एक्टिंग के। उन्होंने स्टार्स के साथ अपना भाग्य जोड़ दिया है इसीलिए मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया। मुझे एक्चुअल स्टार्स से दिक्कत नहीं है लेकिन जिन एक्टर्स ने कुछ अचीव नहीं किया है और वो स्टार्स की हवा में हैं उनसे परेशानी है।

गौरतलब है कि वांगा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘एनिमल’ रिलीज के बाद रणबीर को अकेला छोड़ दिया था। रणबीर को कोई कुछ कहना नहीं चाहता था। जिन लोगों ने बुरी तरह से आलोचना की, फिल्म से जुड़े लोग, सभी ने कहा कि रणबीर शानदार थे। मुझे रणबीर से जलन नहीं है। वे शानदार थे लेकिन लेखक निर्देशक...मैं इस असमानता को नहीं समझता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल