न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहबाज शरीफ ने PM मोदी की नकल करते हुए पसरूर छावनी का किया दौरा, भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी की तरह पसरूर छावनी का दौरा किया और सैनिकों से मुलाकात की, लेकिन वह वैसा प्रभावशाली संदेश नहीं दे पाए जैसा पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस से दिया था। शहबाज शरीफ के दौरे के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा और पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष पर महत्वपूर्ण बयान दिए गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 11:12:30

शहबाज शरीफ ने PM मोदी की नकल करते हुए पसरूर छावनी का किया दौरा, भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब PM नरेंद्र मोदी की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने डिप्टी इशाक डार, विदेश मंत्री आसिफ ख्वाजा, रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ सियालकोट स्थित पसरूर छावनी का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत के साथ हालिया संघर्ष में शामिल सैन्य अधिकारियों और सैनिकों से मुलाकात की।

पसरूर छावनी, जो लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है, उस जगह का हिस्सा है, जहां 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। यह ऑपरेशन 6 और 7 मई की रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए किया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।

इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सक्कर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए थे। इसके अलावा, पसरूर और सियालकोट स्थित एयर बेस पर स्थित रडार केंद्रों पर भी भारतीय सेना ने सटीक हमले किए थे, जिससे पाकिस्तान के एयरबेस को भारी नुकसान हुआ।

आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज ने सैन्य संघर्ष के दौरान ऑपरेशन में शामिल सैन्य अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की। आगामी दिनों में शहबाज शरीफ पाकिस्तान की वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों से मिलने के लिए वायुसेना और नौसेना के ठिकानों का दौरा करने वाले हैं।

दिलचस्प बात यह है कि शहबाज शरीफ का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदमपुर एयरबेस दौरे के एक दिन बाद हुआ है, लेकिन वह पीएम मोदी जैसे देश और दुनिया को एक साथ प्रभावी संदेश देने में नाकाम रहे। पीएम मोदी ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि उसकी कोई भी कोशिश भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी और जो भी पाकिस्तान ने गलत किया, उसका परिणाम तबाही होगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अपने सशस्त्र बलों को संबोधित करते हुए मोदी ने अभियान में पाकिस्तान को बुरी तरह परास्त करने के लिए सेना की सराहना की, जिसमें 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए, 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के आठ सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब