न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलकश नजारों का दीदार कराएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों में बसे ये 10 बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है और इसकी राजधानी देहरादून है। यह बड़े पैमाने पर एक पहाड़ी राज्य है जो उत्तर में चीन और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 5:34:11

दिलकश नजारों का दीदार कराएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों में बसे ये 10 बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है और इसकी राजधानी देहरादून है। यह बड़े पैमाने पर एक पहाड़ी राज्य है जो उत्तर में चीन और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। हर उम्र के लोगों के लिए उत्तराखंड एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यह विशाल हिमालयी क्षेत्र प्रकृति की सुंदरता और देवताओं के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करता है। इसके दो मुख्य क्षेत्र हैं – गढ़वाल और कुमाऊं – जिनमें पहाड़ों, घाटियों, नदियों, झीलों, ग्लेशियरों और कई पवित्र मंदिरों का आकर्षण है। उत्तराखंड में ढरों जगह हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए आइए जानते है इन जगहों के बारे में...

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

चोपता

चोपता उत्तराखंड के आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। चोपता ऐसी अनछुई और अनजान हिल स्टेशन है जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली आपको अंदर तक आनंदित कर देगी। हिमालय पर्वत की तलहटी पर बसे, इस छोटे से हिल स्टेशन को 'छोटा स्विट्ज़रलैंड' भी कहा जाता है। कम भीड़-भाड़ पसंद वालों के लिए चोपता किसी जन्नत से कम नहीं। यहां का प्राचीन पर्यावरण ट्रेकर्स और पर्यटकों दोनों को ही एक अलग और सुखद अनुभव का एहसास करता है। यहां का चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक मार्ग, काफी लोकप्रिय है। यहां की पर्वतों में अलग ही जादू है। यहां हर दम चलती ठंडी-ठंडी हवाएं, मिट्टी की वह मनमोहक खुशबु, घने जंगल हमें दूसरी ही दुनिया में ले जायेंगे। यह उत्तराखंड में उकीमठ के रास्ते पर गढ़वाल क्षेत्र में बसा हुआ है। अगर आपको एडवेंचर और फोटोग्राफी का शौक है तो आप चोपता को मिस नहीं कर सकते।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

लैंसडाउन

लैंसडाउन में मौसम सालभर ही सुहावना रहता है। यहां गर्मी भी ज़्यादा नहीं पड़ती। मार्च से जून के बीच यहां काफी खुशनुमा मौसम रहता है, वहीं दिसंबर से फरवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ती है। कई बार तापमान शून्य तक चला जाता है। हालांकि सर्दियों के दौरान बर्फबारी देखने लायक होती है। फरवरी-मार्च के दौरान यहां शिवरात्रि का सेलिब्रेशन होता है, जिसका दृश्य काफी मनोरम होता है। लैंसडाउन जाने के लिए सबसे बेस्ट टाइम मार्च से नवंबर के बीच है। उस वक्त न तो गर्मी होती है और न ही ज़्यादा ठंड।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

जिम कॉर्बेट

कॉर्बेट नेशनल पार्क, भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। दुनिया भर के वन्यजीवों के साथ-साथ प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख वन्यजीव स्थल है। यह पार्क भारत के उत्तराखंड राज्य के रामनगर शहर में स्थित है, जो नई दिल्ली से लगभग 260 किमी दूर है। भारत की राष्ट्रीय राजधानी शहर की निकटता में होने के कारण, पार्क रेलवे और सड़क मार्ग के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है। अगर आप उत्तराखंड की फेमस ट्यूरिस्ट प्लेस सर्च कर रहे हैं, तो इस जगह को नहीं भूल सकते।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड का एक महत्वपूर्ण नगर है। यह अल्मोड़ा जिले का मुख्यालय भी है। अल्मोड़ा कुमाऊँ हिमालय की एक घोड़े की काठी के आकार की पहाड़ी की चोटी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। उस चोटी के पूर्वी भाग को तेलीफट, और पश्चिमी भाग को सेलीफट के नाम से जाना जाता है। चोटी के शीर्ष पर, जहां ये दोनों, तेलीफट और सेलीफट, जुड़ जाते हैं, अल्मोड़ा बाजार स्थित है। यह बाजार बहुत पुराना है और सुन्दर कटे पत्थरों से बनाया गया है। ये उत्तराखंड के ऑफबीट प्लेस में से एक है। ये बेहद ही रोमांटिक डेस्टिनेशन है, जहां सुकून के पल बिताने आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

चक्राता

उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित चक्राता स्‍थानीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। हरियाली से सजे पर्वत, बर्फ से ढके पहाड़ा और नीला आसमान ये सब आप यहां एकसाथ देख सकते हैं। चक्राता के खूबसूरत पहाड़ और पर्वत सफेद बादलों से घिरे रहते हैं। रंग-बिरंगे घास के मैदानों और देवदार के जंगलों से ढके चक्राता का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को मंत्रमुग्‍ध कर देता है। चक्राता में आप ऐतिहासिक स्‍थलों के साथ-साथ धार्मिक स्‍थान भी देख सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा चक्राता में टाइगर हिल्‍स, छिलमिरी, मुंडाली मैदार और हिंदू मंदिर परिसर लखमंडल देख सकते हैं।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

धनौल्टी

धनौल्टी उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन है जो गढ़वाल हिमालय की तलहटी में स्थित है मसूरी से यह हिल स्टेशन 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धनोल्टी टिहरी डिस्ट्रीक की तहसील है। धनोल्टी मसूरी के पास एक छोटा सा और खूबसूरत हिल स्टेशन है, इस हिल स्टेशन से गंगोत्री रेंज के पहाड़ों का दृश्य साफ दिखाई देता है। धनोल्टी खूबसूरत हिमालय की चोटियों के बीच में बसा हुआ है। धनौल्टी जाने के लिए सबसे अच्छा समय है, मार्च से जुलाई यह वह समय है जब आप धनोल्टी से गंगोत्री रेंज के दृश्य साफ़ देख सकते हो। और सुखद मौसम का आनंद ले सकते हो।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

कनाताल

कनाताल उत्तराखंड की वह खूबसूरत जगह है जिससे ज्यादातर पर्यटक अनजान हैं। सेव के बाग, जंगली फूल, सुहाना मौसम, ये सब आपका दिल जीत लेंगे। यह सुंदर गाँव समुद्र सतह से 8500 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह एक प्रसिद्द सैरगाह है। हरा भरा वातावरण, बर्फ से ढंके पहाड़, नदियाँ और जंगल इस स्थान की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इस स्थान का नाम कानाताल झील के नाम पर पड़ा जो कई वर्ष पूर्व अस्तित्व में थी परंतु अब इस झील का नामो निशान नहीं है। कानाताल के अनेकों आकर्षणों में से एक सुरखंडा देवी मंदिर है जो पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

चमौली

बर्फ से ढके पर्वतों के बीच चमोली काफी खूबसूरत है। चमोली अलकनंदा नदी के समीप बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित है। यह उत्तराचंल राज्य का एक जिला है। यह प्रमुख धार्मिल स्थानों में से एक है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। चमोली की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। चमोली में ऐसे कई बड़े और छोटे मंदिर है तथा ऐसे कई स्थान है जो रहने की सुविधा प्रदान करते हैं। इस जगह को चाती कहा जाता है। चाती एक प्रकार की झोपड़ी है जो अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। चमोली मध्य हिमालय के बीच में स्थित है।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी या उत्तर काशी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल का एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय उत्तरकाशी कस्बा है। उत्तरकाशी जिला हिमालय रेंज की ऊँचाई पर बसा हुआ है और इस जिले में गंगा और यमुना दोनों नदियों का उद्गम है।

uttarakhand tourist attractions,places to visit in uttarakhand,best tourist spots in uttarakhand,uttarakhand travel destinations,top places to explore in uttarakhand,uttarakhand tourist guide,must-visit places in uttarakhand,tourist hotspots in uttarakhand,uttarakhand sightseeing spots,famous tourist places in uttarakhand

मुनस्‍यारी

मुनस्‍यारी विशाल हिमालय की तलहटी पर स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। राज्य के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत यह पहाड़ी गंतव्य अपने मनमोहक वातावरण के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुनस्‍यारी का अधिकांश भाग बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है। यहां की बर्फीली चोटियों की वजह से इस हिल स्टेशन को उत्तराखंड का 'मिनी कश्मीर' कहा जाता है। मुनस्‍यारी के प्राकृतिक खजानों में आप यहां के ब्रिथी जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। मुनस्‍यारी के रास्ते पर यह स्थल मानसिक और आत्मिक शांति के लिए एक आदर्श विराम स्थल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर