Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद घूमने जाएं तो जरूर करें इन 8 जगहों का दीदार, यादगार बनेगा सफर

जब भी कभी बिरयानी की बात आती हैं तो सबसे पहला नाम आता हैं निज़ामों के शहर हैदराबाद का। हैदराबादी बिरयानी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने स्वाद से पहचान बना चुकी हैं। लेकिन इसी के साथ ही हैदराबाद को अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 7:13:05

हैदराबाद घूमने जाएं तो जरूर करें इन 8 जगहों का दीदार, यादगार बनेगा सफर

जब भी कभी बिरयानी की बात आती हैं तो सबसे पहला नाम आता हैं निज़ामों के शहर हैदराबाद का। हैदराबादी बिरयानी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने स्वाद से पहचान बना चुकी हैं। लेकिन इसी के साथ ही हैदराबाद को अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं जहां कला, साहित्य, संगीत, संस्कृति, वास्तुकला के नजारे देखने को मिलते हैं। हैदराबाद में पर्यटन के लिए कई ऐसी जगहें हैं जिनका दीदार सफ़र को यादगार बनाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हैदराबाद के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाए बिना हैदराबाद की ट्रिप अधूरी मानी जाती हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana चारमीनार

जिस प्रकार आगरा कि शान है उसका ताज महल ठीक उसी प्रकार हैदराबाद कि भी शान है चारमीनार, जो की हैदराबाद के बिलकुल बीचो बीच बनाया गया एक गेट है जिसे 1591 में क़ुतुब शाह द्वारा बनवाया गया था। यह मीनार एक स्मारक के साथ साथ एक मस्जिद भी है। यह खूबसूरत संरचना मक्का मस्जिद तथा लाद बाजार के चारो ओर स्थित है। इसके छत पर जाने के लिए है 149 सीढियाँ हैं, तथा इसके छत पर चढ़ कर आप पुरे हैदराबाद को देख सकते हैं। इस चारमीनार को हैदराबाद का शान भी कहा जाता है, जहां भारत के हर एक कोने से करोड़ों की संख्या में पर्यटक इस चारमीनार को देखने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हैदराबाद ट्रिप को बिना चारमीनार को विजिट किए कंप्लीट करने वाले पर्यटकों की ट्रिप आधी-अधूरी होती है। tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana चौमहल्ला पैलेस

यह पैलेस पहले हैदराबाद के निजाम फैमिली का निवास स्थान था, लेकिन वर्ष 2005 से ही इस पैलेस को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, जो वर्तमान समय में हैदराबाद के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हो गया है। इस पैलेस में ड्रॉइंग रूम, क्लॉक टॉवर और एक विशाल काउंसलिंग हॉल भी मौजूद है। इस पैलेस की वास्तुकला से निजामों की शानो शौकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। फैमिली के साथ घूमने के लिए हैदराबाद का यह पैलेस बेहद खूबसूरत है। tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana गोलकोण्डा फोर्ट

किला 300 फीट की ग्रेनाइट पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। कुतुब शाही राजाओं द्वारा निर्मित, यह किला आठ द्वारों और 87 बुर्जों के साथ एक प्रभावशाली संरचना प्रस्तुत करता है। गोलकुंडा किले में मंदिर, मस्जिद, महल, हॉल, अपार्टमेंट और अन्य संरचनाएं हैं। किला लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसकी राजसी दीवारें 15 से 18 फीट ऊंची हैं। शानदार डिजाइन के साथ-साथ यह किला अपनी ध्वनि से भी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। हमलों के दौरान राजा को सचेत करने के लिए किले को एक किलोमीटर की दूरी तक ध्वनि ले जाने के लिए बनाया गया था। किले की जल आपूर्ति प्रणाली भी एक तकनीकी और वैज्ञानिक चमत्कार है। tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana सालार जंग म्यूजियम

भारत के प्रमुख म्यूजियम में से एक सालार जंग म्यूजियम भी है जो भारत के सबसे बड़े म्यूजियम में तीसरे स्थान पर है। यह एक प्रमुख संग्रहालयों में से एक है जिसमे तीन इमारतों में 38 दीर्घाये है। यह संग्रहालय मुसी नदी के तट पर स्थित है। इसमें आप दूसरी शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक मानव विकास को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियां देख सकते है। इस संग्रहालय में 40,000 से अधिक वस्तुए संग्रह की गयी है जो की देश विदेश के कोने कोने से लायी गयी है। इसे आम आदमी के लिए हमारे पूर्व प्रधानमंत्री “प. जवाहरलाल नेहरू जी” ने खोला था। इसमें आप प्राचीनतम वस्तुएं देख सकते है जैसे:- औरंगजेब की तलवार, टीपू सुल्तान की अलमारी, मिस्र के फर्नीचर, पेंटिंग, मूर्तियाँ इत्यादि। इसी कारण से सालारजंग म्यूजियम पर्यटकों तथा इतिहासकारो के लिए आकर्षण का केंद्र है। tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana मक्का मस्जिद
हैदराबाद शहर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मस्जिद भारत के सबसे बड़े, पुराने और प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है, जो करीब 400 साल पुराना है। इस मस्जिद का निर्माण करने के लिए सऊदी अरब में स्थित मक्का के मिट्टी और पत्थर का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से इस मस्जिद को मक्का मस्जिद के नाम से जाना जाता है। इस मस्जिद को मोहम्मद कुली कुतुब शाह के द्वारा बनवाया गया है, जहां लाखों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग आते हैं।
tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana रामो जी फिल्म सिटी

करीब 2000 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस फिल्म सिटी में फिल्म, सीरियल और ऐड्स वगैरह की शूटिंग होती है, जो हैदराबाद शहर से करीब 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हैदराबाद में फिल्म सिटी फैमिली के साथ घूमने के लिए एक शानदार जगह है, जहां पर आपको काफी सारे अच्छे-अच्छे दृश्य देखने को मिलेंगे। इस फिल्म सिटी में बहुत सारे साउथ फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। यहां पर आप शूटिंग के लिए बनाई गई काफी सारे चीजों को देख सकते हैं। रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म काम्प्लेक्स है और इसी कारण इसे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। हैदराबाद शहर का यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ सबसे अधिक विदेशी आते है।
tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana हुसैन सागर झील

हैदराबाद में घूमने के लिए शीर्ष 10 पर्यटन स्थल हैदराबाद में घूमने के लिए शीर्ष 10 पर्यटन स्थल हुसैन सागर झील या टैंक बांध हैदराबाद का एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है जो सिकंदराबाद को हैदराबाद से जोड़ता है। हुसैन सागर झील एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। मुख्य आकर्षण झील के बीच में भगवान बुद्ध की 18 मीटर ऊंची सफेद ग्रेनाइट की मूर्ति है, जिसका वजन 350 टन है। लाइटिंग शो देखने लायक होता है। हुसैन सागर झील नौका विहार और नौकायन सहित जल क्रीड़ा गतिविधियाँ प्रदान करती है। tourist places in hyderabad,hyderabad tourism,holidays in hyderabad,hyderabad tourist destinations,travel,telangana नेहरू जूलॉजिकल पार्क

हैदराबाद शहर से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 50 साल पुराना यह जूलॉजिकल पार्क 380 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें गेंडा, हाथी, एशियाई शेर और बंगाल टाइगर आदि पशु मौजूद हैं। इसके अलावा इस जूलॉजिकल पार्क में बच्चों के लिए टॉय ट्रेन और बोटिंग के साथ-साथ कुछ अन्य किड्स एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यानी कहा जाए तो यह जूलॉजिकल पार्क फैमिली के साथ घूमने के लिए भी काफी शानदार पर्यटन स्थल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका