न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां, प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी, एक ऐसा शहर है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अद्वितीय ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 3:58:51

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी, एक ऐसा शहर है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अद्वितीय ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। हिमालय की तलहटी में स्थित यह शहर पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहाँ की हरियाली, साफ़-सुथरा वातावरण और ठंडी हवाएं इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं। देहरादून शहर में घूमने और देखने लायक कई स्थान हैं, जो अपनी अनूठी खासियतों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप भी यहां अपने परिवार या पार्टनर के साथ आकर अपनी छुट्टियां बिता सकते है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी)

रॉबर्स केव, जिसे स्थानीय लोग गुच्चुपानी के नाम से जानते हैं, एक प्राकृतिक गुफा है जहाँ आप बहते पानी के बीच चल सकते हैं। यह जगह पिकनिक और रोमांचक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आप पानी में चलने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। यह स्थान प्राकृतिक गुफाओं और पानी के झरनों के लिए प्रसिद्ध है, जो एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित करता है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

सहस्त्रधारा

सहस्त्रधारा का मतलब है 'हजारों धाराएं'।यह एक प्राकृतिक जलप्रपात है जहाँ सल्फर युक्त पानी के झरने गिरते हैं। यहाँ का पानी औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। सहस्त्रधारा में ट्रेकिंग और प्राकृतिक झरनों में तैराकी का आनंद लिया जा सकता है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

मालसी डियर पार्क

प्रकृति प्रेमियों और बच्चों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। यहाँ आप हिरणों के साथ अन्य वन्य जीवों को भी देख सकते हैं। यह एक मिनी जू है जहाँ आप हिरणों और अन्य वन्य जीवों को देख सकते हैं। परिवार और बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

तपोवन

अगर आप पर कुछ शान्ति का अनुभव करना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। तपोवन धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल है जहाँ संत तपस्या करते हैं। यहाँ की शांति और प्राकृतिक सुंदरता मन को बहुत भाती है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (FRI)

इस भव्य इमारत में वन विज्ञान से संबंधित संग्रहालय और सुंदर उद्यान हैं। यहाँ की वास्तुकला ब्रिटिश काल की याद दिलाती है। यह संस्थान अपनी भव्य औपनिवेशिक वास्तुकला और वन विज्ञान से संबंधित संग्रहालयों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के बॉटनिकल गार्डन भी दर्शनीय हैं।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

डाकपत्थर और टपकेश्वर मंदिर

डाकपत्थर अपने सुंदर बांध और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ यमुना नदी के किनारे पिकनिक और बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है। वहीं टपकेश्वर मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है जो एक गुफा में स्थित है, जहाँ एक प्राकृतिक जलधारा शिवलिंग पर गिरती है। यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

कलंगा वॉर मेमोरियल

यह स्मारक गोरखा युद्ध के वीर शहीदों की याद में बनाया गया है। यहाँ से शहर का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है और यह स्थान इतिहास प्रेमियों के लिए खास है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

संतला देवी मंदिर

यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है और यहाँ तक पहुँचने के लिए एक छोटी ट्रेकिंग करनी पड़ती है। यहाँ से पूरे देहरादून का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

माइंड रोलिंग मॉनेस्ट्री

यह एक प्रमुख बौद्ध मठ है जहाँ की भव्य संरचना और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहाँ की गोल्डन बुद्ध प्रतिमा विशेष रूप से दर्शनीय है।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

राजाजी नेशनल पार्क और लच्छीवाला

यह राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यहाँ आप हाथी, बाघ, तेंदुआ और विभिन्न पक्षियों को देख सकते हैं। सफारी का आनंद लेने के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है। वहीँ लच्छीवाला एक पिकनिक स्थल है जहाँ आप प्राकृतिक जलधारा में तैरने का आनंद ले सकते हैं। यहाँ के जंगल और हरियाली मनमोहक हैं। यह स्थान ट्रेकिंग, पिकनिक और प्राकृतिक जलधारा में तैरने के लिए प्रसिद्ध

इसके अलावा देहरादून में खरीदारी के लिए कई बाजार हैं जहाँ आप स्थानीय हस्तशिल्प और विशेष उत्पाद खरीद सकते हैं। कुछ प्रमुख बाजार हैं:

पलटन बाजार: यह मुख्य बाजार है जहाँ कपड़े, जूते और स्थानीय हस्तशिल्प की वस्तुएं मिलती हैं।
अस्तले हॉल: यहाँ आप उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प खरीद सकते हैं।

उत्तरखंड के इस शहर में बिताए अपनी छुट्टियां,  प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहाँ ले एडवेंचर का मजा, नोट कर लें आज ही

यह है जाने का सही समय

देहरादून की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक होता है। इस दौरान मौसम सुखद रहता है और पर्यटक विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। गर्मियों में यहाँ का तापमान 20°C से 35°C के बीच रहता है, जबकि शरद ऋतु में यह 14°C से 30°C के बीच होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे

'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली

उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत

CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल

सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?

पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह

लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल

Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट

CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल

जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन

घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क

'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल

बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर