न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के इन अलग-अलग हिस्सों में बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है मकर सक्रांति का त्यौहार, जानें

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस त्यौहार को देश के हर हिस्से में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 4:47:09

देश के इन अलग-अलग हिस्सों में बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है मकर सक्रांति का त्यौहार, जानें

आने वाले दिनों में मकर संक्रांति का त्यौहार देशभर में मनाया जाना हैं। हर साल यह त्यौहार 14 जनवरी को आता हैं जिसमें मुख्य तौर पर पतंग उड़ाने की प्रथा हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रान्ति साल का पहला त्यौहार होता है। जब सूर्य देव मकर राशि पर प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को बड़ा त्योहार माना जाता है क्योंकि इससे बहुत सारी कथाएं जुड़ी हुईं हैं। इस दिन पवित्र नदियों में नहाने और दान-पुण्य करने का बहुत महत्व हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस त्यौहार को देश के हर हिस्से में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

बंगाल

बंगाल में इस पर्व को पौष संक्रान्ति के नाम से मनाया जाता है। इस दिन यहां स्नान करके तिल दान करने की प्रथा है। यहां गंगासागर में प्रति वर्ष विशाल मेला लगता है। कहा जाता है इसी दिन ही गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं। इस दिन लाखों लोगों की भीड़ गंगासागर में स्नान-दान के लिये जाते हैं।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

तमिलनाडु

तमिलनाडु में इसे पोंगल कहते हैं। ये चार दिन का त्योहार होता है। जिसमें पहला दिन भोगी-पोंगल, दूसरा दिन सूर्य-पोंगल, तीसरा दिन मट्टू-पोंगल और चौथा दिन कन्या-पोंगल के रूप में मनाते हैं। दक्षिण भारत के लोग इस जिन चावक के पकवान बनाते हैं। हर दिन की तरह इस दिन भी रंगोली बनाई जाती है जो बेहद खूबसूरत होती है और रंगों से भरी होती है।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

गुजरात

पतंग उड़ाने के लिए गुजराती लोग इस त्योहार का इंतजार करते हैं। इसे गुजराती में उत्तरायण या उतरन कहा जाता है और यह दो दिनों तक चलता है। यह नाम सूर्य के उत्तरायणन गति में आने के प्रतीक हैं। गुजरात में पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जाता है, जहां 14 जनवरी उत्तरायण है और 15 वासी उत्तरायण है। इन दो दिनों में प्रमुख शहरों के आसमान रंगीन पतंगों से भरे हुए नजर आते हैं। इसके अलावा, लोग चीकू, सूखे मेवे, तिल से बनी मिठाइयों का आनंद लेते हैं।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर्व को ‘दान का पर्व’ या किचेरी कहा जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति से पृथ्वी पर अच्छे दिनों की शुरुआत होती है और शुभकार्य किए जा सकते हैं। संक्रांति के दिन स्नान के बाद दान देने की परंपरा है। गंगा घाटों पर मेलों का भी आयोजन होता है। पूरे प्रदेश में इसे खिचड़ी पर्व के नाम से जानते हैं। प्रदेश में इस दिन हर जगह आसमान पर रंग-बिरंगी पतंगें लहराती हुई नजर आती हैं।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

पंजाब

यह त्योहार हरियाणा और पंजाब में एक दिन पहले लोहड़ी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन अँधेरा होते ही आग जलाकर पूजा करते हुए भुने हुए मक्के के दाने, तिल, गुड़, चावल, गजक और मुंगफली की आहूति देते हैं। इसके बाद आहूति के किनारे फेरा लगाते है और फिर ढ़ोल पर भांगड़ा करके खुशियां मनाते हैं। प्रशाद में लोग एक दूसरे को मूंगफली, तिल के लड्डू, गजक और रेवड़ियाँ आदी बांटते है।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

केरल

केरल में इसे मकर विलक्कू कहते हैं और सबरीमाला मंदिर के पास जब मकर ज्योति दिखाई देती है तो लोग इसेक दर्शन करते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में संक्रांति का पर्व तीव दिन का होता है। जिसमें लोग पुरानी चीजों को फेंक कर नई चीजें लेकर आते हैं। किसान अपने खेत, गाय और बैलों की पूजा करते हैं और तरह-तरह का खाना खिलाते हैं।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में इस पर्व को तिलगुड़ नाम से मनाते हैं। इस अवसर को 3 दिन तक मनाया जाता है। इस पर तिल गुड़ बांटने की प्रथा है। तिल गुड़ बांटने का मतलब है पुरानी कड़वाहट भुलाकर नयी शुरुआत करना। इस दिन महिलाएं आपस में तिल, गुड़, रोली और हल्दी बांटती हैं।

this festival is celebrated with different names in different parts of the country,holiday,travel,tourism

असम

माघ बिहू मनाया जाता है जिसे भोगली बिहू भी कहा जाता है। असम में मनाया जाने वाले ये एक फसल उत्सव है, जो माघ यानि जनवरी-फरवरी के महीने में मनाया जाता है। इस उत्सव में एक हफ्ते तक दावत होती है। युवा लोग बांस, पत्तियों और छप्पर से मेजी नाम की झोपड़ियों को बनाते हैं और उसमें बैठ कर दावत खाते हैं फिर अगली सुबह इन झोपड़ियों को जलाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर