न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 देशों के कानून कर देंगे आपको भी सोचने पर मजबूर, घूमने जाएं तो रखें ध्यान

अगर आप इन कानूनों का पालन नहीं करते हैं, तो शायद आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं दुनिया के इन अनोखे और अजीबोगरीब कानून के बारे में।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 24 Jan 2023 10:59:44

इन 10 देशों के कानून कर देंगे आपको भी सोचने पर मजबूर, घूमने जाएं तो रखें ध्यान

कई लोग अपने घूमने की चाहत को पूरा करने के लिए विदेश यात्रा पर निकल पड़ते हैं। इसके लिए वे अलग-अलग देशों की प्लानिंग करते हैं। इस दौरान आपको जिस देश जा रहे हैं वहां के नियमों की भी पालना करनी होती हैं। आमतौर पर हर देश के कानून सामन्य होते हैं, लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कुछ कानून इतने अनोखे हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। अगर आप इन कानूनों का पालन नहीं करते हैं, तो शायद आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं दुनिया के इन अनोखे और अजीबोगरीब कानून के बारे में।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

स्विट्ज़रलैंड

जितना खूबसूरत स्विट्जरलैंड है, उतने ही अजीब यहां के नियम हैं, जिनका पालन करना हर स्थानीय इंसान और यहां आने वाले पर्यटक के लिए बेहद जरूरी है। कभी आपने सुना है कि 10 बजे के बाद फ्लश करना एकदम बैन है, नहीं सुना? ये जानकर ही आप हंसने लगे हो, लेकिन ये सच है, स्विट्जरलैंड में बहुत से लोगों को ये चीज बहुत ज्यादा परेशान करती है। इसलिए, अगर आप स्विट्जरलैंड जा रहे हैं, तो यहां सोने और जल्दी उठने का मंत्र का पालन कर सकते हैं।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

इरान

एक तरफ इरान में जहां महिलाओं को हिजाब पहनना और चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कानून को लेकर विरोध प्रर्दशन चल रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ एक देश ऐसा भी है जहां चेहरा ढकना गैरकानूनी होता है। डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

श्रीलंका

अमूमन जब भी हम किसी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, तो वहां पर बार-बार सेल्फी लेते हैं। लेकिन श्रीलंका में सेल्फी लेने को भी कानून बनाए गए हैं। यहां पर बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के प्रति किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। विशेष रूप से, इस देश में बुद्ध की प्रतिमा की ओर पीठ करके सेल्फी लेने की मनाही है, क्योंकि इसे यहां पर अपमानजनक माना जाता है।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

ग्रीस

ग्रीस में पर्यटकों को ऐसे जूते पहनने पर रोक है जो स्मारकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं, क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बल्ब बदलने का कानून है। अगर आमतौर पर देखा जाए तो हम बल्ब बदलने जैसा छोटा काम अपने घरों में स्वयं ही कर लिया करते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बल्ब बदलने के लिए प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन ही बुलाया जाता है। ऐसा ना करने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक जुर्माना हो सकता है।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

थाईलैंड

गर्मी और उमस वाली जगह पर हम सभी को ठंडी जगह पर रहना सबसे अच्छा लगता है। ऐसे में थाईलैंड में गर्मी और उमस सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन अगर आप यहां शर्ट उतारकर गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको बता दें, इस चीज को यहां आपत्तिजनक माना जाता है।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

जापान

आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में मोटा होना गैरकानूनी है। 2009 के कानून के मुताबिक जापान में महिलाओं और पुरुषों की कमर का आकार निश्चित कर दिया गया है। जापान का कानून यह कहता है की महिलाओं की कमर का आकार 35 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए और पुरुषों का 31 इंच से ज्यादा नहीं।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

सिंगापुर

सिंगापुर में च्युइंग-गम पर 1992 में प्रतिबंध लगा दिया गया था, मगर उन्हें खाना गैरकानूनी नहीं है। 2004 में इस बैन में कुछ संशोधन किए गए। तब से डॉक्टर या फार्मासिस्ट से आप डेंटल, थेरोपेटिक और निकोटिन च्युइंग गम खरीद सकते हैं। बैन इसलिए लगाया गया था क्योंकि बदमाशों ने ट्रेनों के दरवाजे के सेंसर, मेलबॉक्स, कीहोल के अंदर, लिफ्ट के बटन, सीढ़ी और जहां भी सफाई करना मुश्किल था, वहां च्यूइंग गम चिपकाना शुरू कर दिया था।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

थाईलैंड

थाईलैंड में पैसे को आप किस तरह से अपने पास रखते हैं, इसे लेकर भी एक कानून बनाया गया है। यहां पर आपको पैसों पर पैर रखने की इजाजत नहीं है। दरअसल, थाई कंरसी पर देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। ऐसे में माना जाता है कि अगर लोग पैसों पर पैर रखते हैं तो इससे शाही परिवार की छवि खराब होती है। ऐसा करना कानून के खिलाफ है और ऐसा करने पर सजा का प्रावधान भी है।

the laws of these 10 countries will force you to think be careful if you go for a trip,holiday,travel,tourism

जर्मनी

जर्मनी में एक्सीडेंट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होने का कानून बनाया गया। पेट्रोल खत्म होने से गाड़ी को धक्का देना पड़ता है, इससे दूसरे ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। जर्मनी में गाड़ी खींचने के साथ-साथ पैदल चलने को भी गैरकानूनी माना गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर