न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक रूप से काफी विकसित देश हैं थाईलैंड, यहां घूमने के लिए ये 8 जगहें रहेगी बेस्ट

आज हम आपको थाईलैंड के कुछ ऐसे प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 5:25:36

प्राकृतिक रूप से काफी विकसित देश हैं थाईलैंड, यहां घूमने के लिए ये 8 जगहें रहेगी बेस्ट

भारतीय युवाओं से जब पूछा जाता हैं कि उनकी विश लिस्ट में कौनसी जगहें हैं जहां वे घूमने जाना चाहते हैं, तो अधिकतर के मुंह पर थाईलैंड का नाम जरूर आता हैं। थाईलैंड एशिया महाद्वीप में स्थित पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रमुख एवं आकर्षक देश है। थाईलैंड प्राकृतिक रूप से काफी अधिक विकसित देश हैं जिसे समुद्र तटों, भव्य शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और बुद्ध से जुड़े अलंकृत मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह देश मौज-मस्ती और रोमांच का बेजोड़ मेल है। यदि आप अपनी अगली छुट्टी के लिए एक अच्छे घूमने लायक स्थल की तलाश कर रहे हैं, तो आप थाईलैंड का चुनाव कर सकते हैं। आज हम आपको थाईलैंड के कुछ ऐसे प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

चियांग माई

चियांग माई थाईलैंड के पहाड़ी इलाकों में स्थित है, जो उत्तरी थाईलैंड के पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह थाईलैंड में अप्रैल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि यह बैकपैकर और पर्यटकों दोनों के लिए एक आधार के रूप में प्रदान करता है। थाई मसाज, कुकरी क्लासेस और क्रेजी नाइटलाइफ़ सभी प्रसिद्ध चियांग माई आकर्षण हैं।व्हाइट टेम्पल, थाईलैंड का एकमात्र हस्तशिल्प मंदिर, चियांग माई के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। अपने पूरे दौरे के दौरान बौद्ध मंदिरों में बुद्ध की मूर्तियों पर एक नज़र डालें। चियांग माई थाईलैंड का एक प्रमुख और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है जो प्राचीन और आधुनिक इमारतों का मिश्रण है।

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

फनोम रुंग

पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक विलुप्त ज्वालामुखी पर स्थित फनोम रुंग एक हिंदू मंदिर है जो अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाना जाता है। नांग रोंग गांव के पास स्थित, यह मंदिर अभयारण्य 10वीं और 13वीं शताब्दी के बीच खमेर संस्कृति द्वारा बनाया गया था। बलुआ पत्थर और लेटराइट से निर्मित, फेनोम रुंग को शिव के पवित्र घर, कैलाश पर्वत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बनाया गया था।

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

खाओ याई नेशनल पार्क

खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड में स्थित यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। शांत वातावरण वाला यह पार्क बच्चों को भी काफी अधिक पसंद आता है। यहां पर कई बड़े छोटे जानवर जैसे – हाथी, भालू, हिरण देखे जा सकते है। इन सबके अलावा इस नेशनल पार्क में डायनासोर के पैरों का निशान को भी देखा जा सकता है। यह खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड के टॉप पाँच प्रमुख नेशनल पार्क में से एक माना जाता है।

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

फुकेत

थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक फुकेत है जो पश्चिमी तट पर स्थित है। फुकेत देश के कुछ सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों का घर है और दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय समुद्र तट है। फुकेत में धूप सेंकते समय, शांत वातावरण, क्रिस्टल नीले पानी और ताड़ के पेड़ों की शरण लें सकते हैं। द्वीप पर 45 मीटर लंबा एक बड़ा बुद्ध टावर भी है। वाट चालोंग फुकेत का सबसे बड़ा मंदिर है और एक स्तूप का घर है जिसमें बुद्ध की हड्डी का टुकड़ा है, जो इसे थाईलैंड के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक बनाता है।

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

खाओ लाक

अगर आप भीड़भाड़ और कॉमर्शियलाइज्ड बीच से ऊब चुके हैं, लेकिन फिर भी आपको यह सब बहुत पसंद है तो खाओ लाक पहुंच जाइए। यहां के बीच विशाल और सुंदर हैं और इनके पीछे दिखते पेड़ों की हरियाली से ढके पहाड़ इनकी सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। यहां के जंगलों के झरने, पत्थरों की संरचनाएं और द्वीप अद्भुत हैं। वहीं कुछ ही दूरी पर खाओ सोक नेशनल पार्क है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा और अनोखा फूल रैफ्लेशिया पाया जाता है। इस नेशलन पार्क के रेन फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आप किफायती कीमत पर रात में स्टे कर सकते हैं। वहीं खाओ सोक से खाओ लाक तक की ड्राइव आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

अयुत्या

अयुत्या चाओ फ्राया नदी घाटी में स्थित है। यह अयुत्या थाईलैंड के एक आधुनिक महानगर के साथ-साथ थाईलैंड की प्राचीन राजधानी भी है। अयुत्या इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए थाईलैंड में घूमने लायक खूबसूरत जगह है। यह पौराणिक समय में एक चहल-पहल वाला खूबसूरत महानगर हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में अयुत्या के खंडहर एक पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

सुखोथाई

सुखोथाई का शानदार अतीत है। यह इतिहास का लंबा सफर तय कर चुका है। 1238 ईसवी में इसकी स्थापना थाईलैंड की राजधानी के रूप में हुई थी। आज भी यहां सौ से अधिक ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। प्रसिद्ध त्योहार लोई क्राथॉन्ग की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। इस त्योहार में नदियों में छोटी-छोटी मोमबत्ती और फूल बहाने की परंपरा है। इसमें शामिल होकर आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। सुखोथाई नेशनल पार्क और सी साचानलाई हिस्टोरिकल पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल किया जा चुका है। यहां हरियाली से ढके पहाड़, तेजी से बहती नदियां और कमल के तालाब के ऊपर भव्य स्मारकों के खंडहर हैं। सुखोथाई हाथ से बने सोने के हार, चूड़ियां, कंगन, अगूंठी आदि आभूषणों के लिए भी प्रसिद्ध है।

thailand is a naturally very developed country these 8 places will be the best to visit here,holiday,travel,tourism

कोह फानगन

कोह फानगन थाईलैंड के सबसे बड़े द्वीपों में से एक है, जिसमें जंगलों, भव्य सफेद-रेत समुद्र तट और 20 से अधिक डाइविंग स्थान हैं। क्यूंकि यह मुख्य भूमि से दूर नहीं है, आप नौका द्वारा कोह फानगन तक पहुंच सकते हैं।
कोह फानगन आपको अपनी प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देगा और आपको कई तरह की मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। यहां देखने के लिए बहुत कुछ है, जिसमें समुद्र तट, झरने और नज़ारे शामिल हैं। आपके पास यदि अच्छा समय है तो बेशक, हरे-भरे पत्ते, नीले समुद्र और लहराते नारियल के पेड़ों से भरे सफेद समुद्र तटों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका