न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप कर रही हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, देश की ये 10 जगहें है बेस्ट ऑप्शन

अकेले घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं फिर चाहे लड़के हो या लड़कियां। लड़कियां भी अकेले घूमने की ख्वाइश रखती हैं। पहले की तुलना में आज की महिलाएं ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और सोलो ट्रैवलर के रूप में भ्रमण करना पसंद करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 3:21:53

क्या आप कर रही हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, देश की ये 10 जगहें है बेस्ट ऑप्शन

अकेले घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं फिर चाहे लड़के हो या लड़कियां। लड़कियां भी अकेले घूमने की ख्वाइश रखती हैं। पहले की तुलना में आज की महिलाएं ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और सोलो ट्रैवलर के रूप में भ्रमण करना पसंद करती हैं। भ्रमण करने का मजा जो अकेले में आता है वह आपको दूसरों के साथ कभी नहीं आ सकता। अकेले घूमने जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और अच्छे विकल्प की तलाश रहती है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां लड़कियां बिना किसी झिझक या डर के अकेले घूमने जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

ऋषिकेश, उतराखंड

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए काफी फेमस है। इसके अलावा यहां योग सेंटर और स्पा सैलून भी काफा फेमस है। बुलेट या स्कूटी पर लड़कियों का घूमना यहां आम बात है। यहां महिलाएं बेखौफ घूम-फिर सकती हैं। बेहद शांत स्वभाव की इस जगह में लोग भी काफी भले दिल के हैं। गाड़ी, होटल या खाना यहां आपको किसी भी समय पर मिल जाएंगे। उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश पूरे विश्व के चुनिंदा ऐसे स्थानों में शामिल है, जहां महिला ट्रैवलर्स ज्यादा आना पसंद करती हैं। योग-अध्यात्म का केंद्र होने के साथ-साथ यह स्थान एडवेंचर प्रेमियों को भी बहुत भाता है। यहां के आश्रम, रिजॉर्ट सैलानियों के लिए अच्छी सेवा उपलब्ध कराते हैं। जहां आप अपने जीवन के बेहद खास पलों को हंसी-खुशी बिता सकते हैं। यहां सैलानियों को नाइट स्टे करने में कोई दिक्कत नहीं होती। पूरी रात ऋषिकेश अपनी दैविक रोशनी से जगमगाता है। यहां पहाड़ों से आती गंगा व हरी-भरी घाटियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। आप चाहें तो यहां विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के साथ ट्रेकिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

जोधपुर, राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पश्चिमी छोर पर स्थित जोधपुर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जोधपुर 'सन सिटी' के नाम से प्रसिद्ध है। मेहरानगढ़ के प्रमुख किले के पास लगभग सभी घरों को नीले रंग में रंगा गया है। जिसके कारण इस शहर को नीला शहर भी कहा जाता है। राजस्थान राज्य अपने आतिथ्य के लिए जाना जाता है। इस प्रकार एकल यात्रा करने वाली महिला एक सुरक्षित छुट्टी के समय की उम्मीद कर सकती है। यह स्थल रेगिस्तान के रोमांटिक आकर्षण से भरा है। विशाल मेहरानगढ़ किला अपनी भव्य दीवारों के लिए मशहूर हैं। दुकानों और बाज़ारों के साथ घुमावदार संकरी गलियों से गुजरना एक अच्छा अनुभव साबित होगा। रंग, दृश्य, ऊंट, व्यंजन, शिल्प और महल आदि शहर को एक पर्यटक स्थल बनाते हैं। इसलिए एक एकल महिला को जीवन में कम से कम एक बार जोधपुर अवश्य घूमने जाना चाहिए।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल को 'पहाड़ियों का गोवा' कहा जाता है। जिन लोगों को ट्रेक करना पसंद है उनके लिए यह एक खूबसूरत जगह है। यह घाटी में पार्वती नदी के तट पर बसा एक छोटा सा समुदाय है जो बहुत सारे हिप्पियों की सेवा करता है। कसोल से मलाणा का ट्रेक भी बहुत पास है। हिमाचल प्रदेश की सुंदर पहाड़ियों में बसा ये एक छोटा सा गांव है। कसोल प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी प्रसिद्ध है। एडवेंचर की तलाश में हिमाचल घूमने आए ट्रैवलर्स यहां आना पसंद करते हैं। यहां आप बेस्ट ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां सामान्य सा ट्रेक 9 से 10 घंटों में पूरा किया जा सकता है। आप यहां रात में बोनफायर का आनंद ले सकते हैं।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

हम्पी, कर्नाटक

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल हम्पी हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आपको किसी जोश से भरी जगह पर जाना है तो आपको जल्द ही हम्पी की यात्रा करनी चाहिए। हम्पी अपने प्रमुख समय के दौरान सबसे बड़ी और सबसे अमीर मानव बस्ती मानी जाती थी और आज भी है। 25 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हम्पी ऐतिहासिक संस्कृतियों से भरा हुआ है। भारतीय इतिहास की समृद्धि को समझने के लिए यह एक अच्छी जगह हैं। यहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मिलेंगे जिस पर आप चढ़ाई सकते हैं। यहां पर आपको कई विदेशी टूरिस्ट मिलेंगे जिससे आपको अकेलापन भी महसूस नहीं होगा। आपको यह जगह खूब पसंद आएगी। अक्टूबर से मार्च का महीना हम्पी जाने के लिए सबसे बेहतरीन रहेगा।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

शिलॉन्ग, मेघालय

अगर आप किसी ऐसी जगह जानें चाहते हैं जो काफी खूबसूरत हो तो शिलॉन्ग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह महिलाओं के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। मेघालय में स्त्री-प्रधान समाज की वजह से यहां पर महिलाओं को खुला वातावरण मिल जाता है। यहां आप किसी भी समय बिना चिंता के घूम सकती हैं, चाहे वो रात का समय भी क्यों न हो। शॉपिंग करने के लिए भी ये जगह काफी अच्छी है। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती भी देख सकते हैं।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला एक हिल स्टेशन के रूप में भारत और विश्व में एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल माना जाता हैं। यहां पर आप एक अद्भुत और सुरक्षित छुट्टी बिता सकते हैं। सुंदर, सुखद जलवायु और मैत्रीपूर्ण लोगों के साथ यह हिल स्टेशन एकल महिला यात्रियों के लिए एकदम सही है। शिमला बहुत सारे होटलों और भोजनालयों से भरा हुआ है। शहर में मुख्य आकर्षण में माल रोड, रिज, क्राइस्ट चर्च और जाखू मंदिर शामिल हैं, जो पूरे साल पर्यटकों से भरे रहते हैं। इसलिए यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। टॉय ट्रेन शिमला के प्रमुख आकर्षणों में से एक माना जाता हैं। आप कुकरी में याक की सवारी और कालका से शिमला के बीच टॉय ट्रेन की सवारी का आनंद उठा सकते हैं।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

पुदुचेरी

यह एक ऐसे जगह है जहाँ हर कोई जाना चाहता है क्योंकि यह जगह शुद्ध शांति के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है जो फ्रांसीसी शहरों जैसा दिखाई देता हैं। दक्षिण भारत में पुदुचेरी का अपना अलग ही आकर्षण है। ढली सड़कें, पीले औपनिवेशिक शैली के घरों और साफ हवा के साथ पंक्तिबद्ध हैं। चूंकि यह स्थान लंबे समय तक फ्रांसीसी शासन के अधीन था इसलिए इसका प्रभाव आप यहां के भोजन, संस्कृति और भाषा पर देख सकते हैं। पुडुचेरी आदर्श रूप से एकल महिला यात्रियों के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह खरीदारी के लिए भी एक शानदार जगह है। यहां आप सुंदर समुद्र तट पर टहलने और सस्ती बियर प्राप्त कर सकते हैं। कुछ मजेदार करने के लिए फ्रेंच क्वार्टर पर जा सकते हैं आर श्री अरबिंदो आश्रम में एकात्म योग सीख सकते हैं।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

मुन्नार, केरल

मुन्नार की यात्रा करने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप एलिस इन वंडरलैंड के उन असली स्थानों में से एक में आ गए हैं। यहां चाय बागानों से भरी हरी अविरल पहाड़ियाँ लुभावनी हैं। मुख्य शहर से कुछ मील की दूरी पर एक जगह है रैबिट होल वहां जाने पर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप एक अनोखे स्थान पर खड़े हैं। देहाती आकर्षण आपको शहरों की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी के बारे में भुला देगा। मुन्नार ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा और साइकिल चलाने के लिए एक शानदार जगह है। केरल भारत में महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है, जहां दिल से स्वागत, सुखद मुस्कान और मददगार लोगों से आपकी भेंट होगी।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश बहुत खूबसूरत राज्य है। यहां जीरो घाटी नाम की जगह है। लड़कियों के घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। जीरो घाटी अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना शहर है। इस शहर को शांति साधक का स्वर्ग कहा जाता है। इसके अलावा ये शहर चावल की खेती के लिए भी प्रसिद्ध है। लड़कियां यहां अकेले घूम सकती हैं और प्रकृति का आनंद ले सकती हैं।

solo trip travel tips,tips for solo travel as a woman,solo traveler,my first solo trip,solo trip in india for girl,traveling solo to find yourself,travel,travel tips,holidays in india

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए सुरक्षित जगहों में उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी का भी नाम आता है। भारत की धार्मिक नगरी काशी विदेशी सैलानियों के मध्य काफी प्रसिद्ध है। यहां पुरुष पर्यटकों के साथ-साथ महिलाएं भी बेखौफ घूम सकते हैं। यह शहर अपने गंगा घाटों के लिए जाना जाता है। यहां 'अस्सी घाट' पर शाम की आरती विश्व विख्यात है। इस ऐतिहासिक शहर में करीब 84 घाट हैं, जो अपने पौराणिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। धार्मिक आस्था रखने वाली महिलाएं यहां की सैर का आंनद ले सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत