न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक से बढ़कर एक स्वाद देते हैं राजस्थानी व्यंजन, आने लगेगा आपके मुंह में भी पानी

राजस्थान जो शाही घरानों की भूमि है, वह आज भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। अपने गौरवपूर्ण इतिहास, शानदार किलों, महलों, किलो, मंदिरों, संस्कृति, बाजारों और लोक परम्पराओं के चलते पर्यटकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 6:23:18

एक से बढ़कर एक स्वाद देते हैं राजस्थानी व्यंजन, आने लगेगा आपके मुंह में भी पानी

राजस्थान जो शाही घरानों की भूमि है, वह आज भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। अपने गौरवपूर्ण इतिहास, शानदार किलों, महलों, किलो, मंदिरों, संस्कृति, बाजारों और लोक परम्पराओं के चलते पर्यटकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही यहां का स्वाद भी पर्यटकों का दिल जीत लेता हैं। राजस्थान के विस्तृत मेनू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन शामिल हैं जो दुनिया भर से पारखियों को लाते हैं। स्वाद को बढ़ाने के लिए राजस्थान के खानों में ज्यादातर घी, तेल, मसालों का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन शाही रसोइयों में पकाए जाने वाले विशिष्ट राजपुताना व्यंजनों की भव्यता को दर्शाता है। हम आपको यहां कुछ प्रसिद्द राजस्थानी व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको स्वाद जरूर लेना चाहिए। आइये जानते हैं...

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

दाल-बाटी चूरमा

दाल बात चूरमा राजस्थान की सबसे मशहूर डिश मानी जाती है। ये डिश अलग-अलग तरह के तीन आइटम्स के साथ परोसी जाती है। इसमें मसालेदार दाल, डीप फ्राई बाटी और मीठा चूरमा होता है। आटे से बनी बाटी को पहले गोल आकार में तैयार किया जाता है और फिर उसे हल्की आंच में पकाने के बाद घी में डुबाया जाता है। घी में डुबोने से इस डिश का स्वाद और बढ़ जाता है। आपको बता दें, चना, तुवर, मूंग, उड़द से बनी दाल को पंचमेल दाल कहते हैं, जिसे बाटी के साथ खाया जाता है।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

मोहन मॉस

राजस्थान की नॉन-वेज थाली की एक और शाही डिश, मोहन मास एक टेस्टी नॉन – वेजिटेरियन खाना है जिसे स्थानीय लोगो और पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। मोहन मॉस को सूखे मेवों से भरा हुआ दूध और मलाई में पकाया जाता है और अंत में इलायची और दालचीनी के साथ गार्निश किया जाता है, यकीन माने इसे टेस्ट करने के बाद आप अपनी उँगलियाँ चाटने पर मजबूर हो जायेगे।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

गट्टे की सब्जी
राजस्थान के विशिष्ट व्यंजनों में से एक, गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली में परोसी जाती है। राजस्थान का यह लाजवाब खाना न केवल हर रसोई में बनता है बल्कि इसके इतने प्रकार हैं कि कोई भी गिनती भूल सकता है। शाही गट्टे, गट्टे पुलाव और मसाला गट्टे कुछ प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन हैं जो आजमाने लायक हैं। यदि आप वास्तव में राजस्थानी व्यंजनों के असली स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं तो इस पारंपरिक व्यंजन को खाना न भूलें।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

केर सांगरी

केर सांगरी सबसे लोकप्रिय राजस्थानी व्यंजनों में से एक है। केर एक जंगली बेरी है जो तीखी होती है और इसमें काली मिर्च का स्वाद होता है, जबकि सांगरी जैसलमेर और बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाकों में उगाई जाने वाली एक लंबी फली है। सांगरी सूखे क्षेत्रों में पाया जाता है लेकिन इसमें 53% प्रोटीन होता है। इसे छाछ या पानी के साथ पकाया जाता है और बाजरे की रोटी के साथ परोसा जाता है।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

लाल मास

ये डिश राजस्थान की बहुत ही लोकप्रिय डिश है। इस डिश का नाम लाल मास इसलिए पड़ा है क्योंकि इसमें लाल मिर्च का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई सारे टमाटर, मिर्च और मसाले डाले जाते हैं। अगर आप नॉन वेज खाने के बहुत शौकीन हैं, तो इस डिश को जरूर टेस्ट करें।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

राजस्थानी कढ़ी

कढ़ी राजस्थान के साथ साथ पूरी इंडिया के फेमस फ़ूड में से एक है, लेकिन यदि आप कढ़ी के असली स्वाद को चखना चाहते है तो यह आपको राजस्थान के अलावा और कही नही मिल सकता। राजस्थान की कढ़ी तीखे और मसालेदार टेस्ट का कॉम्बिनेशन प्रदान करती है जिसे बेसन के पकोड़े, छाछ, बेसन और घी से तैयार किया जाता है। कढ़ी राजस्थान का एक पारंपरिक भोजन है, जो स्थानीय लोगो के साथ साथ इंडियन और फॉरेनर टूरिस्ट को भी खूब पसंद आता है।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

घेवर

मिठाइयाँ राजस्थानी व्यंजनों का एक अभिन्न हिस्सा हैं और एक रेगिस्तानी राज्य से स्वर्गीय घेवर के साथ अपने स्वाद को विकसित करना बेहतर तरीका हो सकता है। राजस्थान के विशिष्ट मीठे व्यंजनों में से एक, इस कुरकुरे आनंद के इतने सारे संस्करण हैं जो आपके दिमाग को चकमा दे सकते हैं। आप चाहे जो भी घेवर चुनें, स्वाद की पूरी गारंटी है। यह एक अवश्य आजमाई जाने वाली मीठी नमकीन में से एक है जो आपके प्रियजनों के लिए उपहार का एक अच्छा विकल्प भी है।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

बाजरे की राब

बाजरे की राब राजस्थान का एक स्वस्थ और स्वादिष्ट सूप है। बाजरे का राब बाजरे के आटे, सोंठ पाउडर, गुड़, अजवाइन और देसी घी से बनाया जाता है। इस सूप का स्वाद भरपूर होता है और यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

मावा कचौड़ी

कभी आपने मीठी कचौड़ी खाई है? अगर नहीं, तो राजस्थान की मावा कचौड़ी को जरूर ट्राई करें। इस कचौड़ी को आप किसी खास उत्सव या त्यौहारों पर ही नहीं, बल्कि कभी भी चख सकते हैं। ये कचौड़ी आपको राजस्थान के हर गलियारे, खाने-पीने की दुकानों में देखने को मिल जाएगी।

rajasthan cuisine favorites,popular dishes of rajasthan,traditional rajasthani food,famous rajasthani recipes,rajasthani culinary delights,must-try dishes in rajasthan,authentic rajasthani cuisine,rajasthani street food specialties,royal rajasthani delicacies,flavors of rajasthan cuisine

आम की लौंजी

आम की लौंजी राजस्थान की फेमस डिशिस में से एक है जिसे गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए पकाया जाता है। कच्चे आम, सौंफ और चीनी से मिलकर तैयार होने वाली आम की लौंजी खट्ट मिट्ठी टेस्ट वाली होती है जिसे थाली के साथ परोसा जाता है। आम की लौंजी राजस्थान का प्रसिद्ध खाना में एक एक्स्ट्रा टेस्ट के रूप में कार्य करती है जिसे किसी भी सब्जी, रोटी या पुड़ी के साथ खाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट