न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद कम समय में हेलीकॉप्टर से करें इन तीर्थ स्थलों की सैर

हमारे देश में विभिन्न-विभिन्न प्रकार के लोग, समाज, धर्म, रीति-रिवाज इत्यादि मौजूद है और हमारे देश को आस्था का देश कहा जाता है। जहां कई सारे तीर्थ स्थल हैं। इन तीर्थ स्थलों की अपनी मान्यताएं और परंपराएं हैं। हर साल दूर दराज से श्रद्धालु इन तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 May 2022 9:43:05

बेहद कम समय में हेलीकॉप्टर से करें इन तीर्थ स्थलों की सैर

हमारे देश में विभिन्न-विभिन्न प्रकार के लोग, समाज, धर्म, रीति-रिवाज इत्यादि मौजूद है और हमारे देश को आस्था का देश कहा जाता है। जहां कई सारे तीर्थ स्थल हैं। इन तीर्थ स्थलों की अपनी मान्यताएं और परंपराएं हैं। हर साल दूर दराज से श्रद्धालु इन तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते है। अधिकतर लोग परिवार के साथ तीर्थ स्थलों पर जाते हैं। तीर्थ स्थल पर पहुंचकर न केवल उनकी आस्था को संतुष्टी मिलती है, बल्कि दिल को सुकून भी मिलता है। अधिकतर तीर्थ स्थल प्राकृतिक की गौद में बसे हुए है ऐसे में यहां की खूबसूरती भी मनमोहक होती है, लेकिन इन तीर्थ स्थलों पर पहुंचने और मंदिर में ईश्वर के दर्शन करने के लिए रास्ते लंबे और जटिल भी होते हैं। कई तीर्थ स्थल पहाड़ों में बसे हैं। ऐसे में इन जटिल रास्तों पर हर किसी का चलना आसान नहीं होता। उन्हें खच्चर-घोड़ों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में तीर्थ स्थलों पर अब हेलीकॉप्टर की यात्रा की सुविधा भी मिलने लगी है। आइए जानते हैं कि भारत में ऐसे कौनसे तीर्थ स्थल हैं जिनकी आप हेलीकॉप्टर से दर्शन कर सकते है।

visit these pilgrimage sites with helicopter,visit in helicopter in temples in india,temples in india via helicopter,pilgrimage sites in india via helicopter,helicopter se kare mandir ki yatra,helicopter se in dham ki kare yatra

वैष्णो देवी

भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में वैष्णो देवी का नाम सबसे पहले आता है। वैष्णो देवी की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। जम्मू के कटरा में त्रिकुटा पर्वत पर एक गुफा में माता वैष्णो देवी का दरबार है। यह सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से हैं जहां साल भर भक्तों की भीड़ रहती है। लेकिन यहां पहुंचने के लिए लंबी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। मंदिर की ऊंचाई करीब 5200 फीट है। ऐसे में कटरा से भवन तक 12 किलोमीटर तक का सफर पैदल तय करना पड़ता हैं, लेकिन इतनी लंबी चढ़ाई के लिए वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर की सुविधा भी दी जाती है। जिसकी बुकिंग आप माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट या काउंटर से कर सकते हैं।

visit these pilgrimage sites with helicopter,visit in helicopter in temples in india,temples in india via helicopter,pilgrimage sites in india via helicopter,helicopter se kare mandir ki yatra,helicopter se in dham ki kare yatra

केदारनाथ मंदिर

भारत के प्रसिद्ध चार धामों में से एक केदारनाथ मंदिर का दूसरे स्थान पर आता है। भगवान शिव के इस मंदिर में हर साल लाखों भक्त यात्रा दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन केदारनाथ तीर्थ स्थल को सबसे कठिन तीर्थ टैक में से एक माना जाता है। काफी विकास के बाद भी गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक की चढ़ाई कठिन हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने यहां निजी हेलीकॉप्टर सेवा दी हुई है, जिसके जरिए आप बेहद ही आसानी से भगवान के दर्शन कर सकते है।

visit these pilgrimage sites with helicopter,visit in helicopter in temples in india,temples in india via helicopter,pilgrimage sites in india via helicopter,helicopter se kare mandir ki yatra,helicopter se in dham ki kare yatra

गंगोत्री

उत्तराखंड के चार प्रमुख धामों में गंगोत्री भी एक है। भारतीय हिमालय पर बसे इस खूबसूरत मंदिर से भक्तों की असीम आस्था जुड़ी हुई हैं, लेकिन गंगोत्री मंदिर तक पहुंचने का सफर काफी कठिन है। ऐसे में विकल्प के तौर पर यहां हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध है। यात्री देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से गंगोत्री के लिए सफर की शुरुआत कर सकते हैं, जो हरसिल में जाकर रुकेगी।

visit these pilgrimage sites with helicopter,visit in helicopter in temples in india,temples in india via helicopter,pilgrimage sites in india via helicopter,helicopter se kare mandir ki yatra,helicopter se in dham ki kare yatra

अमरनाथ मंदिर

भगवान शिव ने माता पार्वती को जीवन के अनंत काल का रहस्य जिस गुफा में बताया था, वही अमरनाथ मंदिर के नाम से विख्यात हुआ। अमरनाथ की यात्रा को सबसे कठिन माना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए अमरनाथ की गुफा तक पहुंचा जाता है। आप चाहें तो हेलीकॉप्टर सेवा को अपनाकर अमरनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत