न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस देता हैं आपको इन 10 देशों में गाड़ी चलाने की इजाजत

भारत की तंग गलियों में कार ड्राइविंग करने वाला शख्स कहीं पर भी गाड़ी चलाने में महारत हासिल कर सकता हैं। गाडी चलाने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता हैं आपका ड्राइविंग लाइसेंस।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 4:59:00

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस देता हैं आपको इन 10 देशों में गाड़ी चलाने की इजाजत

भारत की तंग गलियों में कार ड्राइविंग करने वाला शख्स कहीं पर भी गाड़ी चलाने में महारत हासिल कर सकता हैं। गाडी चलाने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता हैं आपका ड्राइविंग लाइसेंस। लेकिन जब बात विदेश में गाड़ी चलाने की आती हैं, तो लोगों के मन में सवाल उठने लगते हैं कि क्या उन्हें भारत के ड्राइविंग लाइसेंस पर वहां की चमचमाती सड़कों पर लांग ड्राइव करने का मौका मिल पाएगा? तो आपको बता दें कि दुनिया के कई ऐसे देश है जो भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को मान्यता देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कार ड्राइव करने के लिए आपके पास इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट होना जरूरी है, आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस ही काफी हैं। आइये जानते हैं इन देशों के बारे में...

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

स्विट्ज़रलैंड

मध्य यूरोप का यह देश जिसे दुनिया का स्वर्ग कहा जाता है। यहां के नियम के मुताबिक आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर कंट्री साइड में 1 साल तक के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने के आधार पर यहां वाहन भी किराए पर ले सकते हैं, लेकिन आपका लाइसेंस अंग्रेजी भाषा में होना चाहिए।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

न्यूजीलैंड

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें, इस देश में गाड़ी दौड़ाने के लिए आपका 21 साल का होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। अगर आपका भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में नहीं है, तो आपको इसे न्यूजीलैंड सरकार से अंग्रेजी में करवाना होगा। दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बने इस देश में ड्राइविंग का एक अलग ही मजा है।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

अमेरिका

यहां आप अपने इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए एक साल तक गाड़ी चला सकते हैं, इसके लिए आपका लाइसेंस वैध और अंग्रेजी में बना होना चाहिए। अगर वह अंग्रेजी में नहीं बना हो या वैध ना हो तो आप इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस से गाड़ी चला सकते हैं। इसके अलावा आपको एक फॉर्म I-94 की कॉपी की भी जरुरत होगी, जिसमें अमेरिका में आपके आने की तारिख लिखी होगी।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

फ्रांस

फ्रांसीसी इंजन का मजा तो आपने बहुत बार लिया होगा लेकिन आप इंडियन लाइसेंस की बदौलत फ्रांस की सड़कों पर ड्राइविंग का भी लुत्फ ले सकते हैं। ये देश अपने यहां आने वाले मेहमानों को उनके लोकल ड्राइविंग लाइसेंस पर 1 साल तक के लिए ड्राइविंग की अनुमति देता है। लेकिन इसके साथ एक शर्त ये है कि लाइसेंस फ्रांसीसी भाषा में भी होना चाहिए।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

साउथ अफ्रीका

अमेरिका की ही यहां साउथ अफ्रीका में गाड़ी चलाने के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस वैध और अंग्रेजी में होना चाहिए। क्योंकि गाड़ी को रेंट पर लेने के लिए आपको अपना ये लाइसेंस दिखाना होगा। साथ ही आपके लाइसेंस पर आपकी फोटो और सिग्नेचर होना जरुरी है।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

ऑस्ट्रेलिया

आप भारत में ड्राइविंग के समान ऑस्ट्रेलिया में सड़क के बाईं ओर ड्राइव करते हैं। आप 3 महीने की अवधि के लिए न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र की सड़कों से ड्राइव कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका DL अंग्रेजी में है और किसी भी भारतीय भाषा में नहीं है।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

जर्मनी

भारत से जर्मनी घूमने आए लोग यहां 6 महीने तक इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए गाड़ी चला सकते हैं। यहां इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत नहीं पड़ती। यहां जब भी गाड़ी चलाएं अपने साथ पूरे कागज रखें।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

सिंगापुर

विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक यह देश दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। यहां की सरकार विदेशी मेहमानों को उनके इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस पर 1 साल तक के लिए ड्राइविंग की अनुमति देती है। दुनिया भर के पर्यटकों के बीच ये देश काफी मशहूर है। इसके अलावा आप हांगकांग और मलेशिया भी ड्राइव कर सकते हैं।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

कनाडा

ये बात तो आप सभी जानते होंगे कि कनाडा को मिनी पंजाब भी कहते हैं। अगर आप यहां की चौड़ी सड़कों पर गाड़ी चलाना चाहते हैं, तो आपके पास इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी भाषा में होना चाहिए। भारतीय डीएल 60 दिनों के लिए वैध होता है जिसके बाद आपको देश में कार चलाने के लिए कनाडाई ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

indian driving license allows you to drive in these 10 countries,driving licence

यूनाइटेड किंगडम

आप यूनाइटेड किंगडम (यूके) की सड़कों पर ड्राइव कर सकते हैं, जिसमें 1 साल की अवधि के लिए अपने भारतीय डीएल के साथ इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड शामिल हैं। कृपया ध्यान दें कि यूके केवल भारतीय डीएल के साथ ड्राइवरों को वाहनों के एक निश्चित वर्ग की अनुमति देता है और सभी को नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती