न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे टिकट के साथ देता हैं ये सुविधाएं, उठाएं इनका फायदा

आज इस कड़ी में हम आपको ट्रेन में मुफ्त में मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 20 Jan 2023 5:08:42

क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे टिकट के साथ देता हैं ये सुविधाएं, उठाएं इनका फायदा

देशभर में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए हर दिन लाखों लोग भारतीय रेल की मदद लेते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। ये देश के छोटे गांव को बड़े शहरों से जोड़ने का काम करता हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने रेल की सवारी न की हो। ट्रेन यात्रा के दौरान कई लोग सामान्य श्रेणी में सफ़र करते हैं तो कई लोग आरक्षित श्रेणी में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेल आपको टिकट के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी देता हैं जिनका लोग जानकारी ना होने के कारण फायदा नहीं उठा पाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ट्रेन में मुफ्त में मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...


do you know that indian railways provides these facilities with ticket take advantage of them,holiday,travel,tourism

ट्रेन में डॉक्टर एवं इलाज की सुविधा

आरक्षण की सुविधा वाले ट्रेनों में यात्रा करते समय यदि किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाती है तो रेलवे की तरफ से उसे दवा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है। ट्रेन में टीटीई के पास दवा होती है। कुछ ट्रेनों में डॉक्टर होते हैं जो बीमार हुए व्यक्ति का इलाज करते हैं। जिन ट्रेनों में डॉक्टर की सुविधा नहीं होती। रेलवे उसे अगले एवं बड़े स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके लिए यात्री से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। डॉक्टर की सुविधा मुफ्त होती है।

फ्री वेटिंग रूम फैसिलिटी

ट्रेन से यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग प्लेटफॉर्म पर ही बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को फ्री वेटिंग रूम की सुविधा मिलती है। अगर आपके पास वैलिड टिकट है तो आप बिना पैसे खर्च किए इसका लाभ ले सकते हैं। वैलिड टिकट लेने के बाद दिन के समय में ट्रेन आने से 2 घंटे पहले और यात्रा खत्म करने के 2 बाद फ्री में वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, रात के समय में इसका समय 6 घंटे है। इसके अलावा ट्रेन लेट होने की स्थिति में, जब तक आपकी ट्रेन नहीं आती है आप वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

do you know that indian railways provides these facilities with ticket take advantage of them,holiday,travel,tourism

परिवार के दूसरे सदस्य को ट्रांसफर हो सकता है टिकट

यदि कोई व्यक्ति अपना टिकट बुक कराया है और उसका टिकट कंफर्म है लेकिन यात्रा करने में वह असमर्थ हो जाता है। तो वह अपना टिकट परिवार के किसी सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर सकता है। शर्त यह है कि जिस व्यक्ति के नाम पर टिकट ट्रांसफर होना है, वह टिकट बुक कराने वाले व्यक्ति के परिवार का हो। टिकट का ट्रांसफर ट्रेन यात्रा से 24 घंटे पहले हो सकता है, उसके बाद नहीं। यात्रा करने में असमर्थ व्यक्ति अपना टिकट अपने मां, पिता, भाई, बहन, बेटी, पत्नी एवं पत्नी को ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए उसे अपनी नजदीकी रेलवे स्टेशन जाना होता है और टिकट के साथ अपना पहचान पत्र देना होता है।

प्लेटफॉर्म पर फ्री वाई-फाई

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा देती है और कोई भी यात्री प्लेटफॉर्म पर आधे घंटे के लिए बिना कोई पैसा खर्च किए मुफ्त इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। आधे घंटे फ्री इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करने के बाद यात्री रेलटेल से अपनी पसंद का प्लान ले सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर 10 रुपये में 5 जीबी डेटा और 15 रुपये में 10 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी एक दिन होती है और 34 MBPS की स्पीड मिलती है। इसके अलावा 20 रुपये में 5 दिन के लिए 10 जीबी डेटा मिलता है। देश के ज्यादातर स्टेशन पर ये सुविधा मिलती है।

do you know that indian railways provides these facilities with ticket take advantage of them,holiday,travel,tourism

क्लॉक रूम की सुविधा

भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को मामूली खर्च पर क्लॉक रूम की सुविधा दी जाती है। अगर आपके पास वैलिड टिकट है तो आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं और क्लॉक रूम में बैग, ट्रैवल बैग इत्यादि रख सकते हैं। क्लॉक रूम के लिए पहले 24 घंटे के लिए 15 रुपये चार्ज देना होता है और इसमें यात्री 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सामना रख सकते हैं। इसके बाद अगले 24 घंटे के लिए 20 रुपये और 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे देने होंगे। अगर 2 दिन से ज्यादा सामान रखते हैं तो क्लॉक रूम के लिए हर दिन 25 रुपये और हर सामान के लिए रोजाना 15 रुपये देने होंगे।

काफी सस्ते में इंश्योरेंस


भारतीय रेलवे टिकट खरीदने वाले यात्रियों को इंश्योरेंस की सुविधा भी मुहैया कराती है, हालांकि इसके लिए मामूली शुल्क देना पड़ता है। टिकट बुक करते समय आप भी 49 पैसे देकर अपनी यात्रा का इंश्योरेंस ले सकते हैं। इसके तहत यात्रा के दौरान हादसे में मौत या विकलांगता पर 10 लाख रुपये मुआवजा मिलता है। जबकि, आंशिक विकलांगता पर 7.5 लाख रुपये मुआवजा और अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है।

do you know that indian railways provides these facilities with ticket take advantage of them,holiday,travel,tourism

टिकट अपग्रेड की सुविधा

ट्रेन बुक करते समय रेलवे टिकट को अपग्रेड करने की सुविधा देता है। यानि कि सीट की उपलब्धता होने पर स्लीपर के यात्री का टिकट थर्ड एसी, थर्ड एसी का टिकट सेकेंड एसी और सेकेंड एसी का टिकट फर्स्ट एसी के टिकट में अपग्रेड हो सकता है। टिकट की बुकिंग के समय टिकट अपग्रेड का विकल्प आता है। इसे चुनने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगता। आपने टिकट अपग्रेडेशन का विकल्प यदि चुना है तो यह जरूरी नहीं कि आपका टिकट अपग्रेड हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका