न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में स्थित सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह भारत का एक छोटा और खूबसूरत राज्य है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 10:39:54

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में स्थित सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह भारत का एक छोटा और खूबसूरत राज्य है। प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर सिक्किम अपनी सुन्दरता से मन मोहने में माहिर हैं। यह अपने पौधों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों के लिए जाना-जाता है। सिक्किम की सिमा भूटान, नेपाल और तिब्बत के साथ लगती है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो सिक्किम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको सिक्किम की कुछ प्रसिद्द जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। इन खूबसूरत जगहों पर घूमने के बाद आपका वापस आने का दिल नहीं करेगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

त्सोमगो झील

अगर आप सिक्किम में किसी रोमांटिक जगह पर घूमना चाहते हैं तो त्सोमगो लेक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। त्सोमगो लेक सिक्किम की राजधानी गंगटोक से महज 40 किलोमीटर दूर है। यह लेक 12,400 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इस लेक को चांगु झील के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि सर्दियों में यह लेक पूरी तरह से जम जाती है। वहीं बसंत ऋतु के मौके पर इस लेक की सुंदरता कई खूबसूरत फूलों से खिल उठती है।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

नाथुला पास

नाथुला, हिमालय की चोटियों में एक पहाड़ी दर्रा है जो सिक्किम को चीन को जोड़ता है। समुद्र तल से 14450 फीट ऊपर भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित नाथू ला दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में से एक है। नाथुला भारत और चीन के बीच तीन खुली व्यापारिक सीमा चौकियों में से एक है और अपनी सुरम्य सुंदरता और सुंदर वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां का तापमान वर्ष के अधिकांश हिस्सों से कम रहता है, और यह गर्मियों के दौरान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। लेकिन यहाँ सिर्फ भारतीय पर्यटकों को जाने की अनुमति होती है और विदेशियों को यहां जाने की अनुमति नहीं है। यह सीमा एक ऐसी जगह है जहाँ पर जाने के बाद आप भारतीय सैनिको के साथ चीन के सैनिक और उनके गुजरने वाले ट्रकों को भी देख सकते हैं। मई से मध्य नवंबर गर्मियों का मौसम होता है जब तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस होता है जो नाथुला दर्रा घूमने का सबसे अच्छा समय होता है।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

कंचनजंगा नेशनल पार्क

अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो आपके एक बार कंचनजंगा नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए। यूनेस्को की वर्लड हेरिटेज साइट कंचनजंगा नेशनल पार्क का नाम माउंट कंचनजंगा के नाम पर रखा गया है, जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। ट्रेकिंग स्वर्ग के रूप में प्रतिष्ठित, यह पार्क पक्षियों की लगभग 550 प्रजातियों का घर है। भारत-चीन सीमाओं के करीब, एडवेंचर प्रेमी निश्चित रूप से इस रोमांचकारी बेस कैंप में आनंद लेंगे।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

युमथांग घाटी

मुख्य शहर गंगटोक से 100 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी पर युमथांग घाटी फूलों की घाटी के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर लगे हुए कई फूलों की अनेकों प्रजातियां देखने को मिलती है। यह घाटी फूलों एवं हरी-भरी घासों के मैदान से घिरी हुई एक खूबसूरत घाटी हैं। यह पर्यटन स्थल अपने परिवारों के साथ घूमने जाने का एक अच्छा जगह है। यह घाटी प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं। युमथांग घाटी में कुछ गर्म झरने याक और हरे-भरे घास के मैदान भी स्थित हैं, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ घूमने के लिए सिक्किम के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है तो युमथांग वैली भी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

रवंगला

दक्षिण सिक्किम में स्तिथ रवंगला एक खूबसूरत और शांत शहर है जो लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह शहर सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 65 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह जगह अपनी शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य के लिए पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है साथ ही शहर और इसके आसपास के क्षेत्र से हिमालय की बर्फीली पर्वतमालाओं का भव्य नजारा को देखा जा सकता है। यह जगह उन लोगों के लिए है जो शांत और स्वच्छ वातावरण के तलाश में रहते हैं। इसके अलावा इस खूबसूरत शहर के आसपास अन्य कई पर्यटन स्थल है जो दर्शनीय है।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

युक्सोम

सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार युक्सोम एक खूबसूरत जगह है जो सिक्किम के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। हरे भरे वनस्पतियों से ढके पहाड़ों के बीच स्थित युक्सोम कंचनजंगा पर्वत तक पहुचने के लिए आधार शिविर के रूप कार्य भी करता है। यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ सिक्किम में घूमने की जगहें सर्च कर रहे है तो आप युक्सोम को अपनी ट्रिप के लिए पिक कर सकते है। इस शहर के प्रमुख आकर्षण में ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, शांत झरने और झीलें शामिल हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं साथ ही आप यहाँ कई साहसिक गतिविधियों को भी एन्जॉय कर सकते है। युक्सोम सिक्किम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के प्रति रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए भी बेहद खास जगह है क्योंकि युक्सोम में सिक्किम राज्य का सबसे पहला डबडी मठ स्थापित किया गया था।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

जुलुक

जुलुक का दीदार करने के लिए सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 3 घंटे का सफर तय करना होता है। इस दौरान रास्ते में 32 हेयरपिन मोड़ आपकी यात्रा को अधिक शानदार बना सकते हैं। वैसे तो जुलुक सिक्किम का एक छोटा सा और काफी खूबसूरत गांव है। लेकिन यहां से 11 फीट की ऊंचाई पर स्थित थुंबी व्यू प्वाइंट कंचनजंघा चोटी अपने खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है। जुलुक की ट्रिप के दौरान कपुप लेक या हाथी झील का भी दीदार कर सकते हैं।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

पेलिंग

गंगटोक से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पेलिंग भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। सिक्किम के पश्चिम जिले का एक खूबसूरत शहर पेलिंग, गंगटोक के बाद सिक्किम का दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 6800 फीट की ऊंचाई पर बसा पेलिंग एक खूबसूरत शहर है जो खंगचेंदज़ोंगा और पड़ोसी चोटियों की लुभावके नजारें पेश करता है। पेलिंग प्रकृति प्रेमियों के साथ साथ रोमांच प्रेमियों के लिए भी सिक्किम की सबसे अच्छी जगहों में से एक है जहाँ पर्यटक घूमने और शांतिपूर्ण समय बिताने के साथ साथ ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी अट्रेक्टिव एक्टिविटीज को एन्जॉय भी कर सकते है।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

गुरुडोंगमार झील

प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण यह झील सिक्किम के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है जो दुनिया भर से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है। गुरुडोंगमार झील 17000 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित यह झील सिक्किम के दूसरी सबसे ऊंचाई पर स्थित झील हैं। बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची पहाड़ियां इस झील की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस झील को विजिट करने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। यहां पर आए पर्यटक अपने साथ इस झील का पानी भी ले जाया करते हैं। यह झील प्रकृति प्रेमियों के लिए वरदान साबित होती हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों और क्रिस्टल के बर्फीले पानी से घिरे, गुरुडोंगमार झील को एक बहुत ही पवित्र झील माना जाता है जिसे पास में एक 'सर्व धर्म स्थली' भी है, जो सभी धर्मों के लिए बहुत ही लोकप्रिय पूजा स्थल है।

आपका मन मोह लेगा खूबसूरत वादियों से भरा सिक्किम, यहां की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

लाचुंग

उत्तरी सिक्किम में स्तिथ लाचुंग एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो शांत और खूबसूरत लाचुंग नदी के तट बसा एक छोटा शहर है। यह शहर तिब्बत सिमा के करीब स्तिथ है और प्रकृति का अद्भुत और शानदार दृश्य से घिरा हुआ है। यहाँ खूबसूरत झरने और शांत जलवायु के अलावा बर्फ से ढकी पहाड़ों और फूलों के बागानों की सुन्दर दृश्य का झलक भी देखा जा सकता है जो लगभग हर पर्यटकों को पसंद है। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह आदर्श जगह है साथ ही फोटोग्राफी और एडवेंचर शौकीन लोगों के लिए यह सबसे अच्छा स्थान माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा