न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

पाकिस्तान का नाम आते ही सबसे पहले जहन में आतंकवाद और हिंसा के नजारे सामने आने लगते हैं। पाकिस्तान का नाम आतंकवाद के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 9:57:02

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

पाकिस्तान का नाम आते ही सबसे पहले जहन में आतंकवाद और हिंसा के नजारे सामने आने लगते हैं। पाकिस्तान का नाम आतंकवाद के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है। लेकिन इससे हटकर पाकिस्तान में कई ऐसी चीजें भी जिसके लिए उसे जाना जाता हैं फिर बात चाहे क्रिकेट की हो या वहां के खानपान की। भारत की तरह ही पाकिस्तान देश में भी कई सारे दर्शनीय स्थल हैं। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन पाकिस्तान हरी घाटियों, घने जंगलों और खूबसूरत झीलों वाला देश है। यहां देखने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं जो कि विश्व प्रसिद्ध हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पाकिस्तान की उन जगहों के बारे में बातें जा रहे हैं जो टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# नीलम वैली

नीलम वैली बेहद ही सुंदर जगह है और इस देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। नीलन वैली कश्मीर में स्थित है और ये लगभग 240 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई हैं। नीलम घाटी के पास कई सारे प्रमुख दर्शनीय स्थल भी हैं। ये घाटी हरे भरे पहाड़ से घिरी हुई है और इस जगह कई सारी पानी की धाराएं भी बहती हैं। यहां का मौसम सदा सुहाना रहता है और यहां आकर मन को शांति मिलती है।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# रोहतास किला

रोहतास का किला पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है। झेलम शहर के दीना टाउन के पास मौजूद रोहतास फोर्ट को शेरशाह सूरी ने वर्ष 1540 से 1547 के बीच बनवाया था। इसकी परिधि लगभग 4 किलोमीटर है। रोहतास का किला एक पहाड़ी पर बनाया गया था, कहा जाता है कि इसे बनाने में करीब 30 हजार लोग लगे थे। 12 दरवाजे वाले इस किले पर मुगलों का भी अधिकार रहा है।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# फैजल मस्जिद

फैजल मस्जिद इस्लामाबाद में स्थित है इसमें कंक्रीट के खोल के 8 किनारे हैं और यह स्पष्ट रूप से एक वरिष्ठ बेडुइन तंबू के डिजाइन से प्रेरित है पोस्ट ऑफिस का निर्माण 1976 मैं सऊदी किंग फैजल से 28 मिलियन डॉलर के अनुदान के बाद पूरा हुआ था । 260 फीट लंबी मीनारों में गिरी हुई है और 8 तरफा खोल के आकार की ढलान वाली छतें एक त्रिकोणीय पूजा कक्ष बनाती है।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# व्हाइट पैलेस स्वात

व्हाइट पैलेस स्वात पाकिस्तान दर्शनीय स्थल में से एक है। ये पैलेस पाकिस्तान के मिंगोरा शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है। व्हाइट पैलेस को 1941 में स्वात के पहले राजा, मियांगुल अब्दुल वदूद (बादशाह साहिब) ने बनवाया था। ये पैलेस सफेद संगमरमर से बना हुआ है। जिसकी वजह से इसे व्हाइट पैलेस कहा जाता है। ये एक पर्यटक स्थल है जो कि विश्व प्रसिद्ध है और इस जगह पर इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ द्वितीय भी आकर रही हैं।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# बाल्टिट फोर्ट

बाल्टिट फोर्ट 16 वीं शताब्दी के आसपास का है, जिसमें कई पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार हुए हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, इस संरचना में अब कई कमरे और उससे जुड़ी सुविधाएं मौजूद हैं। ये किला 1945 तक हुंजा के मीर का प्राथमिक निवास था। फोर्ट को 2004 में वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया था। इस किले में म्यूजियम भी है, जिसमें बाल्टिस्तान के रॉयल्स के हस्तनिर्मित खाना पकाने के बर्तन, आदि चीजें प्रदर्शित की जाती हैं।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# बादशाही मस्जिद

पाकिस्तान दर्शनीय स्थलों में बादशाही मस्जिद बेहद ही प्रसिद्ध है। ये मुगल मस्जिद लाहौर में है। बादशाह मस्जिद का निर्माण 1671 में सम्राट औरंगजेब ने करवाया था और ये मस्जिद साल 1673 तक बनकर तैयार हुई थी। ये मस्जिद मुगल वास्तुकला का एक सुंदर उदाहरण है। बादशाही मस्जिद को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है और इस मस्जिद की दीवारों पर बेहद ही सुंदर नक्काशी की गई है। ये मुगल-युग की सबसे बड़ी मस्जिद है और पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। ऐसा कहा जाता है किमुगल साम्राज्य के पतन के बाद इस मस्जिद को सिख साम्राज्य और ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा एक गैरीसन के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# लाहौर का किला

लाहौर के केंद्र में स्थित, लाहौर का किला मुगल साम्राज्य के निर्माण की खूबसूरती का प्रतीक है। लाहौर किले को शाही किला के नाम से भी जाना जाता है और ये पाकिस्तान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। शाही किला 400 से अधिक कनाल में फैला है और मुगल काल की सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक है। शाही किले की नींव अकबर के शासनकाल में 1566 ई। में रखी गई थी। किले में कई रेनोवेशन भी हुए हैं। 1981 में, लाहौर किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# शीश महल

शीश महल लाहौर में स्थित एक किला है जिसका निर्माण 1631-32 में मुगल सम्राट शाहजहां के शासनकाल में हुआ था। इस महल में सफेद संगमरमर के पत्थरों पर दर्पण जड़े हुए हैं जिसकी वजह से इसे शीश महल कहा जाता है। शीश महल को 1981 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था और ये प्रमुख पाकिस्तान दर्शनीय स्थल में से एक है।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# गोजल घाटी

गोजल घाटी भी पाकिस्तान के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से है। ये घाटी चीन और अफगानिस्तान देश की सीमा के पास है और इस जगह से बेहद ही सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। ये घाटी समुद्र तल से लगभग 15,397 फीट की ऊंचाई पर हैं और अधिकतर समय इस जगह पर बर्फ ही गिरती रहती है। इस जगह पर कई सारी नदियां और झीले भी स्थित हैं जो कि गोजल घाटी की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं।

पाकिस्तान का टूरिस्ट अट्रैक्शन बनते हैं ये 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

# दारावर का किला

अहमदपुर पूर्वी तहसील पंजाब पाकिस्तान में स्थित यह किला बहावलपुर कोटि के दक्षिण में 130 किलोमीटर दूर है। दीवारें पंद्रह सौ मीटर में फैली हुई हैं और 30 मीटर ऊंची है। यह 9 वीं शताब्दी में राय जज्जा भाटी द्वारा बनवाया गया था जो भाटी वंश के एक हिंदू राजपूत शासक थे। यह जैसलमेर और बहावलपुर के राजा रावल देव राज भाटी को श्रद्धांजलि थी। इसे 18वीं शताब्दी में बहावलपुर के मुस्लिम नवाबों ने अपने कब्जे में ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागीं मिसाइलें; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागीं मिसाइलें; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर