न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्क फ्रॉम होम में करना पड़ रहा कंधे के दर्द का सामना, इन 6 योगासन से मिलेगी राहत

आज हम आपको कुछ ऐसे आसन की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से कंधे के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 7:05:30

वर्क फ्रॉम होम में करना पड़ रहा कंधे के दर्द का सामना, इन 6 योगासन से मिलेगी राहत

वर्तमान समय में वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो दी जा रही हैं जिसमें लोग अपने घर पर ही घंटों कुर्सी के सामने बैठ ऑनलाइन काम कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों को आराम ना मिल पाने की वजह से कंधे के दर्द का सामना करना पड़ रहा हैं। घंटों कुर्सी के सामने बिताने की वजह से यह परेशानी पनप रही हैं। कंधे का यह दर्द कई बार आसानी से चला जाता हैं जबकि कई बार इसे कई दिन लग जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसन की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से कंधे के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आसन के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,shoulder pain,yogasan

ताड़ासन

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं। अपने दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे के साथ मिलाएं और अपनी हथेलियों को आसमान की तरफ रखें। अपनी बॉडी को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करने की कोशिश करें। इस दौरान आपका सिर भी ऊपर की तरफ होना चाहिए और आपकी नजरें हाथों पर होनी चाहिए। इस स्थिति में कम से कम 20 से 30 सेकंड तक रहें और उसके बाद अपने हाथों को नीचे की लेकर जाएं। अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ मिलाएं और अपने पूरे शरीर को आगे की तरफ झुकाएं। जैसे-जैसे आपका शरीर आगे की तरफ जाएगा वैसे-वैसे आपके दोनों हाथ ऊपर की तरफ उठते चले जाएंगे। अब अपने सर को पैरों से छुबाने की कोशिश करें और अपने हाथों को आगे की तरफ लेकर जाएं। इस दौरान अपने हाथों पर ज्यादा जोर ना दें। अब फिर से पुरानी स्थिति में आएं और अपने हाथों और शरीर को हल्का छोड़ दें।

Health tips,health tips in hindi,shoulder pain,yogasan

भुजंगासन

अपने पेट के बल लेट जाएं। हथेलियां छाती के समीप रखें, अपनी छाती को धीमे -धीमे उठाएं, इस मुद्रा में कोहनी हल्की-सी मुड़ी रहती है यानी हाथ पूरी तरह से सीधे नहीं रहते हैं। इस दौरान ध्यान रहे कि सिर से लेकर पेट के निचले हिस्से को हवा में उठाना है जबकि कमर से नीचे का हिस्सा जमीन पर ही रहना चाहिए। पैरों के पंजे जमीन को छूते रहने चाहिए। पीठ जितनी आराम से मुड़ सके, सिर्फ उतनी ही मोड़ें। चेहरा ऊपर छत की ओर नहीं बल्कि सामने की ओर रहना चाहिए। इस दौरान कुल मिलाकर पांच बार सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें ताकि आप इस आसन को 30 से 60 सेकेंड तक के लिए कर सकें। धीरे-धीरे जैसे आपके शरीर में लचीलापन बढ़ने लगेगा, आप समय बढ़ा सकते हैं लेकिन 90 सेकेंड से ज्यादा इस आसन को ना करें। इस प्रक्रिया को कुल चार बार करें।

Health tips,health tips in hindi,shoulder pain,yogasan

उत्तानासन

सीधे खड़े हो जाएं। सांस छोड़ते हुए कूल्हे के जोड़ों से झुकना शुरू करें। याद रहे कि पैर एकदम सीधे रहने चाहिए। यदि आपके शरीर में इतना लचीलापन है कि आप इस मुद्रा में अपनी हथेली को जमीन पर टिका सकते हैं तो बेहतर रहेगा, अन्यथा आपसे जितना झुकते बन रहा हो सिर्फ उतना ही झुकें क्योंकि जबरदस्ती हथेली को जमीन पर टिकाने से आपकी हॅम्स्ट्रिंग में चोट लग सकती है। आसन में रहते हुए सांस बिल्कुल ना रोकें। सांस अंदर लेते हुए धड़ को उठाएं, लेकिन अपने कूल्हे के जोड़ों से ही वापिस सीधा खड़े होने की कोशिश करें। पूरी प्रक्रिया में पैरों को सीधा रखें। कुल मिलाकर पांच बार सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें ताकि आप आसन में 30 से 60 सेकेंड तक रह सकें। शरीर में जैसे-जैसे लचीलापन आने लगेगा, आप हथेली को जमीन तक आसानी से ले जा पाने में सक्षम हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को चार बार दोहराएं।

Health tips,health tips in hindi,shoulder pain,yogasan

सुखासन

सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछाएं और उस पर दोनों पैरों को क्रॉस करके बैठ जाएं। अब अपने हाथों को जांघों पर रखें और पूरे शरीर को हल्का छोड़ दें। अब अपनी गर्दन को आगे की तरफ झुकाएं और अपनी ठोड़ी को छाती से टच करवाएं। अब अपनी गर्दन को दाएं तरफ झुकाएं और अपने दाएं कान को दाएं कंधे पर टच करने की कोशिश करें। इस दौरान आपका कंधा ऊपर की तरफ नहीं उठना चाहिए। अब अपनी पुरानी स्थिति में आ जाएं और इसी प्रक्रिया को बाएं तरफ से करें। अपने बाएं कान को बाएं कंधे पर टच करने की कोशिश करें। उसके बाद अपनी गर्दन को पीछे की तरफ लेकर आएं और अपनी नजरों को आसमान की तरफ रखें। फिर से पुरानी स्थिति में आ जाएं। इस आसन के दौरान गर्दन और कंधे पर ज्यादा जोर ना डालें।

Health tips,health tips in hindi,shoulder pain,yogasan

अपानासन

पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों घुटने को छाती के पास लाने की कोशिश करें (जितना संभव हो सके)। हाथो से दोनों घुटनों को पकड़ें, ताकि पैर हिलने ना पाए। घुटने मोड़ते वक्त कंधे या सिर को न उठाएं। सांस निकालते हुए अपने पैरों और बाहों को छोड़ें ताकि प्रारंभिक स्थिति में वापिस लौट सकें। एक मिनट के लिए कम से कम आराम करें। इस प्रक्रिया को आठ बार दोहराएं।

Health tips,health tips in hindi,shoulder pain,yogasan

शवासन

पीठ के बल लेट जाएं। इस दौरान हाथ शरीर से जरा-सा दूर रहेंगे और हथेलियां ऊपर छत की ओर रहेगी। दोनों पैरो में करीब दो फुट का फासला कर लें और शरीर को एकदम ढीला रखें। आंखें बंद रखिए ताकि आप रिलैक्स महसूस करें। ध्यान रहे इस दौरान सोना नहीं है। बस संपूर्ण शरीर और दिमाग को आराम देना है। कोशिश करें कि आपकी श्वास एकदम शांत और धीमी हो जाए। जितनी श्वास शांत और धीमी हो जाएगी, उतना आप रिलैक्स महसूस करेंगे। शवासन में 5 से 10 मिनट तक रहें। शवासन से बहार निकलने के लिए सांस पर ध्यान केंद्रित करें। धीमे से पैरों और हाथों की उंगलियों को हिलाना शुरू करें, फिर कलाइयों को घुमाएं। अब हाथ ऊपर उठाकर पूरे शरीर को स्ट्रेच करें और धीरे से उठ कर बैठ जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग