न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें क्यों मनाया जाता है World Tuberculosis Day, टीबी के इन सामान्य लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा

टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करने के लिए 24 मार्च को वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को टीबी की बीमारी के प्रति जागरुक करना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Mar 2022 11:36:38

जानें क्यों मनाया जाता है World Tuberculosis Day, टीबी के इन सामान्य लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा

टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करने के लिए 24 मार्च को वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को टीबी की बीमारी के प्रति जागरुक करना है। डॉ रॉबर्ट कोच ने 1882 में घोषणा की थी कि उन्होंने टीबी का कारण बनने वाले बैक्टीरिया की खोज की है, जिससे इस बीमारी के निदान और इलाज का रास्ता खुल गया है। दुनिया भर में करोड़ों लोग टीबी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ये एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है जो फेफड़ों पर असर डालता है। धीरे-धीरे ये आपके दिमाग और रीढ़ जैसे शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। ये बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नाम के एक बैक्टीरिया की वजह से होती है।

world tuberculosis day,world tuberculosis day 2022,world tuberculosis day 2022 date,tb symptoms,tb causes,tb types,risk factors of tuberculosis,tuberculosis treatment,health news,health updates

वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे थीम (World Tuberculosis Day Theme)

वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे 2022 का थीम है 'Invest To End TB...Save Lives'। ये खास दिन टीबी के खिलाफ लड़ाई को तेज करने और वैश्विक नेताओं द्वारा टीबी को समाप्त करने के लिए किए गए कमिटमेंट को हासिल करने के लिए जोर देता है। यह दिन COVID-19 महामारी के संदर्भ में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरोना ने टीबी से लड़ने के लिए तैयार सारी प्रगतियों को धराशाई कर के रख दिया और टीबी से जंग की प्रगति को खतरे में डाल दिया।

क्यों होता है टीबी (Tuberculosis Causes)

टीबी दुनिया के सबसे घातक संक्रामक रोगों में से एक है। हर दिन, 4100 से अधिक लोग टीबी से अपनी जान गंवाते हैं और करीब 28,000 लोग इस घातक बीमारी के चपेट में आकर बीमार पड़ते हैं। टीबी से संक्रमित कोई व्यक्ति जब खांसता, छींकता या हंसता है, तो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में चला जाता है, जिससे टीबी होता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार ये जीवाणु बहुत आसानी से फैलते हैं लेकिन इसके बावजूद टीबी इंफ्केशन होना इतना आसान नहीं है। आमतौर पर ये फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन इसके अलावा ये यह लिम्फ ग्रंथियों, पेट, रीढ़, जोड़ों और शरीर के अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है। टीबी से निपटने के वैश्विक प्रयासों के कारण वर्ष 2000 से अनुमानित 66 मिलियन लोगों की जान बच पाई है।

world tuberculosis day,world tuberculosis day 2022,world tuberculosis day 2022 date,tb symptoms,tb causes,tb types,risk factors of tuberculosis,tuberculosis treatment,health news,health updates

टीबी के लक्षण (Symptoms of tuberculosis)

- टीबी के सबसे आम लक्षणों में सबसे प्रमुख खांसी है जो लंबे समय तक चलती है। ये 2-3 सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है। टीबी में आने वाली खांसी सूखी नहीं होती है और इसमें लार और बलगम भी साथ में निकलता है।

- खांसी के दौरान कफ के साथ खून का बनना एक प्रमुख लक्षण है

- सीने में दर्द या सांस लेते समय दर्द महसूस होना

- तेजी से वजन कम होना

- बहुत ज्यादा थकान

- ठंड लगना, बुखार, भूख न लगना और वजन कम होना

- रात में पसीना आना

- टीबी के कारण पेट में दर्द, जोड़ों में दर्द, दौरे और लगातार सिरदर्द भी हो सकता है।

टीबी इंफेक्शन के प्रकार (Tuberculosis Types)

टीबी इंफेक्शन के दो प्रकार होते है। लेटेंट टीबी और एक्टिव टीबी। लेटेंट टीबी में मरीज संक्रामक नहीं रहता और ना ही इसमें कोई खास लक्षण दिखाई देते हैं। इसमें इंफेक्शन शरीर के अंदर पनपता रहता है और वो कभी भी एक्टिव हो सकता है।

वहीं एक्टिव टीबी में रोगाणु कई गुना बढ़ जाते हैं और आपको बीमार कर देते हैं। इस स्थिति में आप दूसरों को भी बीमार कर सकते है। 90% एक्टिव टीबी केसेज लेटेंट टीबी इंफेक्शन से ही होते हैं। कभी-कभी ये ड्रग रेजिडेंट भी हो जाता है यानी इसके बैक्टीरिया पर कुछ दवाएं काम नहीं करती हैं।

world tuberculosis day,world tuberculosis day 2022,world tuberculosis day 2022 date,tb symptoms,tb causes,tb types,risk factors of tuberculosis,tuberculosis treatment,health news,health updates

किन लोगों को खतरा ज्यादा (Tuberculosis Risk Factors)

अगर आपके किसी दोस्त या सहकर्मी को एक्टिव टीबी है को आपके भी संक्रमित हो सकते है। रूस, अफ्रीका, पूर्वी यूरोप, एशिया, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन जैसे क्षेत्र में रहने या यात्रा कर चुके लोगों में इसकी संभावना ज्यादा होती है क्योंकि यहां टीबी आम है।

HIV से संक्रमित लोग, बेघर या जेल में रहने वाले लोगों या फिर इंजेक्शन के जरिए ड्रग्स लेने वालों में इसके फैलने की संभावना अधिक होती है। टीबी के मरीजों का इलाज कर रहे हेल्थ वर्कर भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। स्मोकिंग करने वालों में भी टीबी होने का खतरा बना रहता है।

टीबी का इलाज (Tuberculosis Treatment)

समय से पहले पता चलने पर टीबी का इलाज किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीबी के लक्षण दिखते ही तुरंत इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए। जो लोग जितना लंबा इंतजार करते हैं, उनकी स्थिति उतनी ही खराब होती जाती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। लेटेंट टीबी के उपचार में एंटीबायोटिक लेना शामिल है। एक्टिव टीबी के मामले में अफेक्टेड लोगों को लगभग नौ महीने की अवधि के लिए कई दवाएं लेने की सलाह दी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर