न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Liver Day 2022: शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है लिवर, जानें इसे स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

आज 19 अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day) मनाया जा रहा है और इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में लिवर से जुड़े रोगों और देखभाल के उपायों के बारे में जागरूकता फेलाना है। दिल, किडनी और फेफड़ों की तरह लिवर भी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Apr 2022 4:07:01

World Liver Day 2022: शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है लिवर, जानें इसे स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

आज 19 अप्रैल को पूरी दुनिया में वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day) मनाया जा रहा है और इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में लिवर से जुड़े रोगों और देखभाल के उपायों के बारे में जागरूकता फेलाना है। दिल, किडनी और फेफड़ों की तरह लिवर भी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इस खास अंग के बिना हम बॉडी की सेहत की कल्पना भी नहीं कर सकते। लिवर को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचने पर हमारी जिंदगी को खतरा हो सकता है। लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है जिसका काम पाचन, चयापचय, विषाक्त पदार्थों को हटाना, पोषक तत्वों का भंडारण करना है। ऐसे में जरुरी है कि लिवर का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। तो चलिए आज हम आपको लिवर को कैसे स्वस्थ रखा जाए उसके बारे में बताने जा रहे हैं...

world liver day 2022,healthy liver tips,world liver day theme 2022,health tips for liver,national liver day,national liver day 2022,national liver day significance,health news

लिवर की अच्छी सेहत के लिए क्या करें?

- लिवर की अच्छी सेहत के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी है। इसके लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें, ये नेचुरल डिटॉक्सिकेटिंग एजेंट के तौर पर काम करता है और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में लिवर की मदद करता है।
- बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले फूड्स से दूरी बना ले साथ ही हेल्दी फैट्स वाली डाइट (अखरोट, एवोकाडो और ऑलिव ऑयल) को शामिल करें।
- लिवर की अच्छी सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना शुरू कर दे। अपनी डेली डाइट में पालक, ब्रोकली खाने से इस अंग की नेचुरल तरीके से सफाई होती है।
- रोजाना की डाइट में फलों की मात्रा को बढ़ा लें, बेहतर होगा अगर आप विटामिन रिच फ्रूट्स खाएं।

world liver day 2022,healthy liver tips,world liver day theme 2022,health tips for liver,national liver day,national liver day 2022,national liver day significance,health news

- लिवर की सेहत बेहतर रखने के लिए रेग्युलर एक्सरसाइज करना भी बेहद जरुरी है।
- सेचुरेटेड और ट्रांस फैट्स से दूरी बना लें, तली-भुनी चीजों का लिवर को डैमेज करने में अहम रोल होता है।
- प्रोसेस्ड फूड्स में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो आगे चलकर फैटी लिवर की समस्या बनाता है। ऐसे में इससे तुरंत दूरी बना लें।
- रेड मीट के सेवन से फैटी लिवर की समस्या उत्पन्न होती है, भले ही मांस प्रोटीन का रिच सोर्स है, लेकिन इसे ज्यादा खाना नुकसानदेह है।
- ऐसे चीजों का सेवन कम कर दें जिसमें चीनी की मात्रा काफी ज्यादा है, जैसे मिठाई, चॉकलेट, कैंडीज वगैरह।
- शराब का सेवन भी लीवर को नुकसान पहुंचाता है ऐसे में इस बुरी आदत से तुरंत दूरी बना ले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल