न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दी का मौसम आते ही लोगों का लाइफस्टाइल एकदम बदल जाती है। इस दौरान शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए खान-पान का भी बेहद महत्‍व है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 12:26:48

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दी का मौसम आते ही लोगों का लाइफस्टाइल एकदम बदल जाती है। इस दौरान शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए खान-पान का भी बेहद महत्‍व है। कड़ाके की सर्दी में न सिर्फ सर्दी, खांसी और जुखाम जैसी समस्‍याएं पैदा होती हैं, बल्‍कि इम्‍यूनिटी कमजोर हो जाने की वजह से अन्‍य और बीमारियां भी लग जाती हैं। ऐसे में अगर सर्दी में आप कड़कड़ाती ठंड से अपना बचाव करना चाहते है तो इन सुपरफूड का सेवन शुरू कर दे...

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

शकरकंद

शकरकंद सर्दियों में मिलने वाले किसी तोहफे से कम नहीं है। शकरकंद में प्रोटीन, फायबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सेलेनियम, विटामिन-ए, बी, सी, के, बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करते हैं। शकरकंद आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, इम्यूनिटी और इन्फ्लेमेशन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

शलजम और उसके पत्ते

शलजम विटामिन-सी, के, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। यह विटामिन-के और विटामिन-ए का भी अच्छा स्रोत होती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि शलजम के पत्ते हमारी ओवरऑल कार्डियोवस्क्यूलर हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इसका सेवन हड्डियों को मजबूत करता हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे पेट दर्द, एसिडिटी, अपच व पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है। साथ आंतों को भी मजबूती मिलती है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

खजूर

सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि जुकाम आपको अपनी गिरफ्त में ले लेता है। इसलिए खजूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खजूर में प्रोटीन, फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जिससे कब्‍ज की समस्‍या दूर हो जाती है। रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा लें। इससे आपको फायदा होगा। न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस खजूर जिम जाने वाले वाले लोगों के लिए बेहतरीन चीज है। इसे डेली डाइट में खाने से सर्दियों में शरीर गर्म रहता है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

बादाम-अखरोट

बादाम और अखरोट की बैलेंस डाइट हमारे नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखती है। इंसुलिन प्रोसेस को बेहतर करती है और दिल की सेहत में भी सुधार लाती है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कंटेंट हमारी सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड में भी रोजाना 4-5 अखरोट खाना काफी होता है। डॉक्टर्स भी इस मौसम में अखरोट खाने की सलाह देते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई, वियामिन बी-6, फोलेट और थियामिन भी मौजूद होता है, ये भी सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

रागी

सर्दियों में रागी भी हमारी सेहत को बड़ा फायदा पहुंचाती है। अगर आप वीगन डाइट पर है तो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए रागी को चुन सकते हैं। इसके अलावा, रागी ना सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल करती है, बल्कि एनीमिया में भी राहत पहुंचाती है। यह इंसोमेनिया, एन्जाइटी और डिप्रेशन में भी बड़ी कारगर है। सर्दियों में इस्तेमाल में लाया जाने वाला रागी का आटा किसी भी अन्य अनाज की तुलना में कैल्शियम के सर्वोत्तम गैर-डेयरी स्रोतों में से एक है। एक रिसर्च के अनुसार 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

बाजरा

बाजरा गुड फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। सर्दी के दिनों में बाजरा का सेवन शरीर में अंदरूनी गर्माहट बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद हाई आइरन एनीमिया में जबरदस्त फायदा देता है। बाजरा कैल्शियम से भरपूर होता है, और आप किसी भी कैल्शियम विकल्प की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। इन दिनों में होने वाली जोड़ों की समस्या व ऑस्ट‍ियोपोरासिस में यह बेहद लाभकारी है। आप बाजरे के लड्डू या बाजरे की रोटी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

शहद

शहद कई पोषक तत्वों और प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है, जो आपको तेजी से ऊर्जा देने में मदद करता है। शहद शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हानिकारक सूक्ष्मजीवों से लड़ता है। इससे स्वांस संबंधी समस्या में भी काफी लाभ मिलता है। कब्ज, पेट फूलने एवं गैस जैसी समस्या में शहद का सेवन फायदेमंद साबित होता है। शहद में सहायक बैक्टीरिया प्रचूर मात्रा में होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। अगर आपको निम्न रक्तचाप की शिकायत है तो आपको नियमित रुप से शहद का सेवन करना चाहिए। निम्न रक्तचाप में आपके दिमाग में ऑक्सीजन कम मात्रा में पहुंचती है, जबकि शहद इस समस्या को ठीक करने में बेहद मददगार है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

मेथी

मेथी शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मददगार है। मेथी की हरी सब्जी का सेवन सर्दियों में फायदेमंद रहता है। मेथी की हरी सब्जी को खाने से आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है और कब्ज व गैस की समस्या से आपको निजात मिलती है। मधुमेह के मरीजों के लिए मेथी का सेवन अत्यधिक फायदेमंद होता है। अगर आप चाहें तो प्रतिदिन मेथी की पत्त‍ियों का रस निकालकर पिएं, इससे बढ़ी हुई शर्करा नियंत्रण में हो जाएगी। मेथी की सब्जी का नित्य सेवन करना, दिल की बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है। यह दिल का दौरा पड़ने की संभावना को बेहद कम कर देता है, और आप अपने हृदय को रख सकते हैं बिल्कुल स्वस्थ।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

लहसुन

सर्दियों के दिनों में लोगों को सर्दी जुकाम सबसे ज्यादा होता है लेकिन लहसुन खाने से ये समस्या दूर हो सकती है। साथ ही लहसुन खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है। इसके चलते बीमार होने के चांस भी कम हो जाते हैं। इसके सेवन से ठंड भी कम लगती है। इसलिए सर्दियों के दिनों में कच्चा लहसुन खाना अच्छा होता है। ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। डायबिटीज मरीजों के लिए सर्दियों में लहसुन का सेवन फायदेमंद रहता है। लहसुन में मौजूद कई ऐसे गुण होते है जो ब्लड में शुगर की मात्रा को संतुलित रखते हैं। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें। शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना है तो नियमित रूप से लहसुन का सेवन करे। सर्दियों के मौसम में प्रतिदिन कच्चा लहसुन का सेवन जरूर करें। ये आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

हल्दी

सर्दियों में खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश और बुखार की समस्या आमतौर पर देखी जाती है। ऐसे में हल्दी में सेवन फायदेमंद साबित होता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ये तीनों गुण शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इसमें विटामिन सी, के, पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, थियामिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हैं तो नियमित हल्दी का सेवन करे। इससे अपच, गैस और डायरिया जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। सर्दियों में हल्दी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करे और शरीर में गर्माहट बनाए रखिए।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

अंडा

अंडे में विटामिन फास्फोरस सेलेनियम कैल्शियम जिंक बी-5बी-12बी-2डी ई के बी-6 और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने रोजाना 2 अंडे खाना चाहिए है। ठंड के मौसम में विटामिन डी की कमी होने लगती है। कम धूप की वजह से शरीर विटामिन डी नहीं बना पाता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने लगती है। शरीर को विटामिन डी के पोषण के लिए भी सर्दियों में अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। अंडे में पाये जाने वाले कुछ खास यौगिक बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाते हैं। अंडे में पायी जाने वाली चिकनाई पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ शरीर को गर्माहट प्रदान करती है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

गुड़

गुड़ की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने की सलाह डॉक्टरों के द्वारा भी दी जाती है। सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से आप ठंड की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। गुड़ का सेवन ब्रीदिंग सिस्टम को भी मेंटेन बनाए रखता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या से जूझ रहे हैं मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद सोडियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करने का विशेष गुण रखते हैं। गुड़ का सेवन करने के कारण सर्दी और जुकाम के साथ-साथ खांसी की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। सर्दियों में जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ जाती है ऐसे में गुड़ का सेवन हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाने का काम कर सकता है।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

घी

सर्दियों में आपको घी का सेवन जरूर करना चाहिए। घी आपके शरीर की गर्मी और तापमान को संतुलित करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें आवश्यक फैटी एसिड होता है। सर्दियों में घी का सेवन करने से सर्दी-खांसी से भी राहत मिल सकती है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए भी घी फायदेमंद है। घी को रोजाना डाइट में लेने से यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। कब्ज की समस्या सर्दियों के दिनों में आम बात है ऐसे में अगर आप सोने से पहले एक कप गर्म दूध में दो चम्मच घी मिलाकर पिएंगे तो काफी बेहतर महसूस करेंगे। देशी घी पाचन क्रिया को ठीक रखने में काफी मददगार हो सकता है। सर्दियों में घी का सेवन करने से सर्दी-खांसी से भी राहत मिल सकती है। सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखा हो जाना आम बात है। ऐसे में घी में मौजूद फैटी एसिड्स बेजान और रूखी त्वचा में जान डालने का काम करते हैं।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

दालचीनी

दालचीनी की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। शहद के साथ दालचीनी का सेवन काफी फायदा पहुंचाता हैं। यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाती ही है, साथ ही टाइप-2 डायबिटिज के मरीजों को भी लाभ पहुंचाती है। सर्दियों में त्वचा ड्राई हो जाती है ऐसे में दालचीनी पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर स्‍किन पर लगा सकते हैं। दालचीनी का पानी पीने से खांसी का भी इलाज किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से दूर रखता है। साथ ही, इसमें डिटॉक्सिफाइंग एलिमेंट होते हैं जो विषाक्त पदार्थों को शरीर से दूर रखते हैं। दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जो मधुमेह रोगियों के रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं ये 15 सुपरफूड, बीमारियों से भी करते बचाव

केसर

केसर की तासीर गर्म होती है। इसलिए यह सर्दियों में आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। केसर लेने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका है केसर वाला दूध। केसर वाले दूध के बहुत फायदे हैं। ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में केसर वाला गर्म दूध लेते हैं। यह आपको सर्दी से बचाता है। सर्दी के मौसम में एक कप दूध में 4-5 केसर के धागे उबालकर पीने से सर्दी की तकलीफ से छुटकारा मिल जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा