न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नई किडनी लगाने के बाद बेकार किडनी का क्या करते हैं डॉक्टर? जानकर उड़ जाएंगे होश

UCSF के सर्जरी डिपार्टमेंट के मुताबिक, नई किडनी को निचले पेट में आगे की तरफ ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। लेकिन, जब बेकार किडनी का साइज बहुत बड़ा हो जाता है या उसके कारण अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर व किडनी इंफेक्शन जैसी दिक्कतें पैदा होती रहती हैं, तो उसे बाहर निकाल दिया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 1:34:18

नई किडनी लगाने के बाद बेकार किडनी का क्या करते हैं डॉक्टर? जानकर उड़ जाएंगे होश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पिछले कई सालों से किडनी की बीमारियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित है। डॉक्टर का कहना है कि लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। खबर है कि आरजेडी सुप्रीमो किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 24 नवंबर को सिंगापुर रवाना होंगे। किडनी ट्रांसप्लांट में डॉक्टर किसी मृत या जीवित व्यक्ति से किडनी लेकर मरीज में लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टर बेकार किडनी का क्या करते हैं? यह जानकारी आपको बड़ी हैरानी होगी कि डॉक्टर शरीर से बेकार किडनी को नहीं निकालते है बल्कि उसे वहीं शरीर में छोड़ देते है। UCSF के सर्जरी डिपार्टमेंट के मुताबिक, नई किडनी को निचले पेट में आगे की तरफ ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। लेकिन, जब बेकार किडनी का साइज बहुत बड़ा हो जाता है या उसके कारण अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर व किडनी इंफेक्शन जैसी दिक्कतें पैदा होती रहती हैं, तो उसे बाहर निकाल दिया जाता है।

kidney,kidney care tips,kidney damaged,kidney transplant,what doctor do with kidney after transplant,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

किडनी फेल क्यों होती है?

किडनी ट्रांसप्लांट किडनी डैमेज या फेल होने के बाद किया जाता है। NIDDK के मुताबिक, किडनी फेल होने के दो सबसे मुख्य कारण है डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर किडनी की रक्त धमनियों को नुकसान पहुंचाते है। जिसके चलते किडनी अपना काम करना बंद कर देती है। डायबिटीज और हाई बीपी के अलावा, अगर आप दर्द निवारक दवाओं का अत्यधिक प्रयोग करते हैं, अत्यधिक नमक-मीठा खाते हैं, पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं तो आपको किडनी की बीमारी होने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है।

kidney,kidney care tips,kidney damaged,kidney transplant,what doctor do with kidney after transplant,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

किडनी फेल होने के शुरुआती लक्षण

क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, किडनी फेलियर की पहली स्टेज में अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखता है। लेकिन कुछ दिनों में यह छोटे-छोटे संकेत मिलने लगते हैं। जैसे-

- अत्यधिक थकान
- जी मिचलाना और उल्टी होना
- उलझन रहना
- बार-बार पेशाब आना
- पैरों, टखनों और एड़ियों में सूजन
- पेट और पीठ में दर्द
- मसल्स क्रैम्प होना
- आंखों के पास सूजन आना
- भूख खत्म होना

kidney,kidney care tips,kidney damaged,kidney transplant,what doctor do with kidney after transplant,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?

Kidney.org के अनुसार, किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए बड़ा ऑपरेशन किया जाता है। जिसमें आपके शरीर में नई और स्वस्थ किडनी प्रत्यारोपित की जाती है। नई किडनी को किसी मृत व्यक्ति या दान देने के इच्छुक जीवित स्वस्थ व्यक्ति के शरीर से निकाला जाता है। कई स्टडी में देखा गया है कि किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले व्यक्ति डायलिसिस पर चल रहे मरीज से ज्यादा जीते हैं।

kidney,kidney care tips,kidney damaged,kidney transplant,what doctor do with kidney after transplant,healthy living,health tips in hindi,healthy news in hindi

किडनी को हेल्दी रखते हैं ये फूड्स

अगर आप किडनी डिजीज और किडनी इंफेक्शन से बचना चाहते हैं, तो आपको डाइट में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस को सीमित कर देना चाहिए। हेल्थलाइन के मुताबिक, किडनी को हेल्दी बनाने के लिए गोभी, लाल अंगूर, अंडे का सफेद भाग, लहसुन और ऑलिव ऑयल को खाने में शामिल करना चाहिए।

कैसे करें बचाव?

- किडनी की बीमारी का बड़ा कारण डिहाइड्रेशन है इसलिए किडनी की परेशानी से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए।

- शरीर में सोडियम की कम मात्रा से किडनी को आराम मिलता है, इसलिए नमक कम खाना चाहिए। पैकेज्ड फूड में भी सोडियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है इसलिए पैकेट वाले खाने से भी बचना चाहिए।

- एक्सरसाइज और योगा करके भी किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है। रोजाना योगा करने से किडनी को फायदा पहुंचता है। हफ्ते में एक बार साइकिलिंग करना भी फायदेमंद है।

-किडनी फेलियर के सामान्य लक्षण दिखने पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे परेशानी बढ़ सकती है, तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल