न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपने कभी Vitamin F के बारे में सुना है? ये भी है शरीर के लिए जरूरी, पढ़ें फायदे…

शरीर को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है। इसमें ए, बी, सी जैसे कई विटामिन शामिल हैं, लेकिन

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 7:02:28

क्या आपने कभी Vitamin F के बारे में सुना है? ये भी है शरीर के लिए जरूरी, पढ़ें फायदे…

शरीर को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है। इसमें ए, बी, सी जैसे कई विटामिन शामिल हैं, लेकिन क्या आपने कभी विटामिन एफ के बारे में सुना है। लिनोलिक एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड जैसे फैटी एसिड को विटामिन एफ कहते हैं। जब शरीर में इन एसेंशियल फैटी एसिड की मात्रा कम हो जाती है, तो उसे Vitamin F की कमी कहा जाता है।

विटामिन एफ की कमी होने के कारण

- खाद्य पदार्थों में विटामिन एफ कम होना

- शरीर में विटामिन एफ का ठीक तरह से अवशोषित न हो पाना

- जन्मजात विकार

- सिस्टिक फाइबरोसिस (फेफड़ों और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाला विकार)

- फैट मालअब्सॉर्बशन

- अंतिम चरण की लिवर समस्या

- स्जोग्रेन-लार्सन सिंड्रोम (आनुवंशिक विकार)

- विटामिन एफ की कमी के लक्षण

- डर्मेटाइटिस यानी रूखी व पपड़ीदार त्वचा

- एक्जिमा (लाल और खुजलीदार त्वचा)

- इम्पेटाइगो ,एक संक्रामक स्किन इंफेक्शन, जिसमें त्वचा पर लाल घाव बनते हैं

- बालों का झड़ना व रूखा होना

- ग्रोथ रेट यानी विकास दर कम होना

- त्वचा, एलिमेंट्री ट्रैक्ट (पाचन तंत्र का हिस्सा) और यूरिनरी ट्रैक्ट में सेल्युलर हाइपरप्रोलिफरेशन
यानी नई कोशिकाओं का बनना

- प्रतिरक्षा को हानि

- घाव भरने की प्रक्रिया का धीमा होना

- मानसिक मंदता (मेंटल रिटार्डेशन)

- इचिथोसिस (Ichthyosis) आनुवंशिक त्वचा विकार

- प्रारंभिक चीजें सीखने में परेशानी

- चीजों का साफ न दिखना

- प्रोस्टाग्लैंडीन कंपाउंड का असामान्य चयापचय

coronavirus,vitamin f,vitamin f deficiency,vitamin f benefits,vitamin f medicine,inflammation,heart,development,mental health,diabetes,health article in hindi

विटामिन एफ के फायदे

इंफ्लेमेशन यानी सूजन कम करे

विटामिन एफ यानी एसेंशियल फैटी एसिड सूजन को कम कर सकता है। दरअसल, समुद्र से मिलने वाले ओमेगा 3 पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और गामा लिनोलेनिक एसिड को उनमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव के लिए जाना जाता है। इससे संबंधित एक रिसर्च में कहा गया है कि ये फैटी एसिड्स इंफ्लेमेटरी संबंधी विकार का इलाज करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से रूमेटाइड गठिया जैसे इंफ्लेमेटरी डिसऑर्डर से बचा जा सकता है।

coronavirus,vitamin f,vitamin f deficiency,vitamin f benefits,vitamin f medicine,inflammation,heart,development,mental health,diabetes,health article in hindi

हार्ट हेल्थ के लिए

वैसे तो फैट को हृदय रोगों का कारण कहा जाता है, लेकिन ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है। तीन मुख्य ओमेगा-3 फैटी एसिड यानी अल्फा-लिनोलिक एसिड, इकोसापेंटेनोइक एसिड और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड को हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अल्फा-लिनोलिक एसिड को जैतून, सोयाबीन, कैनोला और अखरोट व अलसी के साथ ही इनके तेल में पाया जाता है। ईपीए और डीएचए, समुद्र से मिलने वाली वसा युक्त मछलियों में मिलता है।

coronavirus,vitamin f,vitamin f deficiency,vitamin f benefits,vitamin f medicine,inflammation,heart,development,mental health,diabetes,health article in hindi

विकास में सहायक

विटामिन एफ को शिशु के लिए भी जरूरी बताया जाता है। दरअसल, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड नवजात व शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी वजह से महिला को गर्भावस्था और स्तनपान जैसे समय में विटामिन एफ लेने की सलाह दी जाती है। खासकर, ओमेगा 3 व 6 फैटी एसिड को डाइट में जगह जरूर देनी चाहिए।

coronavirus,vitamin f,vitamin f deficiency,vitamin f benefits,vitamin f medicine,inflammation,heart,development,mental health,diabetes,health article in hindi

मानसिक स्वास्थ्य

एसेंशियल फैटी एसिड यानी विटामिन एफ का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। रिसर्च इन्हें रोजमर्रा के मानसिक और शारीरिक प्रदर्शन के लिए जरूरी मानते हैं। अन्य शोध में कहा गया है कि ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड विशेष रूप से डीएचए मस्तिष्क विकास में अहम भूमिका निभाता है। गर्भावस्था और प्रारंभिक जीवन में इसे आहार में शामिल करने से शिशु के विकास और बौद्धिक क्षमता पर अच्छा असर पड़ सकता है।

coronavirus,vitamin f,vitamin f deficiency,vitamin f benefits,vitamin f medicine,inflammation,heart,development,mental health,diabetes,health article in hindi

मधुमेह नियंत्रण

डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी विटामिन एफ सहायक हो सकता है। रिसर्च बताती हैं कि अल्फा लिनोलेनिक एसिड मधुमेह के जोखिम को कम कर सकता है। ओमेगा फैटी एसिड युक्त आहार का सेवन करने से टाइप 2 मधुमेह की रोकथाम पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। एशियाई देशों में ओमेगा 3 सप्लीमेंट लेने से टाइप 2 मधुमेह मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है। रिसर्च में कहा गया है कि ऐसे में ओमेगा 3 को प्रारंभिक सालों में ही आहार में शामिल करके मधुमेह की रोकथाम हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग