न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रोशन सोढ़ी’ के BB 19 का हिस्सा होने पर आई यह Update, आमिर-जुनैद ने दोहराया इस फिल्म का सीन

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ बरसों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसके अधिकतर सीजन सलमान खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 2:10:00

2 News : ‘रोशन सोढ़ी’ के BB 19 का हिस्सा होने पर आई यह Update, आमिर-जुनैद ने दोहराया इस फिल्म का सीन

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ बरसों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसके अधिकतर सीजन सलमान खान ने होस्ट किए हैं और इस बार भी वे ही इस भूमिका को निभाएंगे। आए दिन शो को लेकर नई अपडेट आती रहती हैं। एक दिन पहले जियो हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘बिग बॉस 19’ का टीजर रिलीज किया। इसके बाद से ही ऑडियंस का उत्साह बढ़ गया है। इस दौरान ये रिवील किया गया कि BB 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। अब इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को लेकर अटकलबाजी और तेज हो गई है।

कहा जा रहा है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कई सालों तक रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह घर में धूम मचाएंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुचरण ‘बिग बॉस’ हाउस में एंट्री करने वाले हैं। हालांकि अब तक ना तो शो के मेकर्स और ना ही गुरुचरण ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें गुरुचरण को TMKOC छोड़े कुछ साल हो गए हैं। शो में उनके कैरेक्टर को बहुत ही मस्त–मौला और खुलकर अपनी जिंदगी जीने वाला दिखाया गया।

अपनी पत्नी पर प्यार बरसाने के मौके वो कभी नहीं छोड़ते थे, लेकिन 2020 में वे शो से अलग हो गए। पिछले साल गुरुचरण ने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं। पहले उनके लापता होने की खबर आई। हालांकि कुछ दिनों बाद वे घर लौट आए। बाद में ये सामने आया कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोढ़ी BB 19 का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

gurucharan singh,actor gurucharan singh,roshan singh sodhi,taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,bigg boss 19,aamir khan,junaid khan,aamir junaid,sitaare zameen per,andaaz apna apna

आमिर और जुनैद ने यूट्यूब के लिए मिलकर किया ‘सितारे जमीन पर’ का प्रमोशन

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं।फिल्म आज शुक्रवार (1 अगस्त) से यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रही है। आमिर ने इसका एक प्रमोशनल वीडियो बनाया है, जो काफी मजेदार है। इसमें वे बेटे जुनैद के साथ नजर आ रहे हैं। वे साल 1994 में रिलीज हुई उनकी कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का आइकॉनिक सीन रीक्रिएट करते दिख रहे हैं, जिसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी थे। आमिर ने यह प्रोमो शेयर किया है। इसमें संतोषी भी हैं।

पहली बार आमिर और जुनैद ने साथ में स्क्रीन शेयर की है। उन्होंने फिल्म को वो सीन रीक्रिएट किया है, जिसमें आमिर अपने पिता से कहते हैं कि उन्हें नाई की दुकान बंद करके चूड़ियों की दुकान खोल लेनी चाहिए। इस सीन को ‘सितारे जमीन पर’ की यूट्यूब रिलीज से जोड़ा गया है। वीडियो में आमिर ने जुनैद को नेपो किड कहकर चुटकी ली। वहीं, उन्होंने अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ का मजाक भी उड़ाया। वीडियो के अंत में आमिर का छोटा बेटा आजाद भी नजर आ रहा है। बता दें ‘सितारे जमीन पर’ अब किसी दूसरे ओटीटी चैनल्स की जगह सीधे 'आमिर खान टॉकीज' के यूट्यूब चैनल पर ही आएगी।

हालांकि इसे देखने के लिए आपको 100 रुपए चुकाने होंगे। ऐसा कर आप 30 दिनों के लिए फिल्म को रेंट कर सकेंगे। इस अवधि में यदि आपने फिल्म को एक बार देखना शुरू कर दिया, तो इसे 48 घंटों के अंदर ही पूरा देखना होगा। 48 घंटों के बाद इसे देखने के लिए आपको दोबारा 100 रुपए देने होंगे। यूट्यूब रेंट पर चढ़ी सभी फिल्में नॉर्मली इसी नियम को फॉलो करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी