न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में ठहराया गया दोषी, फैसला सुन लगा कोर्ट में रोने

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में दोषी ठहराया गया है। कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद वे कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे। जानिए पूरा मामला और आगे की कानूनी कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 2:42:22

पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में ठहराया गया दोषी, फैसला सुन लगा कोर्ट में रोने

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में दोषी घोषित कर दिया है। जैसे ही अदालत ने अपना फैसला सुनाया, रेवन्ना अदालत कक्ष में भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और फूट-फूटकर रोने लगे। अब अदालत जल्द ही इस मामले में सजा का ऐलान करेगी।

रेवन्ना को यह दोषी ठहराया जाना उस सेक्स टेप मामले से जुड़ा है, जिसने कर्नाटक की राजनीति में भूचाल ला दिया था। यह मामला सामने आने के बाद जनता दल (एस) ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते हैं और एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आते हैं।

चार मामलों में दर्ज हैं आरोप, एक में हुई सजा

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कुल चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला मामला है, जिसमें उन्हें कोर्ट ने दोषी माना है। बाकी तीन मामलों में अब भी कानूनी कार्यवाही चल रही है, और आने वाले समय में कोर्ट उन पर भी फैसला सुना सकती है।

क्या है पूरा मामला?

प्रज्वल रेवन्ना पर सबसे पहले उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद, बेंगलुरु के कई सार्वजनिक स्थानों से कई पेन ड्राइव बरामद की गईं। इन पेन ड्राइव में कथित रूप से 3000 से 5000 वीडियो क्लिप्स हैं, जिनमें रेवन्ना को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इन वीडियो में महिलाओं की पहचान छुपाने की कोई कोशिश नहीं की गई थी।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद राज्य में जबरदस्त हंगामा हुआ। बढ़ते विवाद को देखते हुए सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT की जांच के बाद रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं में तीन केस दर्ज किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेवन्ना पर आरोप है कि वह महिलाओं के साथ जबरदस्ती करने के बाद उन्हें सरकारी नौकरी का लालच दिया करता था।

कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना?

प्रज्वल रेवन्ना का राजनीतिक और पारिवारिक कद काफी ऊंचा है। वह पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते, पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के भतीजे और वरिष्ठ नेता एच. डी. रेवन्ना के बेटे हैं। पिछले लगभग एक दशक से वह सक्रिय राजनीति में थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में हासन सीट से सांसद भी चुने गए थे। हालांकि 2024 के आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव के दौरान हुआ था बड़ा खुलासा

प्रज्वल रेवन्ना का नाम सेक्स स्कैंडल में उस समय सामने आया जब 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान, 26 अप्रैल को, मतदान के दूसरे चरण से पहले कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने इस पर गंभीर चिंता जताई और राज्य सरकार को जांच का आग्रह किया। कांग्रेस सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती